IND vs AUS 3rd T20I: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में शानदार वापसी की. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने इस मैच को जीत लिया. क्रिकेट. खेल समाचार.
"IND vs AUS 3rd T20I: होबार्ट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 रोमांच से भरपूर रहा. आखिर में भारतीय टीम विजयी रही. मेहमान टीम ने कंगारुओं को 5 विकेटों से करारी शिकस्त दे दी. इस जीत में अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर ने अहम भूमिका निभाई.
जीत की बदौलत इंडियन टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 की बराबरी भी कर ली. Advertisment भारत ने जीता तीसरा टी20 मैच तीसरे टी20 में टॉस भारतीय टीम के पक्ष में रहा. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले खेलने आई कंगारू टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए टिम डेविड ने धुआंधार पारी खेली. धाकड़ बैटर ने महज 38 गेंदों पर 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 74 रन ठोके. वहीं मार्कस स्टॉइनिस ने भी 64 रनों का योगदान दिया. टीम इंडिया की गेंदबाजी पर नजर डालें तो अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी 2 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन टीम ने वॉशिंगटन सुंदर की 23 बॉल पर 49 रनों की आतिशी पारी की बदौलत 18.3 ओवर में ही 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. ये भी पढ़ें: IND-A vs SA-A: ऑस्ट्रेलिया सीरीज में व्यस्त थे सभी, उधर ऋषभ पंत की कप्तानी में इंडिया ए ने साउथ अफ्रीका को हराया 1-1 से सीरीज में बराबरी कर ली जीत के साथ भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. अर्शदीप सिंह को उनकी लाजवाब गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. इस मुकाबले के दौरान टीम इंडिया गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में अव्वल साबित हुई. 6 नवंबर को दोनों टीमें श्रृंखला का अगला मुकाबला खेलने उतरेगी. जिसकी मेजबानी गोल्ड कोस्ट करने वाला है. यहां देख सकते हैं पोस्ट Game. Set. Done ✅Washington Sundar and Jitesh Sharma guide #TeamIndia to a 5-wicket victory in Hobart. 🙌Scorecard ▶https://t.co/X5xeZ0LEfC #AUSvIND | @Sundarwashi5 | @jiteshsharma_ pic.twitter.com/gRXlryFeEE — BCCI November 2, 2025 ये भी पढ़ें: INDW vs SAW: 'दबाव उनपर रहेगा', भारत के खिलाफ फाइनल से पहले साउथ अफ्रीकी कैप्टन ने दिया बड़ा बयान"
Washington Sundar Team India India Vs Australia Ind Vs Aus
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Live: SIR அனைத்துக்கட்சிக் கூட்டம் மகளிர் உலகக் கோப்பை பைனல் IND vs AUS 3வது T20ILive: SIR அனைத்துக்கட்சிக் கூட்டம் மகளிர் உலகக் கோப்பை பைனல் IND vs AUS 3வது T20I
Read more »
IND vs AUS 3rd T20 Live Score: टीम इंडिया को करनी होगी वापसीIndia vs Australia 3rd T20 Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला निंजा स्टेडियम में आज खेला जाएगा।
Read more »
IND vs AUS 3rd T20I Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 होबार्ट में, थोड़ी देर में होगा टॉसInd vs Aus 3rd T20I Match Live cricket Score update: पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज होबार्ट में खेला जा रहा है. मुकाबले से जुड़ी हर गेंद का लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट आपको न्यूज 18 हिंदी पर मिलेगा.
Read more »
IND vs AUS 3rd T20I: टीम इंडिया पर बोझ बन गया था ये क्रिकेटर! तीसरे T20I से मैनेजमेंट ने काट दिया पत्ताIND vs AUS 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 187 रनों का टारगेट रखा है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में जारी तीसरे टी20 मैच के दौरान अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए हैं.
Read more »
IND vs AUS 3rd T20I: टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस ने खेली तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया इतना लक्ष्यIND vs AUS 3rd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होबार्ट में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई कंगारू टीम ने भारत को 187 रनों का लक्ष्य दिया. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IND vs AUS 3rd T20I: Suryakumar Yadav ने होबार्ट में टॉस जीतने के बाद किया कुछ ऐसा, VIDEO हो गया वायरलSuryakumar Yadav Video: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव बहुत खुश हुए और उन्होंने मिचेल मार्श को गले लगा लिया। भारत ने तीसरे टी20I में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया। पहला टी20 रद्द हो गया था और दूसरा ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, इसलिए भारत सीरीज बराबर...
Read more »
