Al-Falah University: फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी चर्चा में है. दिल्ली में घटित आतंकी हमले की जांच में में यहीं से जुड़े प्रोफेसर का नाम प्रमुखता से सामने आया. कई लोगों ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम भी पहली बार इस घटना के बाद ही सुना. जानिए, अल-फलाह मेडिकल यूनिवर्सिटी को मान्यता किसने दी.
नई दिल्ली . फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी दिल्ली बम विस्फोट से जुड़े संदिग्धों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आई है. इस संस्थान का संचालन ‘ अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट’ करता है. फिलहाल यह अपनी स्थापना और फंडिंग के सोर्सेस को लेकर गहन जांच के घेरे में है.
यूनिवर्सिटी को हरियाणा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत राज्य सरकार की तरफ से विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ था. इसके बाद इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से भी मान्यता मिली. यूजीसी से मिली कानूनी मान्यता ही इसे इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य क्षेत्रों में डिग्री प्रदान करने की अनुमति देती है. अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना 1995 में हुई थी और 70 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस विशाल कैंपस में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और 650 बिस्तरों वाला धर्मार्थ अस्पताल शामिल है. इससे समझा जा सकता है कि इसका निर्माण करोड़ों रुपये की भारी लागत से किया गया होगा. हालांकि निजी विश्वविद्यालय होने की वजह से इसके निर्माण की लागत की जानकारी सार्वजनिक नहीं है. अल-फलाह यूनिवर्सिटी को मान्यता कैसे मिली? अल-फलाह मेडिकल यूनिवर्सिटी की शुरुआत 2019 में की गई थी. अल-फलाह यूनिवर्सिटी को औपचारिक रूप से 2 प्रमुख स्तरों पर मान्यता प्राप्त हुई है: 1. राज्य सरकार ने दिया विश्वविद्यालय का दर्जा अल-फलाह यूनिवर्सिटी की स्थापना हरियाणा विधानसभा द्वारा पारित एक विशेष अधिनियम के तहत की गई थी. स्थापना वर्ष: साल 2014 में हरियाणा सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसे विश्वविद्यालय का दर्जा दिया था. यह प्रक्रिया हरियाणा सरकार के ‘हरियाणा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम’ के तहत पूरी की गई, जो राज्य में निजी उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना को नियंत्रित करता है. 2. यूजीसी ने भी दे दी मान्यता राज्य सरकार से दर्जा मिलने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी को अखिल भारतीय स्तर पर मान्यता के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से अनुमोदन प्राप्त हुआ. मान्यता वर्ष: इसे साल 2015 में UGC अधिनियम की धारा 2 के तहत मान्यता प्राप्त हुई, जिसने इसे डिग्री देने के लिए कानूनी रूप से अधिकृत किया. इसके अलावा, यूनिवर्सिटी से संबद्ध मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन से भी मान्यता मिली है और इसे NAAC से ‘A’ ग्रेड मान्यता भी प्राप्त है. अल-फलाह यूनिवर्सिटी से पूछे जा रहे हैं ये सवाल NAAC ने यूनिवर्सिटी से 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा है कि क्यों उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न की जाए और क्यों उसे भविष्य के मूल्यांकन के लिए अयोग्य न घोषित किया जाए. NAAC ने UGC और NMC से भी यूनिवर्सिटी की मान्यता वापस लेने की सिफारिश करने की चेतावनी दी है. अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए? NAAC द्वारा भविष्य में मूल्यांकन और प्रत्यायन के लिए यूनिवर्सिटी को क्यों अयोग्य नहीं ठहराया जाना चाहिए? NAAC को UGC से, UGC की धारा $2$ और $12B$ के तहत अल-फलाह यूनिवर्सिटी की मान्यता वापस लेने की सिफारिश क्यों नहीं करनी चाहिए? NAAC को NMC से, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के NMC मान्यता प्राप्त कार्यक्रमों की मान्यता वापस लेने की सिफारिश क्यों नहीं करनी चाहिए? NAAC को NCTE से, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के NCTE मान्यता प्राप्त कार्यक्रमों