अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए पायलट के पिता की स्वतंत्र जांच की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और डीजीसीए से जवाब तलब किया है। वहीं इस मामले में कोर्ट
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए पायलट के पिता की स्वतंत्र जांच की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और डीजीसीए से जवाब तलब किया है। वहीं इस मामले में कोर्ट ने मृत पायलट के पिता से साफ कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में भी पायलट के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। कोर्ट ने पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल के 91 वर्षीय पिता से कहा कि उनके बेटे को हादसे के लिए दोषी नहीं ठहराया गया है, और उन्हें खुद पर इसका बोझ नहीं लेना चाहिए। केंद्र सरकार और डीजीसीए को नोटिस जारी न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने इस मामले में केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को नोटिस जारी किया है। पीठ ने कहा, 'आपको खुद पर बोझ नहीं लेना चाहिए। पायलट को इस हादसे के लिए दोषी नहीं ठहराया गया है। यह एक दुर्घटना थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में भी उनके खिलाफ कोई संकेत नहीं है।' पायलट के पिता पुष्कराज सभरवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायण ने दलील दी कि एक अमेरिकी अखबार में प्रकाशित एक खबर में पायलट पर आरोप लगाने की कोशिश की गई थी। इस पर अदालत ने कहा, 'वह तो भारत को बदनाम करने वाली रिपोर्ट थी।' यह भी पढ़ें - SIR: डीएमके की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट , तमिलनाडु में एसआईआर पर रोक लगाने की है मांग 'AAIB की रिपोर्ट में पायलट को नहीं बताया गया दोषी' अदालत ने 12 जुलाई को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की प्रारंभिक रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि उसमें कहीं भी पायलट को दोषी नहीं बताया गया है। रिपोर्ट में केवल दोनों पायलटों के बीच हुई बातचीत का जिक्र है। पीठ ने स्पष्ट किया, 'एएआईबी का काम किसी को दोषी ठहराना नहीं बल्कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के उपाय सुझाना है। जरूरत पड़ी तो हम यह स्पष्ट कर देंगे कि पायलट को दोषी नहीं माना जा सकता।' अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी। अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसा 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी, दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस हादसे के दौरान विमान में कुल 241 लोग सवार थे। इस भीषण विमान हादसे में कुल 261 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 241 यात्री और क्रू सदस्य के साथ-साथ जमीन पर मौजूद 19 अन्य लोग भी मारे गए थे। हालांकि चमत्कारिक रूप से विमान में सवार एक यात्री बच गया था। यह भी पढ़ें - 150 Yrs of Vande Mataram: पीएम मोदी बोले- 1937 में विभाजन के बीज बोए गए, वही सोच आज भी देश के लिए बड़ी चुनौती.
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए पायलट के पिता की स्वतंत्र जांच की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और डीजीसीए से जवाब तलब किया है। वहीं इस मामले में कोर्ट ने मृत पायलट के पिता से साफ कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में भी पायलट के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। कोर्ट ने पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल के 91 वर्षीय पिता से कहा कि उनके बेटे को हादसे के लिए दोषी नहीं ठहराया गया है, और उन्हें खुद पर इसका बोझ नहीं लेना चाहिए। केंद्र सरकार और डीजीसीए को नोटिस जारी न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने इस मामले में केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को नोटिस जारी किया है। पीठ ने कहा, 'आपको खुद पर बोझ नहीं लेना चाहिए। पायलट को इस हादसे के लिए दोषी नहीं ठहराया गया है। यह एक दुर्घटना थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में भी उनके खिलाफ कोई संकेत नहीं है।' पायलट के पिता पुष्कराज सभरवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायण ने दलील दी कि एक अमेरिकी अखबार में प्रकाशित एक खबर में पायलट पर आरोप लगाने की कोशिश की गई थी। इस पर अदालत ने कहा, 'वह तो भारत को बदनाम करने वाली रिपोर्ट थी।' यह भी पढ़ें - SIR: डीएमके की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट, तमिलनाडु में एसआईआर पर रोक लगाने की है मांग 'AAIB की रिपोर्ट में पायलट को नहीं बताया गया दोषी' अदालत ने 12 जुलाई को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की प्रारंभिक रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि उसमें कहीं भी पायलट को दोषी नहीं बताया गया है। रिपोर्ट में केवल दोनों पायलटों के बीच हुई बातचीत का जिक्र है। पीठ ने स्पष्ट किया, 'एएआईबी का काम किसी को दोषी ठहराना नहीं बल्कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के उपाय सुझाना है। जरूरत पड़ी तो हम यह स्पष्ट कर देंगे कि पायलट को दोषी नहीं माना जा सकता।' अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी। अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसा 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी, दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस हादसे के दौरान विमान में कुल 241 लोग सवार थे। इस भीषण विमान हादसे में कुल 261 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 241 यात्री और क्रू सदस्य के साथ-साथ जमीन पर मौजूद 19 अन्य लोग भी मारे गए थे। हालांकि चमत्कारिक रूप से विमान में सवार एक यात्री बच गया था। यह भी पढ़ें - 150 Yrs of Vande Mataram: पीएम मोदी बोले- 1937 में विभाजन के बीज बोए गए, वही सोच आज भी देश के लिए बड़ी चुनौती
Air India Plane Crash Centre Dgca Blame Plea Of Father Of Pilot Pilot Killed In Ai Plane Crash Ai Plane Crash Preliminary Probe Independent Probe Ahmedabad Plane Crash India News In Hindi Latest India News Updates सुप्रीम कोर्ट एयर इंडिया विमान हादसा केंद्र डीजीसीए पायलट के पिता की याचिका एआई विमान दुर्घटना में पायलट की मौत एआई विमान हादसा प्रारंभिक जांच स्वतंत्र जांच अहमदाबाद विमान हादसा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गूगल स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगी: कंपनी ने प्रोजेक्ट 'सनकैचर' का ऐलान किया, 2027 में दो प्रोटोटाइप लॉन्च...Google Moonshot Project (Space AI Data Center) Explained; गूगल ने अपने नए मूनशॉट प्रोजेक्ट 'सनकैचर' का ऐलान किया। इस प्रोजेक्ट के तहत गूगल स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगा
Read more »
नवीनतम समाचारों का सारDRDO ने नया एक्चुएटर विकसित किया, शेयर बाजार में तेजी की संभावना, AI के नए नियम जारी, और अन्य महत्वपूर्ण समाचारों का संग्रह।
Read more »
स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगी गूगल: स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस महाराष्ट्र से शुरू होगी, ब्याज दर...business news update share market gold silver, Google to build AI data center in space, Starlink
Read more »
ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ 17 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ SC ਕਮਿਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅੱਗੇ ਪੇਸ਼ ਹੋਣਗੇSC Commission on Raja Warring: ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਕੀਲ ਰਾਹੀਂ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀਆਂ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਤੋਂ ਛੋਟ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ, ਉਪ ਚੋਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੀ ਤਰੀਕ ਦੀ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ।
Read more »
दिल्ली के ऊपर उड़ने वाले विमानों को मिले गलत सिग्नल: नेविगेशन और विमान की पोजिशन बताने में गलती; सरकार ने ज...Delhi Airport Flights GPS Spoofing Alert Case; Follow DGCA, Air Traffic Control Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
अरेस्ट से पहले लिखकर देना होगा; SC ने एजेंसियों के लिए खींच दी लक्ष्मण रेखाअरेस्ट से पहले लिखकर देना होगा; सुप्रीम कोर्ट ने ED, CBI और पुलिस के लिए खींच दी लक्ष्मण रेखा
Read more »
