दिल्ली पुलिस ने एटीएम ठगी के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कार्ड स्लॉट में गोंद लगाकर ग्राहकों का पैसा लूट लेते थे. आरोपी फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ग्राहकों का पिन हासिल करते और फिर उनके बैंक खाते खाली कर देते थे. पुलिस ने 50 से ज्यादा वारदातों का खुलासा किया है.
दिल्ली में एटीएम धोखाधड़ी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो एटीएम मशीनों में कार्ड फंसाने के लिए गोंद लगा देते थे.
इसके बाद फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए लोगों से उनके बैंक पिन निकलवाकर ठगी करते थे. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क का पता लगा रही है. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान रौशन कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है. दोनों को रविवार को पकड़ा गया है. पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों दिल्ली के कई इलाकों में एटीएम ठगी की 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. इनके शिकार बने 9 पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है. आरोपियों के खिलाफ 4 एफआईआर और 5 शिकायतें दर्ज की गई हैं. पुलिस 22 अन्य संभावित पीड़ितों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, ताकि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके. आरोपी बेहद चालाकी से इस ठगी को अंजाम देते थे. वे एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट पर गोंद या फेविस्टिक लगाते थे. इस वजह से ग्राहक का एटीएम कार्ड मशीन में फंस जाता था. इसके बाद वे एटीएम के पास एक फर्जी कस्टमर केयर नंबर चिपका देते थे. ग्राहक उस नंबर पर कॉल करते थे. Advertisement 🚨💥 ISC, CRIME BRANCH, DELHI STRIKES AGAIN! 💥🚨💳 Two ATM fraudsters arrested for duping citizens using glue trap & fake helpline trick!📍 Linked to over 50 fraud attempts across Delhi💰 9 victims identified | 4 FIRs registered | 3 ATM cards recovered🧠 Used fake customer… pic.twitter.com/Cmhc94HCt2— Crime Branch Delhi Police October 13, 2025दूसरी तरफ से एक आरोपी खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताता, जबकि दूसरा आरोपी वहीं आसपास मौजूद रहकर ग्राहक द्वारा डाला गया एटीएम पिन याद कर लेता था. जैसे ही ग्राहक एटीएम से चला जाता, दोनों आरोपी मशीन से फंसा हुआ कार्ड निकाल लेते और उसके पिन का इस्तेमाल कर बैंक खाते से पैसा उड़ा देते. पुलिस ने पीड़ितों के तीन एटीएम कार्ड बरामद किए हैं. इनमें से एक मामला पश्चिम विहार का है. वहां के अवतार सिंह ने 27 सितंबर को एटीएम में ठगी की शिकायत दी थी. उसने बताया कि मशीन में कार्ड फंसने के बाद उसने दीवार पर लगे नंबर पर कॉल किया. कुछ देर बाद उसके खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए गए. आरोपियों में से रौशन का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, जबकि पिंटू पहले से 6 अलग-अलग आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Cyber Fraud Delhi Police Delhi Crime दिल्ली पुलिस दिल्ली क्राइम एटीएम फ्रॉड केस जालसाजी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PVC Aadhaar Card : 50 रुपये में घर बैठे ऑर्डर करें ATM जैसा आधार कार्ड, ये है प्रोसेसआज आपको PVC Aadhaar कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं. यह प्लास्टिक का कार्ड होता है, जो ना तो गलता है और ना ही आसानी से फटता है.
Read more »
ஏடிஎம் PIN: இந்த எண்களை ஒருபோதும் பயன்படுத்த வேண்டாம்!ATM PIN Safety tips : ஏடிஎம் பின் எண்களாக எவற்றை எல்லாம் பயன்படுத்த வேண்டாம் என்பதை இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்
Read more »
अमेरिका को ताइवान की दो टूक, चिप प्रोडक्शन में 50-50% हिस्सेदारी से किया इनकारताइवान ने सेमीकंडक्टर चिप प्रोडक्शन में 50% हिस्सेदारी के अमेरिकी प्रस्ताव को सीधे तौर पर अस्वीकार कर दिया है. ताइवान की उप-प्रीमियर चेंग ली-चियुन ने वाशिंगटन के साथ टैरिफ वार्ता से लौटने के बाद यह बात कही है.
Read more »
लोन के नाम पर ठगी: 50 हजार कैश, 128 ATM कार्ड, 77 सिम के साथ दो गिरफ्तार, नोएडा में साइबर अपराधियों पर शिकंजाUP News: नोएडा पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर ठगों फैयाज आलम और आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है।
Read more »
50 lakh stolen in Delhi: पटेल नगर में सुनार के घर से 50 लाख की चोरीअंदर प्रवेश के बाद उन्होंने लाइट बंद कर दी और सीसीटीवी कैमरे तोड़कर मेमोरी कार्ड भी अपने साथ ले गए ताकि रिकॉर्ड न बचे. राज्य। दिल्ली एनसीआर
Read more »
डिजिटल भुगतान के कारण बैंकों की ATM रणनीति में बदलाव, ग्रामीण इलाकों पर जोरडिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल और ATM चलाने की बढ़ती लागत के कारण, बैंक शहरी क्षेत्रों से ध्यान हटाकर ग्रामीण इलाकों में ATM पर जोर दे रहे हैं। ATM की संख्या घट रही है, जबकि बैंक शाखाओं की संख्या बढ़ रही है। SBI ने ATM ट्रांजैक्शन नियमों में भी बदलाव किया है।
Read more »