की मान्यता वापस लेने की सिफारिश क्यों नहीं करनी चाहिए? NAAC को राज्य सरकार से, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ उचित समझी जाने वाली कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश क्यों नहीं करनी चाहिए? NAAC को AICTE से, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के AICTE मान्यता प्राप्त कार्यक्रमों की मान्यता वापस लेने की सिफारिश क्यों नहीं करनी चाहिए? NAAC का कड़ा रुख: अल-फलाह यूनिवर्सिटी को झूठे दावे पर कारण बताओ नोटिस लाल किले के पास हुए बम विस्फोट से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल ने फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी को उसकी वेबसाइट पर झूठी मान्यता दिखाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. NAAC ने इस दावे को गुमराह करने वाला बताया है. नोटिस के अनुसार: यूनिवर्सिटी के दो स्कूल को पहले 5 साल के लिए ‘A’ ग्रेड मान्यता मिली थी, जो क्रमशः 2018 और 2016 में समाप्त हो चुकी है. यूनिवर्सिटी ने कभी भी ओवरऑल NAAC मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया, लेकिन अपनी वेबसाइट पर झूठा दावा किया, जो नियमों का उल्लंघन है. यह भी पढ़ें- दिल्ली में स्कूल बंद, नोएडा-गाजियाबाद का क्या है हाल? बच्चों को मिली खास सलाह
Al-Falah University Al-Falah Medical University Al Falah University Al-Falah University Accreditation अल-फलाह अल फलाह यूनिवर्सिटी यूजीसी अल फलाह यूनिवर्सिटी की मान्यता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Al-Falah University: क्या अल फलाह यूनिवर्सिटी की लैब में बनती थी RDX, 800 पुलिस और NIA जांच में जुटीAL-Falah University: फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी सुर्खियों में है। यहां पर आतंक के फरीदबाद मॉड्यूल को लेकर सर्च ऑपरेशन किया गया।
Read more »
Al-Falah University: अल फलाह यूनिवर्सिटी में 'अल-फलाह' का क्या है मतलब, आतंकियों का ब्रेन वॉश करने के लिए होता है इस शब्द का इस्तेमालAl-Falah Meaning: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाकों का कनेक्शन फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ रहा है। यूनिवर्सिटी का एक प्रोफेसर हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। हाल ही में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल के तार भी इसी यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। ऐसे में अल-फलाह शब्द को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही...
Read more »
Al-Falah University Website Hacked: अल-फलाह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हुई हैक, हैकर्स ने धर्म के नाम पर लिखा भड़काऊ मैसेजAl Falah University Hack: दिल्ली बॉम्ब ब्लास्ट के बीच जांच के दायरे में आई अल-फलाह यूनिवर्सिटी की वेबसाईट हैक हो गई. हैकर्स ने वेबसाईट पर भड़काऊ धार्मिक मैसेज दिया.
Read more »
Al-Falah University: अल-फलाह यूनिवर्सिटी का दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन, यहां पढ़ाएं जाते हैं ये कोर्सेसदिल्ली ब्लास्ट के तार अब फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी अल-फलाह से भी जोड़े जा रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों व प्रोफेसर से पूछताछ भी की गई है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कॉलेज की स्थापना कब हुई और कॉलेज में कौन-कौन से कोर्स संचालित किए जाते हैं।
Read more »
Who Owns The Al-Falah University In Haryana? Medical College In Spotlight After Arrests Of Terror Doctors, Delhi BlastAl-Fatah University Owner: Founded in 1997 as an engineering college, Al-Falah University received university status in 2014 under the Haryana Private Universities Act, passed by the Haryana Legislative Assembly.
Read more »
Al-Falah University: ৭০ একর ক্যাম্পাস, ৭৪ লক্ষ MBBS ফি! দিল্লি বিস্ফোরণের পর চর্চায় আল-ফালাহ বিশ্ববিদ্যালয়...Al-Falah University in talks after Delhi blasts 70 acre campus and 74 lakh MBBS fee
Read more »
