इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट पद पर कुल 82 रिक्तियों को भरा जाएगा. योग्य उम्मीदवारों को चयन बिना परीक्षा होगा. इसके लिए उम्मीदवारों को बताए गए वेन्यू पर पहुंचकर इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा.
AIIMS Recruitment 2024: मेडिकल जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए AIIMS में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.
योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा केवल वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम किया जाएगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाकर जरूरी डिटेल्स चेक सकते हैं. 23 अगस्त को होगा वॉक-इन-इंटरव्यूवॉक-इन-इंटरव्यू शुक्रवार, 23 अगस्त को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आयोजित किया जाएगा. हालांकि, अगले वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख एम्स रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी. उम्मीदवारों को सुबह 09.30 बजे से 10.30 बजे के बीच रिपोर्ट करना आवश्यक है. ध्यान रहे 10:30 बजे के बाद आने वाले उम्मीदवार का इंटरव्यू नहीं होगा.कहां होगा इंटरव्यू?समिति कक्ष, प्रथम तल, मेडिकल कॉलेज भवन, गेट नं.05, एम्स, टाटीबंध, जी.ई. रोड, रायपुर छत्तीसगढ़-492099. उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और/या सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित किसी अन्य मानदंड के आधार पर साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. यदि बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं, तो लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है.भरे जाएंगे कुल 82 खाली पदइस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट पद पर कुल 82 रिक्तियों को भरा जाएगा. ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, कुल खाली पदों में अनारक्षित: 17 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग: 29 पद, अनुसूचित जाति: 22 पद, अनुसूचित जनजाति: 08 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 06 पद शामिल हैं.Advertisementकौन कर सकता है आवेदन?मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा पोस्टग्रेजुएशन किया होना चाहिए. इसके अलावा ज्वॉइन करने से पहले डीएमसी/डीडीसी/एमसीआई/राज्य रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. वहीं योग्य आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है. आयु और अन्य योग्यता/अनुभव वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि के अनुसार गिने जाएंगे. एम्स रायपुर पोस्ट ग्रेजुएट जूनियर रेजिडेंट जिन्होंने अंतिम परीक्षा पास की है और जिनका कार्यकाल 10.09.2024 को या उससे पहले पूरा हो जाएगा, वे पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.एम्स रायपुर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन यहां देखें-वेतनएम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये के साथ सामान्य भत्ते, एनपीए का लाभ मिलेगा.आवेदन शुल्कसामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा. हालांकि, महिलाओं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिकों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. विज्ञापन आजतक कैम्पस: आपका पसंदीदा कॉलेज सर्च साथीये भी देखें
AIIMS Raipur AIIMS Raipur Recruitment AIIMS Raipur Recruitment 2024 AIIMS Raipur Recruitment Application AIIMS Raipur Recruitment 2024 Application Form AIIMS Recruitment 2024 Application Link AIIMS Raipur Recruitment Details AIIMS Jobs 2024 Medical Jobs Aiims Vacancy एम्स भर्ती मेडिकल जॉब
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GAIL MBBS Vacancy 2024: गेल में वैकेंसी, तुरंत भर दें 1 लाख मंथली सैलरी वाली सरकारी नौकरी का फॉर्मGAIL Recruitment 2024 Apply Online: गेल (GAIL) में फैक्ट्री मेडिकल ऑफिसर के पद पर सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। इस वैकेंसी के लिए गेल की आधिकारिक वेबसाइट www.gailonline.
Read more »
JSSC Field Worker Recruitment 2024: 510 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास ऐसे करें अप्लाईJSSC JFWCE Recruitment 2024: उम्मीदारों का सेलेक्शन (JSSC Worker Recruitment 2024) कंप्यूटर आधारित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.
Read more »
Aadhaar में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा, 150000 पाएं सैलरीSarkari Naukri UIDAI Recruitment 2024: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) में नौकरी (Govt Jobs) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छा खबर है. जो भी इन पदों पर आवेदन कर रहे हैं, वे सबसे पहले दिए गए इन बातों को गौर से पढ़ें.
Read more »
ESIC में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बस चाहिए ये योग्यता, 211000 मिलेगी सैलरीSarkari Naukri 2024 ESIC Recruitment 2024: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में नौकरी (Govt Jobs) की पाने का एक शानदार मौका है. जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, वे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
Read more »
NCERT में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा, 144000 मिलेगी सैलरीSarkari Naukri NCERT Recruitment 2024: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में नौकरी (Govt Jobs) पाने का एक सुनहरा मौका है. जो भी इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, वे दिए गए बातों को सबसे पहले गौर से पढ़ें.
Read more »
AIIMS Recruitment 2024: एम्स रायपुर में ग्रुप A पदों पर ढेरों वैकेंसी, सीधे इंटरव्यू देकर मिलेगी 68 हजार वाली जॉबAIIMS Senior Resident Recruitment 2024: एम्स में नौकरी करने का सपना है, तो आपके लिए एम्स रायपुर (AIIMS Raipur) में ढेरों वैकेंसी निकली हुई हैं। उम्मीदवार 23 अगस्त तक इसमें फॉर्म भर सकते हैं। एम्स सीनियर रेजिडेंट के लिए क्या योग्यता चाहिए? एम्स डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?...
Read more »
