केंद्र सरकार के नशीले पदार्थों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस के दृष्टिकोण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और राजस्थान पुलिस ने राजस्थान के सिरोही जिले के एक सुदूर
केंद्र सरकार के नशीले पदार्थों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस के दृष्टिकोण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और राजस्थान पुलिस ने राजस्थान के सिरोही जिले के एक सुदूर गांव में एक गुप्त लैब का भंडाफोड़ किया है। सैकड़ों किलोग्राम केमिकल ज़ब्त किए गए हैं, जो लगभग 100 किलोग्राम मेफेड्रोन बनाने के लिए पर्याप्त थे। इनकी अनुमानित बाज़ार कीमत 40 करोड़ रुपये है। लैब के मास्टरमाइंड और 4 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में मेफेड्रोन का इस्तेमाल साइकोट्रोपिक ड्रग्स के तौर पर तेज़ी से बढ़ रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने राजस्थान में, विशेष रूप से जिला पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए मासिक जिला स्तरीय एनसीओआरडी तंत्र का इस्तेमाल करते हुए कई बैठकें की। राज्य पुलिस को इस विषय के प्रति जागरूक किया गया और उन्होंने रसायनों और प्रयोगशाला उपकरणों से भरे ड्रम की उपस्थिति की सूचना एनसीबी के स्थानीय कार्यालय को दी। ये संभावना जतायी गई कि ऐसी जगह मेफेड्रोन जैसी सिंथेटिक दवाओं के निर्माण का एक गुप्त केंद्र हो सकती है। एनसीबी ने देशभर की जिला पुलिस के साथ गुप्त लैब्स की उपस्थिति के बारे में जानकारी साझा की। इनमें, ढकी हुई या काली खिड़कियां, अत्यधिक वेंटिलेशन/डक्टिंग, दीवारों, फर्श, इमारतों या शेड्स पर धातु के क्षरण या रासायनिक दाग के निशान, जो पहले आवासीय थे लेकिन प्रयोगशालाओं के रूप में उपयोग किए जाते थे, असामान्य स्थानों पर रसायनों या उपकरणों का भंडारण आदि, शामिल हैं। ऐसे ही एक मामले में, राजस्थान की सिरोही पुलिस को 06 नवंबर, 2025 को सिरोही के धनत्राई गाँव में एक फार्म हाउस में लैब उपकरणों के साथ-साथ रसायनों से भरे ड्रम और पैकेट मिले। पुलिस ने तुरंत यह जानकारी एनसीबी, जोधपुर को दी, जिसके बाद अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और उन्हें एक गुप्त प्रयोगशाला के संकेत मिले। वहां सैकड़ों किलोग्राम रसायन मिले जो लगभग 100 किलोग्राम मेफेड्रोन बनाने के लिए पर्याप्त थे। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 40 करोड़ रुपये है। राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर की टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया गया। उन्होंने घटनास्थल से बरामद प्रयोगशाला उपकरणों में इस्तेमाल किए जा रहे अग्रिम पदार्थों की मौजूदगी की पुष्टि की है। मामले की जांच के दौरान, लैब चलाने वाले लोगों की पहचान की गई और उनमें से पांच को राजस्थान पुलिस की सहायता से एनसीबी, जोधपुर द्वारा राजस्थान और गुजरात के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया। जांच के बाद मास्टरमाइंड, वाला राम, निवासी जिला - जालौर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि वह स्नातक है और सिविल सेवा परीक्षा सहित विभिन्न परीक्षाओं में असफल होने के बाद, उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए मेफेड्रोन निर्माण का व्यवसाय शुरू कर दिया। उसने अपने सहयोगी, भूरा राम, निवासी गांव - धनत्राई, जिला - बलतोरा के नाम पर फार्म हाउस पट्टे पर लिया। The Narcotics Control Bureau and Rajasthan Police has busted a clandestine lab in a remote village in Sirohi district of Rajasthan .
