APK फाइल में आया शादी का कार्ड, कवि की जागरूकता से हैक होते-होते बचे मोबाइल फोन

Whatsapp Hack News

APK फाइल में आया शादी का कार्ड, कवि की जागरूकता से हैक होते-होते बचे मोबाइल फोन
APK File ScamCyber Crime AgraOnline Fraud
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 55 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 53%

आगरा के एक कवि का वाट्सएप अकाउंट हैक करके साइबर अपराधियों ने उनके परिचितों को शादी के कार्ड की एपीके फाइल भेजी। एक परिचित की सतर्कता और कवि की त्वरित प्रतिक्रिया से कई लोग ठगी का शिकार होने से बच गए। कवि ने तुरंत सबको संदेश भेजकर जागरूक किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया। साइबर एक्सपर्ट ने अनजान लिंक से बचने की सलाह दी...

जागरण संवाददाता, आगरा। साइबर अपराधियाें ने शहर के नामी कवि का वाट्सएप खाता हैक कर उनके तमाम परिचितों को शादी के कार्ड की एपीके फाइल भेज कर मोबाइल हैक कर ठगने का प्रयास किया। सही समय पर परिचित ने उन्हें जानकारी दे दी। लोगों के शिकार होने से पहले ही उन्होंने तुरंत सबको संदेश भेज कर जागरूक कर दिया। इससे साइबर ठगों की चाल कामयाब नहीं हो पाई। कवि बुधवार को पुलिस से मामले की शिकायत करेंगे। शादियों के सीजन में साइबर ठग लोगों को शादी के कार्ड और अन्य निमंत्रण की एपीके फाइल भेज ठगी का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे टक्कर रोड निवासी कवि डा.

अंगद धारिया के मोबाइल को साइबर ठगों ने हैक कर लिया। उनके वाट्सएप से परिचितों को शादी के कार्ड की एपीके फाइल भेज दी। सुबह चार बजे के करीब एक परिचित ने संदेश देखा तो इतनी सुबह संदेश भेजने पर उसे शक हुआ। उसने उसी समय कवि को काल कर मामले की जानकारी दी। कवि ने परिवार में कोई शादी नहीं होेने और निमंत्रण नहीं भेजने की जानकारी दी। परिचित ने साइबर ठगों का काम होने का शक जताया। इसके बाद कवि ने उसी समय सभी परिचितों को संदेश भेज कर एपीके फाइल न खोलने की जानकारी देते हुए साइबर ठगों की साजिश के बारे में बताया। सही समय पर जागरूकता दिखाने से कई लोग ठगों के चंगुल में फंसने से बच गए। अंजान लिंक से बचें साइबर एक्सपर्ट अभिषेक गुप्ता ने बताया कि साइबर अपराधी शादी कार्ड,आरटीओ चालान,प्रवेश् प्रत्र समेत जरूरी दस्तावेजों के नाम से एपीके फाइल बनाकर अपने साफ्टवेयर डाएनलोड करवा देते हैं। इसकी मदद से वाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, मोबाइल गैलरी, कांटेक्टस और यूपीआई खाते हैक कर लेते हैं। इसके बाद ठगी का प्रयास करते हैं। जागरूक रहकर ऐसे अपराधियों के चंगुल में आने से बचा जा सकता है। यह भी पढ़ें- Cyber Crime: पहले दिया टास्क का लालच, फिर Investment के नाम पर युवती से तीन दिन में ठगे 22.95 लाख

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

APK File Scam Cyber Crime Agra Online Fraud Cyber Security Awareness Agra Poet Marriage Invitation Scam Data Theft Mobile Hacking Avoid Unknown Links Agra News Agra Latest News Agra News In Hindi Agra Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजस्थान पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ जारी की चेतावनी: शादी के फर्जी ई-इनवाइट लिंक से रहें सावधानराजस्थान पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ जारी की चेतावनी: शादी के फर्जी ई-इनवाइट लिंक से रहें सावधानराजस्थान में शादी के मौसम की शुरुआत के साथ साइबर ठगों की सक्रियता बढ़ गई है, जिसके चलते राजस्थान पुलिस ने लोगों को फर्जी वेडिंग ई-इनवाइट लिंक से सावधान रहने की चेतावनी दी है. पुलिस ने बताया कि ठग 'invitation.apk' जैसे नामों से फाइल भेज रहे हैं जो फोन को हैक कर सकते हैं और निजी जानकारी चुरा सकते हैं।
Read more »

