Al-Falah University: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस की जांच में अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम सामने आया है. जांच एजेंसियों ने बताया कि बिल्डिंग नंबर 17 और रूम नंबर 13 आतंकियों की मीटिंग का ठिकाना था. इस बीच AIU ने यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी है. इससे विदेशी एडमिशन, सरकारी नौकरियों और साख पर गहरा असर पड़ेगा.
Al-Falah University Membership Cancelled: देश की राजधानी दिल्ली के दिल में हुई लाल किला ब्लास्ट की गूंज अब हरियाणा के फरीदाबाद तक पहुंच चुकी है. सोमवार शाम करीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सफेद i20 कार में धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई.
जांच में सामने आया कि इस साजिश के तार अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े हो सकते हैं. इसी बीच, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी है. AIU ने कहा कि अब यूनिवर्सिटी को AIU का नाम या लोगो इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. यह फैसला न केवल संस्थान के लिए बड़ा झटका है, बल्कि हजारों छात्रों के करियर पर भी गहरा असर डाल सकता है. पढ़ें- Al-Falah University: अल-फलाह यूनिवर्सिटी को किसने मान्यता दी? NAAC ने पूछे 7 सवाल, UGC को भी दी चेतावनी छात्रों के लिए क्या रास्ते बचे हैं? छात्र फिलहाल UGC और AICTE से मान्यता प्रमाणपत्र लेकर भारतीय विश्वविद्यालयों या सरकारी नौकरियों में आवेदन कर सकते हैं. लेकिन विदेशी एडमिशन के लिए उन्हें AIU समकक्ष सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा. इससे बाहर पढ़ाई मुश्किल हो जाएगी. विशेषज्ञ मानते हैं कि यूनिवर्सिटी को अब सुधारात्मक कदम उठाकर AIU से सदस्यता पुनः प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए. कैसे अल-फलाह यूनिवर्सिटी बनी आतंकी साजिश का अड्डा जांच एजेंसियों के मुताबिक अल-फलाह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर 17 आतंकियों की गुप्त बैठकों का केंद्र थी. बताया जा रहा है कि ये मीटिंग्स रूम नंबर 13 में होती थीं, जहां दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सीरियल ब्लास्ट की योजना बनाई जा रही थी. लाल किला ब्लास्ट केस की जांच में अल-फलाह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर 17 से आतंकी लिंक सामने आए हैं. यह कमरा डॉ. मुजम्मिल अहमद गाई का था जो पुलवामा का रहने वाला बताया जा रहा है. जांच में सामने आया कि वह नियमित रूप से कुछ कट्टरपंथी डॉक्टरों और छात्रों से मिलता था. एजेंसियों को संदेह है कि यूनिवर्सिटी की लैब से IED की क्षमता बढ़ाने वाले केमिकल इसी कमरे में लाए गए थे. फिलहाल पुलिस ने कमरा नंबर 13 को सील कर दिया है, और वहां से लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैमिकल कंटेनर, और डिजिटल नोट्स बरामद किए गए हैं. AIU ने क्या कहा? क्यों रद्द हुई सदस्यता? AIU ने आधिकारिक बयान में कहा- अल-फलाह यूनिवर्सिटी को अपनी किसी भी गतिविधि में AIU का नाम या लोगो इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. विश्वविद्यालय की वेबसाइट से तुरंत AIU का लोगो हटाया जाए. AIU के अनुसार यह फैसला संस्था की “Good Standing” नीति के तहत लिया गया है. अगर किसी यूनिवर्सिटी का नाम किसी विवाद, आपराधिक जांच या फर्जी गतिविधि में सामने आता है, तो उसकी सदस्यता निलंबित या समाप्त की जा सकती है. AIU क्या है और क्यों है इतनी अहम संस्था? AIU यानी Association of Indian Universities भारत की सबसे पुरानी उच्च शिक्षा संस्था है, जो 1925 में स्थापित हुई थी. यह संस्था भारत के सभी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करती है और विदेशी डिग्रियों की समानता तय करती है. यूनिवर्सिटी की अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां खत्म होंगी. AIU की मुख्य जिम्मेदारियां भारत के सभी विश्वविद्यालयों को एक शैक्षणिक मंच पर लाना. विदेशी डिग्रियों की भारतीय स्तर पर वैधता तय करना. यूनिवर्सिटीज के बीच रिसर्च, नीति और खेल सहयोग बढ़ाना. विश्वविद्यालयों को सदस्यता, स्पोर्ट्स पार्टिसिपेशन और इंटरनेशनल रिप्रेजेंटेशन देना. यदि कोई यूनिवर्सिटी विवादों में हो तो उसकी सदस्यता निलंबित या रद्द करना. AIU सदस्यता रद्द होने