AMU का अल्पसंख्यक दर्जा फिलहाल बरकरार, अब Supreme Court की दूसरी बेंच करेगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को फिलहाल बरकरार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने 4-3 के बहुमत से 1967 के उस फैसले को खारिज कर दिया जो AMU को अल्पसंख्यक दर्जा देने से इनकार करने का आधार बना था.
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय बेंच ने हालांकि कहा कि AMU समेत सभी अल्पसंख्यक संस्थानों के दर्जे और अधिकार पर अंतिम निर्णय एक तीन सदस्यीय बेंच करेगी. यह बेंच अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए सात सदस्यीय बेंच के मानदंडों के आधार पर एक रूपरेखा तैयार करेगी. सीजेआई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस पीठ में सीजेआई के अलावा न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, सूर्यकांत, जे.बी. पारदीवाला, दीपांकर दत्ता, मनोज मिश्रा और एससी शर्मा शामिल थे.अभी सुप्रीम कोर्ट ने ये तय नहीं किया कि एएमयू अल्पसंख्यक संस्थान है कि नहीं. इस मामले पर दूसरी बेंच फैसला करेगी.धार्मिक समुदाय संस्था बना सकते हैं, चलाने का अधिकार संपूर्ण नहींफैसला सुनाते हुए सीजेई ने कहा कि धार्मिक समुदाय कोई संस्था स्थापित कर सकता है, लेकिन चला नहीं सकता. CJI ने कहा कि अनुच्छेद 30 कमजोर हो जाएगा यदि यह केवल उन संस्थानों पर लागू होता है जो संविधान लागू होने के बाद स्थापित किए गए हैं. इस प्रकार अल्पसंख्यकों द्वारा स्थापित शैक्षणिक संस्थान जो संविधान लागू होने से पहले स्थापित किए गए थे. वे भी अनुच्छेद 30 द्वारा शासित होंगे. संविधान के पहले और बाद के इरादे के बीच अंतर अनुच्छेद 30 को कमजोर करने के लिए नहीं किया जा सकता है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});CJI ने इस अदालत ने अज़ीज़ भाषा में पढ़ा कि अल्पसंख्यक संस्था की स्थापना और प्रशासन दोनों एक साथ हैंइस न्यायालय ने कहा है कि अनुच्छेद 30 के तहत अधिकार संपूर्ण नहीं है. CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि अनुच्छेद 30ए के तहत किसी संस्था को अल्पसंख्यक माने जाने के मानदंड क्या हैं?किसी भी नागरिक द्वारा स्थापित शैक्षणिक संस्थान को अनुच्छेद 19 के तहत रेगुलेट किया जा सकता है.इस अदालत ने कहा है कि अनुच्छेद 30 के तहत अधिकार निरपेक्ष नहीं हैअल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान को रेगुलेट करने की अनुमति अनुच्छेद 19 के तहत दी गई है, - बशर्ते कि यह संस्थान के अल्पसंख्यक चरित्र का उल्लंघन न करे.इस मामले में सीजेआई ने पूछा ये सवालCJI ने कहा कि SG ने कहा है कि केंद्र इस प्रारंभिक आपत्ति पर जोर नहीं दे रहा है कि सात जजों को संदर्भ नहीं दिया जा सकता. इस बात पर विवाद नहीं किया जा सकता कि अनुच्छेद 30 अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव न किए जाने की गारंटी देता है. सवाल यह है कि क्या इसमें गैर-भेदभाव के अधिकार के साथ-साथ कोई विशेष अधिकार भी है. इस मामले में CJI का सवाल था कि किसी शैक्षणिक संस्थान को अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान मानने के क्या संकेत हैं? क्या किसी संस्थान को अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान इसलिए माना जाएगा क्योंकि इसकी स्थापना किसी धार्मिक या भाषाई अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्ति द्वारा की गई है. या इसका प्रशासन किसी धार्मिक या भाषाई अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है?हाई कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहासुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ इलाहाबाद हाई कोर्ट के 2006 के एक फैसले के संबंध में सुनवाई कर रही थी. हाई कोर्ट के आदेश में कहा गया था कि एएमयू अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है. साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ने इस मामले को सात जजों की पीठ को सौंप दिया था. सात जजों की संविधान पीठ ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भारत के संविधान के अनुच्छेद 30 के तहत अल्पसंख्यक का दर्जा दिए जाने के संबंध में दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई की और बाद में फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने इस मामले की आठ दिनों तक सुनवाई की थी.एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे का जामिया पर क्या असरसाल 1968 के एस. अजीज बाशा बनाम भारत संघ के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एएमयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय माना था, लेकिन साल 1981 में एएमयू अधिनियम 1920 में संशोधन लाकर संस्थान का अल्पसंख्यक दर्जा बहाल कर दिया गया था. बाद में इसे इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी गई और यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. इस फैसले का असर यह होगा कि अगर सुप्रीम कोर्ट मानता है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक दर्जा नहीं रहेगा तो इसमें भी एससी/एसटी और ओबीसी कोटा लागू होगा. साथ ही इसका असर जामिया मिलिया इस्लामिया पर भी पड़ेगा. .
Supreme Court Verdict On AMU Minority Status AMU Minority Status Verdict एएमयू अल्पसंख्यक दर्जा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अल्पसंख्यक दर्जा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे पर एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे पर कोर्ट का फैसला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा बरकरार या होगा खत्म, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसलाAMU Verdict: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अल्पसंख्यक संस्थान है या नहीं, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ अपना फैसला सुनाएगी. आज आने वाले फैसले को लेकर सभी की निगाहें हैं, क्योंकि इसका असर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी पर भी पड़ेगा.
Read more »
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक का दर्जा बरकरार, सुप्रीम कोर्ट का 4-3 से फैसलाअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अल्पसंख्यक संस्थान है या नहीं, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की 7 जजों की बेंच ने इसपर आज अपना फैसला सुनाया.
Read more »
LIVE : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक का दर्जा फिलहाल बरकरार रहेगा, SC की दूसरी बेंच करेगी सुनवाईमुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 7 सदस्यीय संविधान पीठ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को बरकरार रखा है.
Read more »
LIVE : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा फिलहाल बरकरार रहेगा, SC की दूसरी बेंच करेगी सुनवाईअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे पर अब दूसरी बेंच सुनवाई करेगी. फिलहाल यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार रहेगा.
Read more »
AMU Minority Status: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा बरकरार, 4-3 की बहुमत से हुआ निर्णयAligarh Muslim University Minority Status Supreme Court Verdict CJI Chandrachud Updates in hindi AMU Minority Status: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा बरकरार, 4-3 की बहुमत से हुआ निर्णय देश
Read more »
AMU का अल्पसंख्यक दर्जा फिलहाल बरकरार, अब Supreme Court की दूसरी बेंच करेगी सुनवाईAligarh Muslim University (AMU) के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को फैसला सुनाया है. इस फैसले में कहा गया है कि फिलहाल अल्पसंख्यक फैसला बरकरार रहेगा. मगर इस मामले में अब दूसरी बेंच सुनवाई करेगी.
Read more »
