राजस्थान में शादी के मौसम की शुरुआत के साथ साइबर ठगों की सक्रियता बढ़ गई है, जिसके चलते राजस्थान पुलिस ने लोगों को फर्जी वेडिंग ई-इनवाइट लिंक से सावधान रहने की चेतावनी दी है. पुलिस ने बताया कि ठग 'invitation.apk' जैसे नामों से फाइल भेज रहे हैं जो फोन को हैक कर सकते हैं और निजी जानकारी चुरा सकते हैं।
राजस्थान में शादी का सीजन शुरू होते ही साइबर ठगों की सक्रियता बढ़ गई है. इसी को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने लोगों को फर्जी वेडिंग ई-इनवाइट लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि ठग नकली शादी के निमंत्रण के नाम पर ऐसे लिंक भेज रहे हैं, जिन पर क्लिक करने से मोबाइल फोन हैक हो सकता है और आपकी निजी व बैंक डिटेल जैसी जानकारी चोरी हो सकती है.
‘invitation.apk’ नाम से फाइल भेज रहे ठगराजस्थान पुलिस के साइबर क्राइम डीआईजी विकास शर्मा ने शनिवार को बताया कि ठग ‘invitation.apk’ जैसे नाम से फर्जी फाइल भेज रहे हैं, जो शादी के निमंत्रण या लोकेशन शेयरिंग लिंक जैसी दिखती हैं. इन लिंक पर क्लिक करते ही बैकडोर मालवेयर फोन में इंस्टॉल हो जाता है, जो मोबाइल को पूरी तरह हैक कर सकता है.फोन हैक हुआ तो सबकुछ गया उन्होंने बताया कि यह मालवेयर फोन के SMS, कॉन्टैक्ट लिस्ट, कैमरा और स्टोर्ड फाइल्स तक पहुंच बना लेता है. इसके बाद यह चुपचाप यूजर्स का पर्सनल डेटा, बैंकिंग डिटेल्स, OTP और पासवर्ड चोरी कर ठगों तक पहुंचा देता है, जिन्हें बाद में वित्तीय धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया जाता है.क्लिक करने से पहले सेंडर की पहचान कर लेंडीआईजी शर्मा ने कहा कि त्योहारों और शादी के मौसम में लोग अनजान लिंक पर जल्दी क्लिक कर देते हैं, इसलिए ऐसे हमलों में तेजी आती है. साइबर यूनिट ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी ई-इनवाइट या गिफ्ट लिंक को खोलने से पहले भेजने वाले की पहचान जरूर जांचें और केवल भरोसेमंद स्रोत जैसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें. Advertisement यह सलाह ऐसे समय में दी गई है जब देवउठनी एकादशी के बाद राजस्थान में शादी सीजन शुरू हो चुका है और नवंबर-दिसंबर में हजारों शादियां होने वाली हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
राजस्थान पुलिस साइबर अपराध फर्जी निमंत्रण मोबाइल हैकिंग सुरक्षा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लखनऊ: शेयर ट्रेडिंग करने वाले हो जाए सावधान! उधार लेकर निवेश किए और 57 लाख की ठगी हो गई, APK फाइल से भी खतराLucknow Crime News: शेयर मार्केट में पैसा लगाकर फायदा कमाने की उम्मीद एक शख्स को मंहगी पड़ गई। उधार लेकर शेयर में निवेश करने के बाद उसके साथ 57 लाख रुपये की ठगी हो गई। लखनऊ पुलिस जांच में जुटी है।
Read more »
क्लिक मत करें अनजान नंबर से आई APK फाइल, उड़ जाएगी गाढ़ी कमाईगोरखपुर में साइबर ठगों ने नया तरीका अपनाया है। वे चालान या निमंत्रण के नाम पर एपीके फाइल भेजकर लोगों को ठग रहे हैं। साइबर सेल ने चेतावनी दी है कि अनजान नंबरों से आयी ऐसी फाइलें डाउनलोड करने से निजी जानकारी चोरी हो सकती है। इन फाइलों में मालवेयर हो सकता है जिससे बैंकिंग डेटा खतरे में आ सकता है। सतर्क रहें और अनजान एपीके फाइलें डाउनलोड न...
Read more »
APK फाइल डाउनलोड करना महिला को पड़ा भारी, खाते से 17.34 लाख उड़ाएप्रयागराज में साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल भेजकर एक महिला के खाते से 7.34 लाख रुपये उड़ा दिए। एक शिक्षिका ऑनलाइन मंदिर खरीदने के चक्कर में 6.32 लाख रुपये गंवा बैठीं। वहीं, एक व्यापारी को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 31.
Read more »
APK फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल हुआ हैक, क्रेडिट कार्ड से हो गई लाखों की शॉपिंग, मैसेज देख हैरानDurg News: दुर्ग जिले से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक प्राइवेट कंपनी मैनेजर के मोबाइल पर शातिर ठगों ने एक एपीके (APK) फाइल भेजी. जैसे ही उन्होंने यह फाइल डाउनलोड की उनका मोबाइल हैक हो गया.
Read more »
बिजनौर: WhatsApp ग्रुप पर आई APK फाइल, शादी का कार्ड समझ किया फॉरवर्ड, 100 से ज्यादा मोबाइल हुए हैकबिजनौर जिले में साइबर ठगों ने शादी के कार्ड के नाम पर WhatsApp पर APK फाइल भेजकर 100 से अधिक लोगों के मोबाइल हैक कर लिए. एक पीड़ित के खाते से ₹2700 भी उड़ा लिए गए. किसान संगठन के ग्रुप में गलती से फाइल फॉरवर्ड होने पर महिला जिलाध्यक्ष उपमा चौहान ने इसे डाउनलोड किया, जिसके बाद हैकिंग शुरू हुई.
Read more »
शादी का बुलावा पड़ गया भारी, हैक हो गए लोगों के फोन, आप ये गलती मत करनाबिजनौर में एक अनोखी ठगी सामने आई है। साइबर ठगों ने WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर 100 से ज्यादा लोगों के फोन हैक कर लिए। यह कार्ड में एक APK फाइल छिपा कर भेजी गई थी। शादी के सीजन में ऐसे मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में बताते हैं कि आपको क्या सावधानियां बरतनी...
Read more »