आपकी गाड़ी का चालान आया है..., APK Scam का नया तरीका, आपका भी हो सकता है अगला नंबरआपकी गाड़ी का चालान आया है..., APK Scam का नया तरीका, आपका भी हो सकता है अगला नंबरAPK File की मदद से साइबर ठग आपके बैंक खाते में सेंध लगा सकते हैं. इस तरह के कई केस सामने भी आ चुके हैं. अब साइबर ठगों ने APK File का नाम बदलकर ठगी का नया तरीका खोज निकाला है. साइबर ठग कार या बाइक के नाम का यूज करते हैं और भोले-भाले लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करते हैं.
Read more »

फ्री गेमिंग ऐप का झांसा, गाजियाबाद में बैठकर करते थे साइबर ठगी, कभी ना करें ये गलतीफ्री गेमिंग ऐप का झांसा, गाजियाबाद में बैठकर करते थे साइबर ठगी, कभी ना करें ये गलतीगाजियाबाद से एक गैंग को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भाले लोगों को शिकार बनाते थे और उनकी मेहनत की कमाई लूट लेते थे. ये भोले-भाले लोगों को फ्री ऑनलाइन गेमिंग और शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट का झांसा देते. इसके बाद उनको APK file इंस्टॉल करने को कहते और आखिर में उनका बैंक खाता खाली कर देते.
Read more »

WhatsApp पर RTO चालान भरने का मैसेज आए तो क्‍ल‍िक मत करना, साइबर धोखेबाजों ने ब‍िछाया खतरनाक जालWhatsApp पर RTO चालान भरने का मैसेज आए तो क्‍ल‍िक मत करना, साइबर धोखेबाजों ने ब‍िछाया खतरनाक जालWhatsApp पर “RTO Traffic Challan.apk” नाम से फर्जी चालान मैसेज भेजकर साइबर ठग लोगों के फोन हैक कर रहे हैं। यह मालवेयर ऐप फोन का पूरा एक्सेस हैकर्स को दे देता है, जिससे वे बैंक डिटेल्स और निजी जानकारी चुरा सकते हैं। सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
Read more »

विवाह आमंत्रण के नाम पर साइबर ठगी! ‘Amantran.apk’ से हो सकता है मोबाइल हैक, ठग भेज रहे फर्जी लिंकविवाह आमंत्रण के नाम पर साइबर ठगी! ‘Amantran.apk’ से हो सकता है मोबाइल हैक, ठग भेज रहे फर्जी लिंकCyber Fraud : शादी-विवाह के सीजन में साइबर ठगों ने लोगों को लूटने का नया जाल बिछा दिया है. सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे नकली ई-इनविटेशन और गिफ्ट लिंक के जरिए मोबाइल फोन हैक कर ठग बैंक खातों तक पहुंच बना रहे हैं. साइबर क्राइम शाखा ने लोगों को सतर्क रहने और फर्जी लिंक से बचने की चेतावनी दी है.
Read more »

विवाह आमंत्रण के नाम पर साइबर ठगी! ‘Amantran.apk’ से हो सकता है मोबाइल हैक, ठग भेज रहे फर्जी लिंकविवाह आमंत्रण के नाम पर साइबर ठगी! ‘Amantran.apk’ से हो सकता है मोबाइल हैक, ठग भेज रहे फर्जी लिंकCyber Fraud : शादी-विवाह के सीजन में साइबर ठगों ने लोगों को लूटने का नया जाल बिछा दिया है. सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे नकली ई-इनविटेशन और गिफ्ट लिंक के जरिए मोबाइल फोन हैक कर ठग बैंक खातों तक पहुंच बना रहे हैं. साइबर क्राइम शाखा ने लोगों को सतर्क रहने और फर्जी लिंक से बचने की चेतावनी दी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:46:51