एम्स की ओर से AIIMS INI-CET Result 2025 किसी समय भी जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर जल्द ही अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 09 नवंबर को किया गया था।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस की ओर से AIIMS INI CET नवंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट आज आना तय है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.
ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, AIIMS INI CET नवंबर सेशन की परीक्षा 09 नवंबर, 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई गई थी। ऐसे में आज रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। बता दें, एम्स की ओर से आईएनआई सीईटी नवंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। AIIMS INI-CET Result 2025: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट एम्स की ओर से INI CET 2025 का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के कुछ आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर विजिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा। अब AIIMS INI CET Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा। लिकं पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। पास होने के लिए इतने अंक जरूरी एम्स आईएनआई सीईटी नवंबर सेशन की परीक्षा 09 सितंबर को आयोजत कराई गई थी। इस परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें: IBPS Clerk Prelims Result 2025: जल्द जारी होगा क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
AIIMS INI-CET Result Aiimsexams.Ac.In Inicet Result Inicet Result Nov 2025 Aiims Ini Cet Result
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार चुनाव रिजल्ट आज, यहां जानें नोखा विधानसभा सीट का रुझानNokha Chunav Result 2025: बिहार चुनाव रिजल्ट आज, यहां जानें नोखा विधानसभा सीट का रुझान
Read more »
बिहार चुनाव रिजल्ट आज, यहां जानें नोखा विधानसभा सीट का रुझानNokha Chunav Result 2025: बिहार चुनाव रिजल्ट आज, यहां जानें नोखा विधानसभा सीट का रुझान
Read more »
Kurhani Chunav Result 2025:आरजेडी-बीजेपी-जेडीयू में कड़ा मुकाबलाKurhani Chunav Result 2025:आरजेडी-बीजेपी-जेडीयू में कड़ा मुकाबला, जानें कौन लहराएगा जीत का परचम
Read more »
Bihar Election Result 2025 Live Updates: Bihar Election Result 2025 Live Updates: ಬಿಹಾರ ವಿಧಾನಸಭಾ ಚುನಾವಣೆ ಫಲಿತಾಂಶ ಆರಂಭಿಕ ಟ್ರೆಂಡ್ನಲ್ಲಿ NDA ಬಹುಮತBihar Election Result 2025 Live Updates: Bihar Election Result 2025 Live Updates: ಬಿಹಾರ ವಿಧಾನಸಭಾ ಚುನಾವಣೆ ಫಲಿತಾಂಶ ಆರಂಭಿಕ ಟ್ರೆಂಡ್ನಲ್ಲಿ NDA ಬಹುಮತ
Read more »
Bihar Assembly Election Result 2025 Live: বিহার বিধানসভা ভোটের ফলাফল: পোস্টার ব্যালট গণনায় এগিয়ে NDA...Bihar Assembly Election Result 2025 Live: বিহার বিধানসভা ভোটের �
Read more »
Bihar Election Result 2025: টাইগার আভি জিন্দা হ্যায়... এবারেও রাহুল-তেজস্বীকে জমি ধরিয়ে দিয়ে শিক্ষা দিলেন ৭৪র চাচা নীতিশ...Bihar Election result 2025 nda leading crosses majority in early trends
Read more »
