इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साल 2005 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक संस्थान मानने से ही इनकर दिया था।
उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसख्यंक दर्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना अहम फैसला सुना दिया है। अदालत ने कहा कि एएमयू का ‘अल्पसंख्यक संस्थान’ का दर्जा बरकरार रहेगा। 7 जजों की बेंच ने 4-3 के बहुमत से यह फैसला सुनाया है। इस फैसले के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया है।अदलात ने यह फैसला सुनाते हुए संविधान के अनुच्छेद 30 का जिक्र किया। कोर्ट ने कहा कि किसी भी धार्मिक समुदाय को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने के साथ उसे चलाने का अधिकार है। .
इलाहाबाद HC ने AMU को अल्पसंख्यक संस्थान मानने से किया था इनकारइलाहाबाद हाईकोर्ट ने साल 2006 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक संस्थान मानने से ही इनकर दिया था। एएमयू प्रशासन ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इसके साथ ही तत्कालीन यूपीएम सरकार ने भी हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इस बीच साल 2016 में राज्य सरकार ने याचिका वापस लेने का निर्णय लिया था।.SC ने साल 1967 में छीना था AMU का अल्पसंख्यक दर्जा अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्याल के अल्पसंख्यक दर्जा का मामला साल 1967 में सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था। मामले में 5 जजों की बेंच ने सुनवाई की थी। सुनवाई के दौरान विश्विद्याल प्रशासन ने अदालत के सामने यह तर्क दिया था कि सर सैयद अहमद खान ने एएमयू को बनाने के लिए एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने यूनिवर्सिटी बनाने के लिए चंदा इकट्ठा किया था। विश्विद्याल प्रशासन ने कहा कि अल्पसंख्यकों की कोशिशों से ही यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ, ऐसे में यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक दर्जा दिया जाना चाहए।सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सर सैयद अहमद खान और उनकी कमेटी ब्रिटिश सरकार के पास गई थी। ब्रिटिश सरकार ने कानून बनाकर विश्विद्याल को मान्यता दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे में यूनिवर्सिटी न तो मुस्लिम समुदाय ने बनाया न ही चलाया। ऐसे में एएमयू को अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी का दर्जा नहीं दिया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने इन दलीलों के साथ ही एएमयू का अल्पसंख्यक दर्जा छीन लिया था।.साल 1981 में केंद्र ने AMU को दिया अल्पसंख्यक का दर्जासुप्रीम कोर्ट द्वारा एएमयू का अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा छीनने के 13 साल बाद यानी साल 1981 में केंद्र सरकार ने एएमयू एक्ट के सेक्शन 2 में संशोधन किया और एमएयू के अल्पसंख्यक दर्जे को बहाल कर दिया।कानून में एएमयू को अल्पसंख्य दर्जा देने को लेकर पूरी व्यख्या की गई है। इसमें कहा गया है कि एएमयू से पहले मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की शुरुआत की गई थी। बाद में इसे चलाने वाली कमेटी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्याल बाने के लिए योजना तैयार की गई। ऐसे में यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक दर्जा मिलने चाहिए।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AMU का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा या होगा खत्म, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसलाअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा या खत्म होगा इस पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ इस मुद्दे पर अपना फैसला सुनाएगी। संविधान पीठ ने एक फरवरी को इस पर फैसला सुरक्षित रखा था। इस फैसले का असर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी पर भी पड़ेगा। एएमयू को...
Read more »
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा बरकरार या होगा खत्म, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसलाAMU Verdict: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अल्पसंख्यक संस्थान है या नहीं, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ अपना फैसला सुनाएगी. आज आने वाले फैसले को लेकर सभी की निगाहें हैं, क्योंकि इसका असर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी पर भी पड़ेगा.
Read more »
AMU का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा या होगा खत्म, सुप्रीम कोर्ट में आज हो जाएगा फैसला!AMU Verdict: आज सुप्रीम कोर्ट अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर फैसला सुना सकता है. इस फैसले को लेकर विश्वविद्यालय में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. आज आने वाले फैसले को लेकर सभी की निगाहें हैं.
Read more »
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक का दर्जा बरकरार, सुप्रीम कोर्ट का 4-3 से फैसलाअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अल्पसंख्यक संस्थान है या नहीं, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की 7 जजों की बेंच ने इसपर आज अपना फैसला सुनाया.
Read more »
SC: 'अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार', सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसलासुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा बकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की संवैधानिक पीठ ने 4-3 के बहुमत से यह फैसला
Read more »
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा फिलहाल बरकरार रहेगा, SC की दूसरी बेंच करेगी सुनवाईAMU का अल्पसंख्यक दर्जा फिलहाल बरकरार, अब Supreme Court की दूसरी बेंच करेगी सुनवाई
Read more »