Hundreds of kgs of chemicals has been seized which was sufficient to manufacture about 100 kgs of Mephedrone, having an approximate street… pic.twitter.com/YSGgBNsSW3— ANI November 15, 2025 उसने सिंडिकेट के अन्य सदस्यों के साथ बात करने के लिए वर्चुअल सिम का इस्तेमाल किया और ड्रग बनाने की प्रक्रिया सीखने के लिए डार्कनेट का इस्तेमाल किया। उसने गुजरात के अंकलेश्वर से रसायन और लैब उपकरण हासिल किए। वह मेफेड्रोन तस्करी के एक सीबीएन मामले में भी वांछित था। रसायनों और उपकरणों के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। जांच से यह भी पता चला है कि उन्होंने 8 किलो मेफेड्रोन बनाया था, जिसमें से 2 किलो सीबीएन ने 28 अक्टूबर 2025 को उनके एक सहयोगी से जब्त कर लिया था। मामले में आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई, ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में राजस्थान पुलिस और एनसीबी के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जहां उन्होंने संयुक्त रूप से तलाशी और जांच की, जिसके परिणामस्वरूप 5 दिनों में ही इस गुप्त लैब और इसके पीछे के सिंडिकेट का भंडाफोड़ हो सका। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस या एनसीबी को एमएएनएएस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें, जहां रसायनों और प्रयोगशाला उपकरणों का गुप्त तरीके से उपयोग किया जा रहा हो, क्योंकि इसका उपयोग सिंथेटिक दवाओं के निर्माण के लिए किया जा सकता है।
Drug Lab Rajasthan Chemicals India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
करेले की वर्टिकल खेती से लाखों कमा रहा किसान: जंगली जानवरों से परेशान हुआ तो आया आइडिया; अब रोजाना 100KG प्...Rajasthan Jhalawar Farmer Success Story; झालावाड़ जिले को राजस्थान का चेरापूंजी कहा जाता है। अच्छी बारिश और कालीसिंध व आहू नदियों के बहाव क्षेत्र के कारण यह इलाका उपजाऊ है। यही वजह है
Read more »
असम में गर्ल्स हॉस्टल के पास डेरा जमाए बैठा था 100Kg का विशालकाय अजगर, उठाने में लगे 7 लोग, वीडियो वायरलPython Spotted Near Girls Hostel: बुधवार की रात को 100 किलो का अजगर सांप असम के सिलचर में गर्ल्स हॉस्टल के पास पाया गया। इसे देखकर लोगों के भी होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स अजगर की तस्वीरों को देखकर हैरान रह गए हैं और जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे...
Read more »
पांच स्कूटी, जो करती हैं लड़कियों के दिलों पर राज, वजन भी 100kg से कम!मार्केट में स्कूटर की तुलना में बाइक ज्यादा बिकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्कूटी भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. स्कूटी लड़कियों की सवारी मानी जाती है. इसलिए आज हम आपको पांच ऐसे स्कूटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कॉलेज या ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट है।
Read more »
कम लागत में बंपर पैदावार! सब्जी की खेती में अपनाएं बुलेट प्रूफ तकनीक, डेढ़ किलो खाद से पाएं 100KG जितनी ताक...इन दिनों किसान प्याज, भिंडी, लौकी, तोरई, टमाटर, मिर्च, बैंगन, धनिया, खीरा और ककड़ी जैसी तमाम सब्जियों की खेती कर रहे हैं. इन सब्जियों की खेती के लिए आज किसानों को हम वह विधि बताने जा रहे हैं, जो बेहद कारीगर है. न केवल यह फसलों को बुलेट प्रूफ सुरक्षा देती है, बल्कि बंपर पैदावार देकर किसानों को मालामाल भी बनाती है.
Read more »
तमिलनाडु की कंपनी ने खरीदा था 100kg जहरीला केमिकल: बिना टेस्ट बना रहे थे कोल्ड्रिफ कफ सिरप; MP में अब तक 19...छिंदवाड़ा में 14 मासूम बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बैतूल में भी कोल्ड्रिफ की वजह से 2 बच्चों की मौत होने की आशंका है। इस बीच कोल्ड्रिफ सिरप की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। तमिलनाडु डायरेक्टर ऑफ ड्रग्स कंट्रोल की रिपोर्ट
Read more »
किसान हो तो लाल बाबू जैसा... 100KG गोबर से बनाई अनोखी खाद, DAP को छोड़ा पीछे, खेत में लहलहाएंगी गेहूं की बा...Agriculture News: रोहतास के किसान लाल बाबू सिंह ने घन जीवामृत नामक देसी खाद बनाई है, जो प्राकृतिक DAP की तरह काम करती है और मिट्टी, फसल व पर्यावरण के लिए फायदेमंद है.
Read more »
