AIIMS Senior Resident Recruitment 2024: एम्स में नौकरी करने का सपना है, तो आपके लिए एम्स रायपुर (AIIMS Raipur) में ढेरों वैकेंसी निकली हुई हैं। उम्मीदवार 23 अगस्त तक इसमें फॉर्म भर सकते हैं। एम्स सीनियर रेजिडेंट के लिए क्या योग्यता चाहिए? एम्स डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?...
AIIMS Raipur Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी जानकारी सामने आ रही है। एम्स रायपुर ने नॉन एकेडमिक सीनियर रेजिडेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के लिए 9 अगस्त से रायपुर एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.
aiimsraipur.edu.in पर आवेदन भी चालू हैं। वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 अगस्त 2024 है। सीनियर रेजिडेंट के लिए उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।AIIMS Raipur Vacancy 2024 Notification: वैकेंसी डिटेल्स एम्स रायपुर सीनियर रेजिडेंट की यह भर्ती पदों के लिए है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संस्थान में अलग-अलग विभागों में की जाएगी। यहां जानिए कैटेगरी वाइज पदों की संख्या कितनी है?श्रेणी सीनियर रेजिडेंट वैकेंसीअनारक्षित वर्ग 17ओबीसी 29एससी 22एसटी 08ईडब्ल्यूएस06कुल 82AIIMS Senior Resident Eligibility: योग्यता एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट बनने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री MD/MS/DNB/डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा ज्वाइनिंग से पहले DMC/DDC/MCI/स्टेट रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी प्राप्त कर सकते हैं। डाउनलोड करें- AIIMS Raipur Senior Resident Recruitment 2024 Official Notification Download PDF MBBS Latest Jobs: एज लिमिट आयुसीमा- अधिकतम उम्र 45 वर्ष। सैलरी- लेवल 11 के मुताबिक चयनित सीनियर रेजिडेंट्स को 67,700/- प्रति माह वेतन दिया जाएगा। आवेदन शुल्क- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं महिला और अन्य आरक्षित वर्ग निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। इंटरव्यू की तारीख- 23 अगस्त 2024 को वॉक इन इंटरव्यू लिए जाएंगे। साक्षात्कार की अगली तारीख एम्स रायपुर की वेबसाइट पर पब्लिश की जाएगी।AIIMS Raipur Walk in Interview: रिपोर्टिंग टाइम सीनियर रेजिडेंट पद पर इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित पते पर सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। पता है- फर्स्ट फ्लोर मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग, गेट नंबर 05, एम्स, टाटीबंध, जीई रोड, रायपुर छत्तीसगढ़- 492099। एम्स रायपुर पोस्ट ग्रेजुएट जूनियर रेजिडेंट जिन्होंने फाइनल एग्जाम पास कर लिया है और उनका कार्यकाल 10 सितंबर 2024 को या उससे पहले पूरा हो जाएगा, वो भी इस वैकेंसी में आवेदन करने के योग्य हैं।
एम्स में नौकरी कैसे मिलेगी? एम्स वैकेंसी 2024 के लिए योग्यता क्या है? Aiims Senior Resident Vacancy 2024 Aiims Application Form Last Date Aiims Raipur Senior Resident Eligibility Mbbs Doctor Walk In Interview Aiims Raipur Senior Resident Exam एम्स रायपुर सीनियर रेजिडेंट इंटरव्यू डेट 2024 Senior Resident Salary
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NCERT Recruitment 2024: एनसीईआरटी में प्रोफेसर, असोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरीNCERT Assistant Professor Recruitment 2024: एनसीईआरटी ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.
Read more »
AIIMS Nursing Officer Recruitment: एम्स में निकली नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाईशिक्षा | सरकारी नौकरी नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए वैकेंसी निकाली है.जिन्हें नर्सिंग में अपना करियर बनाना है वे इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकती है. अप्लाई करने के लिए rrp.aiimsexams.ac.in पर जाना होगा.
Read more »
SAIL Recruitment 2024: मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए निकली वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरीशिक्षा | नौकरी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है. एप्लीकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त, 2024 है.
Read more »
Patna AIIMS vacancy 2024: एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट वैकेंसी, इस दिन होगा एग्जाम और इंटरव्यूAIIMS Hospital Job Vacancy 2024: एम्स में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए गोल्डन चांस आ गया है। हाल ही में एम्स पटना ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य उम्मीदवार एम्स पटना की ऑफिशियल वेबसाइट aiimspatna.edu.
Read more »
SBI Recruitment 2024: एसबीआई में निकली हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदनशिक्षा सरकारी नौकरी की तैयारी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. एसबीआई ने वैकेंसी निकाली है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त, 2024 है.
Read more »
सरकारी नौकरी: एम्स में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 45 वर्ष, सैलरी 67 हजार से ज्यादाअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (ग्रुप ए) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsraipur.edu.
Read more »