के परिणाम प्रभाव का क्षेत्र संभावित असर विदेशी शिक्षा विदेशों की यूनिवर्सिटीज में प्रवेश मुश्किल, Equivalence सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा सरकारी नौकरियां UPSC, SSC, PSU जैसी नौकरियों में आवेदन रुक सकता है यूनिवर्सिटी की साख प्रतिष्ठा में गिरावट, एडमिशन में 40-50% कमी संभव रिसर्च फंडिंग अंतरराष्ट्रीय सहयोग और परियोजनाएं ठप खेलकूद AIU के यूनिवर्सिटी गेम्स से प्रतिबंध छात्र करियर अनिश्चित, डिग्रियों की वैल्यू घटेगी अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर असर: साख और भविष्य पर संकट अल-फलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद की प्रतिष्ठित निजी यूनिवर्सिटीज में मानी जाती रही है. लेकिन अब इस विवाद और सदस्यता रद्द होने से- यूनिवर्सिटी की अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां खत्म होंगी, नए छात्र एडमिशन से कतराएंगे, खेल और रिसर्च फंडिंग प्रभावित होगी, और विदेश में डिग्री की वैधता खत्म हो जाएगी. हालांकि, राहत यह है कि UGC और NMC की मान्यता फिलहाल बरकरार है, इसलिए यूनिवर्सिटी की डिग्रियां घरेलू स्तर पर वैलिड रहेंगी. दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर दोहरी मार पड़ी है. एक तरफ आतंकवादी साजिश के तारों से जुड़ने के आरोप, दूसरी ओर AIU सदस्यता का रद्द होना. यह मामला न सिर्फ एक विश्वविद्यालय के भविष्य बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाता है. अब देखना होगा कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी खुद को इस संकट से कैसे बाहर निकालती है.
Red Fort Blast AIU Membership Cancelled Terror Links Faridabad University Lal Qila Blast अल-फलाह यूनिवर्सिटी लाल किला ब्लास्ट AIU सदस्यता आतंकी साजिश फरीदाबाद यूनिवर्सिटी विवाद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Al-Falah University Website Hacked: अल-फलाह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हुई हैक, हैकर्स ने धर्म के नाम पर लिखा भड़काऊ मैसेजAl Falah University Hack: दिल्ली बॉम्ब ब्लास्ट के बीच जांच के दायरे में आई अल-फलाह यूनिवर्सिटी की वेबसाईट हैक हो गई. हैकर्स ने वेबसाईट पर भड़काऊ धार्मिक मैसेज दिया.
Read more »
Al-Falah University: अल-फलाह यूनिवर्सिटी का दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन, यहां पढ़ाएं जाते हैं ये कोर्सेसदिल्ली ब्लास्ट के तार अब फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी अल-फलाह से भी जोड़े जा रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों व प्रोफेसर से पूछताछ भी की गई है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कॉलेज की स्थापना कब हुई और कॉलेज में कौन-कौन से कोर्स संचालित किए जाते हैं।
Read more »
Who Owns The Al-Falah University In Haryana? Medical College In Spotlight After Arrests Of Terror Doctors, Delhi BlastAl-Fatah University Owner: Founded in 1997 as an engineering college, Al-Falah University received university status in 2014 under the Haryana Private Universities Act, passed by the Haryana Legislative Assembly.
Read more »
Al-Falah University: ৭০ একর ক্যাম্পাস, ৭৪ লক্ষ MBBS ফি! দিল্লি বিস্ফোরণের পর চর্চায় আল-ফালাহ বিশ্ববিদ্যালয়...Al-Falah University in talks after Delhi blasts 70 acre campus and 74 lakh MBBS fee
Read more »
Al-Falah University: अल-फलाह यूनिवर्सिटी को किसने मान्यता दी? NAAC ने लगाया गंभीर आरोप, UGC को भी दी चेतावन...Al-Falah University: फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी चर्चा में है. दिल्ली में घटित आतंकी हमले की जांच में में यहीं से जुड़े प्रोफेसर का नाम प्रमुखता से सामने आया. कई लोगों ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम भी पहली बार इस घटना के बाद ही सुना. जानिए, अल-फलाह मेडिकल यूनिवर्सिटी को मान्यता किसने दी.
Read more »
Delhi Red Fort Blast: বিল্ডিং ১৭, রুম ১৩! ধুলোময় হস্টেলের ঘরেই গোপন বৈঠক, জঙ্গি-ডাক্তাররা কষে বিস্ফোরণের ছক... আল-ফালাহর ভয়ংকর সত্যি!Delhi Red Fort Blast: Building 17, room 13, Al-Falah University hostel room where doctors plotted white collar terror
Read more »
