AIU ने अल-फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता निलंबित की

शिक्षा News

AIU ने अल-फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता निलंबित की
AIUअल-फलाह विश्वविद्यालयसदस्यता निलंबन
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। AIU ने बताया कि विश्वविद्यालय सद्भावपूर्ण स्थिति में नहीं है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने भी विश्वविद्यालय को झूठी जानकारी देने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। NAAC ने विश्वविद्यालय पर वेबसाइट पर गलत जानकारी देकर छात्रों और अभिभावकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

एआईयू ने अपने बयान में क्या कहा? एआईयू ने अपने बयान में कहा कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ के उपनियमों के अनुसार, किसी भी विश्वविद्यालय की सदस्यता तब तक बनी रहती है जब तक वह 'सद्भावपूर्ण स्थिति' में होता है। हालांकि, मीडिया में आई खबरों के आधार पर यह जानकारी मिली है कि फरीदाबाद, हरियाणा स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय वर्तमान में अच्छी स्थिति में नहीं प्रतीत होता। इसलिए, एआईयू ने निर्णय लिया है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। एनएएसी ने भेजा कारण बताओ नोटिस राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एनएएसी ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर झूठी जानकारी देकर आमजन, अभिभावकों और छात्रों को गुमराह किया है। एनएएसी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी ने यह दर्शाया कि उसे परिषद से मान्यता प्राप्त है, जबकि वास्तविकता यह है कि उसकी मान्यता की अवधि कई वर्ष पहले समाप्त हो चुकी है। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है कि क्यों उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न की जाए और क्यों उसे भविष्य के मूल्यांकन से अयोग्य घोषित न किया जाए। मान्यता की अवधि खत्म होने के बाद भी दिखाई सक्रिय एनएएसी के अनुसार, अल-फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को 23 मार्च 2013 से 22 मार्च 2018 तक 4 में से 3.

08 सीजीपीए के साथ ग्रेड ए मान्यता प्राप्त थी। इसी तरह, अल-फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के अंतर्गत आने वाले टीचर एजुकेशन विभाग को 27 मार्च 2011 से 26 मार्च 2016 तक एनएएसी की मान्यता मिली थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने दोबारा प्रत्यायन के लिए आवेदन नहीं किया, लेकिन वेबसाइट पर पुरानी मान्यता को सक्रिय दिखाकर लोगों को गुमराह किया। अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खातों में फंडिंग की भी होगी जांच दिल्ली में बम धमाके, फरीदाबाद में 2900 किलो से अधिक विस्फोटक समेत अन्य हथियार बरामद होने और सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के तार धौज की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से ही जुड़े हैं। ये मामला सामने आने के बाद अब यूनिवर्सिटी के बैंक खातों व फंडिंग की जांच भी जल्द शुरू होने वाली है। ईडी व आर्थिक अपराध शाखा इन खातों व इनमें आने वाली फंडिंग को लेकर जांच करेंगे। वहीं यूनिवर्सिटी के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि मामला सामने आने के बाद से ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन अलर्ट है। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को फीस व अन्य चार्ज जमा करने को लेकर दो दिन पहले ही मना कर दिया गया है। छात्रों को कहा गया है कि वे अभी फिलहाल किसी भी तरह की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन उन्हें बताए गए यूनिवर्सिटी के बैंक खाते में न कराएं। इसके पीछे कारण बताया गया है कि प्रबंधन ने कुछ समस्या के चलते कुछ समय के लिए इसे रोका जा रहा है और जल्द ही अगले निर्देशों के बारे में सूचना दे दी जाएगी। खुफिया विभाग के एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार अल फलाह यूनिवर्सिटी में जम्मू कश्मीर के छात्रों की संख्या सबसे अधिक है। कई तरह की बातें चर्चाओं में हैं कि खाड़ी देशों से यहां पर फंडिंग आती है। इसी के चलते जम्मू कश्मीर के काफी छात्र यहां आकर पढ़ाई कर रहे हैं। ये कितना सही है, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी के खातों की जांच करना बेहद जरूरी है। तभी खुलासा होगा कि यहां पर फंडिंग कहां से आ रही है और कहीं उसी फंडिंग का प्रयोग तो इस आतंकी मॉड्यूल ने देश विरोधी गतिविधियों के लिए तो नहीं किया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

AIU अल-फलाह विश्वविद्यालय सदस्यता निलंबन NAAC कारण बताओ नोटिस मान्यता

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की AIU सदस्यता रद्द, दिल्ली बम धमाके से जुड़ा मामलाफरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की AIU सदस्यता रद्द, दिल्ली बम धमाके से जुड़ा मामलादिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए धमाके के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की AIU सदस्यता रद्द कर दी गई है। यूनिवर्सिटी पर कई डॉक्टरों को हिरासत में लेने और जांच एजेंसियों की सक्रियता के चलते यह कार्रवाई हुई है। NMC और NAAC ने भी यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
Read more »

दिल्ली बम धमाके से जुड़े विवादों के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी की AIU सदस्यता रद्ददिल्ली बम धमाके से जुड़े विवादों के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी की AIU सदस्यता रद्ददिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए धमाके के बाद, फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की AIU सदस्यता रद्द कर दी गई है। जांच एजेंसियों ने यूनिवर्सिटी से जुड़े कई डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। NMC और NAAC ने भी यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
Read more »

Al-Falah University: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द, अब इनके स्टूडेंट्...Al-Falah University: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द, अब इनके स्टूडेंट्...Al-Falah University: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस की जांच में अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम सामने आया है. जांच एजेंसियों ने बताया कि बिल्डिंग नंबर 17 और रूम नंबर 13 आतंकियों की मीटिंग का ठिकाना था. इस बीच AIU ने यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी है. इससे विदेशी एडमिशन, सरकारी नौकरियों और साख पर गहरा असर पड़ेगा.
Read more »

अल-फलाह यूनिवर्सिटी को झटका, AIU ने रद्द की सदस्यता, दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा है लिंकअल-फलाह यूनिवर्सिटी को झटका, AIU ने रद्द की सदस्यता, दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा है लिंकदिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम को कार में ब्लास्ट हुआ था. केंद्र सरकार ने बुधवार को इस घटना को आतंकी हमला माना. इस दौरान केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लाल किला के पास हुए टेरर अटैक पर प्रस्ताव पारित किया गया.
Read more »

फरीदाबाद की जिस अल-फलाह यूनिवर्सिटी में रची जा रही थी भारत को दहलाने की साजिश, एक दिन में दो बड़े 'एक्शन'फरीदाबाद की जिस अल-फलाह यूनिवर्सिटी में रची जा रही थी भारत को दहलाने की साजिश, एक दिन में दो बड़े 'एक्शन'Al Falah University: दिल्ली बम ब्लास्ट की घटना के बाद जांच में दायरे में आई अल-फलाह यूनिवर्सिटी आतंकी गतिविधियों के लिए मान्यता भी रद्द हो सकती है। नैक की नोटिस के बाद AIU ने यूनिवर्सिटी की सदस्यता सस्पेंड कर दी है। इस सब के बाद यूजीसी ने भी बड़ा एक्शन ले लिया...
Read more »

AIU ने अल-फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता निलंबित की, NAAC ने कारण बताओ नोटिस जारी कियाAIU ने अल-फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता निलंबित की, NAAC ने कारण बताओ नोटिस जारी कियाभारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने अल-फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता निलंबित कर दी है। NAAC ने यूनिवर्सिटी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर झूठी जानकारी देकर गुमराह किया। NAAC ने सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:26:46