AIIMS me Naukri Form: एम्स में सीनियर रेजिडेंट नॉन एकेडमिक पोस्ट के लिए विभिन्न डिपार्टमेंट में रिक्तियां निकली हैं। जो अभ्यर्थी मेडिकल से संबंधित योग्यता रखते हैं, वो अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन गूगल फॉर्म से लिए जा रहे हैं।
AIIMS Bathinda Recruitment 2025: मेडिकल की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स जो एम्स में नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए नई वैकेंसी आई है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज , बठिंडा ने नॉन एकेडमिक सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन मांगे हैं। अप्लाई करने के लिए कोई लंबा प्रोसेस भी नहीं है, संस्थान ने गूगल फॉर्म का लिंक दिया है, आपको इसी में अपनी सभी जानकारी भरकर सबमिट करनी होंगी। अंतिम तिथि 7 जनवरी शाम 5 बजे तक गूगल फॉर्म का लिंक एक्टिव रहेगा। इसके बाद यह अपने आप बंद हो जाएगा। एम्स बठिंडा ने सीनियर रेजिडेंट की यह वैकेंसी ईएनटी, फॉरेंसिक मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पैथोलॉजी, फार्मोलॉजी, यूरोलॉजी, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन समेत कुल 41 डिपार्टमेंट के लिए निकाली हैं। इन विभागों में कुल 163 खाली पद भरे जाएंगे।AIIMS Bathinda Vacancy 2025: जरूरी डिटेल्स भर्ती निकाय ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज , बठिंडा पद का नाम सीनियर रेजिडेंट वैकेंसी 163 ऑफिशियल वेबसाइट aiimsbathinda.
edu.in आवेदन शुरू 8 दिसंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2026 फॉर्म की हार्ड कॉपी भेजनी की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 आयुसीमा अधिकतम 45 वर्ष तक सैलरी पे लेवल-11 के मुताबिक अभ्यर्थियों को एंट्री पे में 67,700/- रुपये प्रति माह बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे। चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/लिखित परीक्षा कार्य अवधि 1 साल जिसे अधिकतम 3 साल तक आगे बढ़ाया जा सकेगा। भर्ती का नोटिफिकेशन AIIMS Bathinda Senior Resident Recruitment 2025 Notification PDF आवेदन करने के लिए गूगल फॉर्म का लिंक Senior Resident Recruitment at AIIMS Bathinda एम्स सीनियर रेजिडेंट जॉब के लिए योग्यता? शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमडी/एमएस/डीएनबी/एमडीएस की डिग्री संबंधित स्पेशलिटी में होनी चाहिए। इसके साथ सेंट्रल/राज्य मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड भी हो। कुछ पदों पर मेडिकल के साथ नॉन मेडिकल योग्यता वाले भी अप्लाई कर सकते हैं। उनके पास मास्टर्स/एमएससी/पीएचडी की डिग्री संबंधित क्षेत्र में होनी चाहिए। आप डिटेल में यह जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन से देख सकते हैं। एज लिमिट: इस मेडिकल भर्ती में आवेदन करने उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 7 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। ओबीसी/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को उम्र में नियमानुसार छूट मिलेंगी।आवेदन कैसे करें? तीन स्टेप्स में उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर पाएंगे। सबसे पहले गूगल फॉर्म के लिंक पर जाएं। जिसका लिंक आपको ऊपर टेबल में दिया गया है। इसमें अपनी ईमेल, नाम, जेंडर, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, उम्र, डिपार्टमेंट, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, कैटेगिरी, मोबाइल नंबर, शहर, राज्य, जिला, पिन कोड, एप्लिकेशन फीस पेमेंट की पूरी डिटेल्स भरने के बाद सब्मिट कर दें। अब दूसरे स्टेप में आपके संस्थान की वेबसाइट पर Annexure से अटैच फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। तीसरे स्टेप में आपको भरे हुए एप्लिकेशन फॉर्म को संबंधित दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए संस्थान को 12 जनवरी शाम 5 बजे से पहले भेजना होगा। पता है- द रिक्रूटमेंट सेल, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, मंडी देवबाली रोड, एम्स, बठिंडा-151001, पंजाब।एप्लिकेशन फीस एससी/एसटी उम्मीदवारों को 590 रुपये और सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस अभ्यर्थियों को 1180 रुपये एप्लिकेशन फीस देनी होगी। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एम्स बठिंडा की आधिकारिक वेबसाइट भी चेक कर सकते हैं।
Aiims Bathinda Senior Resident Vacancy 2025 Aiims Senior Resident Salary Aiims Senior Resident Eligibility आज की नई भर्ती Abhi Kon Si Bharti Nikli He Govt Hospital Medical Jobs 2025 Apply एम्स भर्ती 2025 में आवेदन करने की अंतिम तिथि एम्स सीनियर रेजिडेंट वैकेंसी 2025 लास्ट डेट एम्स बठिंडा वैकेंसी 2025 योग्यता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
HAL Vacancy 2025: यहां ITI-NAC वालों को मिलेगी मंथली ₹90000 तक सैलरी, 156 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरूNew Job Alert 2025: हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड ऑपरेटर की भर्ती कर रही है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इसमें अप्लाई कर सकते हैं। महीने की सैलरी भी अच्छी खासी मिलेगी। योग्यता, एज लिमिट चेक कर लें।
Read more »
BTSC Pump Operator Vacancy 2025: बिहार पंप ऑपरेटर के 191 पदों पर आवेदन स्टार्ट, 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाईबिहार में पंप ऑपरेटर के रिक्त पदों आवेदन शुरू हो गए हैं जो 12 जनवरी तक जारी रहेंगे। 10th के साथ आईटीआई कर चुके अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।
Read more »
IIMC Vacancy 2025: आईआईएमसी में असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर समेत ढेरों वैकेंसी, एज लिमिट 55 साल से ज्यादा, यहां करें अप्लाईIIMC Jobs 2025 Apply: आईआईएमसी ने नॉन टीचिंग की ढेरों वैकेंसी निकाली है। 50 साल से ऊपर वाले भी इस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं।
Read more »
RBI Vacancy 2025: बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका दे रहा है आरबीआई, इन पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यताRBI me Naukri 2025: भारतीय रिजर्व बैंक ने लेटरल रिक्रूटमेंट के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस स्टार्ट कर दिया है। योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
Read more »
New Vacancy: झारखंड के युवाओं को सोरेन सरकार का तोहफा, नए साल पर इन पदों पर होगी भर्तीNew Vacancy: झारखंड के युवाओं को सोरेन सरकार का तोहफा, नए साल पर इन पदों पर होगी भर्ती Jharkhand New Vacancy for JSSC 51 Paramedical staff Vacancy 2026 राज्य
Read more »
Aaj Ka Rashifal 18 December 2025: मकर वालों का सुधरेगा प्रेम संबंध, चिंताओं से मुक्त होंगे कुंभ के जातक! पढ़ें दैनिक राशिफलAaj ka Rashifal 18 December 2025, Horoscope Today: 18 दिसंबर 2025, गुरुवार यानी आज 18 दिसंबर 2025
Read more »
