AI Impact Summit 2026 Live: कुछ ही देर में PM मोदी करेंगे AI समिट का शुभारंभ, 840+ कंपनियां लेंगी हिस्सा

Ai Impact Summit 2026 News

AI Impact Summit 2026 Live: कुछ ही देर में PM मोदी करेंगे AI समिट का शुभारंभ, 840+ कंपनियां लेंगी हिस्सा
Narendra ModiArtificial Intelligence SummitBharat Mandapam
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 345 sec. here
  • 29 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 218%
  • Publisher: 51%

मानव सभ्यता को मौलिक रूप से नया आकार देने के कगार पर खड़ी कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई पर आज से दिल्ली में वैश्विक सम्मेलन शुरू हुआ। मोदी ने वैश्विक प्रतिनिधियों का किया

AI Impact Summit 2026 Live: कुछ ही देर में PM मोदी करेंगे AI समिट का शुभारंभ, 840+ कंपनियां लेंगी हिस्सा {"_id":"699270cfb0369864f1084c67","slug":"ai-impact-summit-and-expo-india-2026-updates-pm-modi-global-south-ai-conference-leaders-meet-digital-india-2026-02-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"AI Impact Summit 2026 Live: कुछ ही देर में PM मोदी करेंगे AI समिट का शुभारंभ, 840+ कंपनियां लेंगी हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}} एआई इम्पैक्ट समिट का आगाज हो चुका है। कुछ ही देर में पीएम मोदी समिट का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत एआई का 'महाकुंभ' आयोजित कर रहा है, यहां पांच दिवसीय एआई इम्पैक्ट समिट में दुनिया भर के नेता, स्टार्टअप, नवोन्मेषक और शोधकर्ता एकत्र हुए हैं।इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अभिनेता राणा दग्गुबाती ने एआई पर बड़ा बयान दिया। एआई के असर पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तकनीक बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। जल्द ही हम सबको रिप्लेस कर सकती है।केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एआई के दुरुपयोग, गलत सूचना और डीपफेक के खतरे पर चिंता जताई है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया में एआई के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कानूनी सुरक्षा ढांचा तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि डीपफेक और भ्रामक कंटेंट से निपटने के लिए भारत 30 से अधिक देशों के मंत्रियों के साथ तकनीकी और कानूनी समाधान पर बातचीत कर रहा है। सरकार एआई से बने कंटेंट पर वॉटरमार्क और लेबल अनिवार्य करने के लिए सख्त नियम लाने की दिशा में काम कर रही है। एआई समिट के मौके पर सीआईआई द्वारा आयोजित एआई आधारित स्टार्टअप कार्यक्रम की डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव सिंह ने सराहना की। उन्होंने कहा कि इस मंच पर देश के शीर्ष एआई स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं, जो नवाचार की मजबूत तस्वीर दिखाता है। उनके अनुसार, एआई अब देश के लिए जरूरत बन चुका है। विश्लेषणात्मक एआई के क्षेत्र में भारत दुनिया में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि जैसे एक्सेल आने पर लोगों ने बदलाव का डर जताया था, वैसे ही एआई को लेकर भी भ्रम है, जबकि यह मानवता की मदद करेगा।- फोटो : ANI मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने सोमवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाना अपने आप नहीं होगा, इसके लिए स्पष्ट रणनीति और बड़े पैमाने पर रोजगार के साथ तकनीक को जोड़ने की प्रतिबद्धता जरूरी है। AI इम्पैक्ट समिट 2026 को वर्चुअल संबोधन में उन्होंने कहा कि देशों को निर्णायक कदम उठाते हुए मजबूत शिक्षा व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता वाले कौशल विकास, श्रम-प्रधान सेवा क्षेत्रों का विस्तार और नियामकीय बाधाओं को दूर करने पर ध्यान देना होगा। नागेश्वरन ने जोर देकर कहा कि AI को अपनाने की प्रक्रिया एक सहयोगात्मक प्रयास होनी चाहिए, जिसमें निजी क्षेत्र, अकादमिक जगत और नीति-निर्माताओं की संयुक्त भागीदारी जरूरी है। उन्होंने इसे “टीम इंडिया” का सामूहिक प्रयास बताया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि AI अपनाने का अवसर अभी खुला है, लेकिन यह हमेशा के लिए नहीं रहेगा, इसलिए तेजी और तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।ग्रामीण मेडिकल कॉलेजों में ई-बुक्स और एआई संसाधन पहुंचाएगी सरकार, 57 कॉलेजों से होगी शुरुआत सरकार मेडिकल छात्रों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए ई-बुक्स और एआई आधारित शैक्षणिक संसाधनों की पहुंच बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। इस पहल के पहले चरण में छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 57 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को शामिल किया जाएगा। एआई इम्पैक्ट समिट में स्वास्थ्य मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर जनरल बी.

श्रीनिवास ने कहा कि दूरदराज के मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को ई-बुक्स, डिजिटल क्लिनिकल मैटेरियल और तकनीकी अध्ययन सामग्री तक पहुंच में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में सरकार एआई की मदद से इन छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री पहुंचाने की रणनीति बना रही है। उन्होंने बताया कि नेशनल मेडिकल लाइब्रेरी के जरिए ई-बुक्स और डिजिटल क्लिनिकल कंटेंट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और फिलहाल इसे देश के लगभग 57 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लागू किया जा रहा है।प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल में हमेशा रोजगार खत्म होने का डर रहता है, लेकिन ऐसा होता नहीं है इन्फो एज के सह संस्थापक संजीव बिखचंदानी राजीव गांधी की सरकार के समय कहा गया कि बैंकों में कम्प्यूटरों का इस्तेमाल होगा। तब कहा गया कि इससे रोजगार जाएंगे, लेकिन किसी की नौकरी नहीं गई। प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल में हमेशा यह डर रहता है कि इससे रोजगार खत्म होंगे, लेकिन ऐसा होता नहीं है। लोगों के पास अब सुनने का समय नहीं है। वे 50 मिनट का पॉडकास्ट नहीं सुन पाते। इसका सार जानने के लिए भी लोग AI टूल का इस्तेमाल करते हैं। उससे तीन-चार पन्नों का सार निकल जाता है। इस तरह प्रौद्योगिकी चीजों को बदल रही है।इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के उद्घाटन दिवस पर AI4India नेतृत्व ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि उन्हें बदल देगा और नए अवसर पैदा करेगा। AI4India के सह-संस्थापक आलोक अग्रवाल ने कहा कि इतिहास में हर तकनीकी बदलाव, जैसे कंप्यूटर, मोबाइल और एप्स के दौर में कुछ नौकरियां समाप्त हुईं, लेकिन उससे कहीं अधिक नई नौकरियां भी बनीं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह समिट भारत को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख एआई राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने सोमवार को बताया कि जारी इंडिया इम्पैक्ट एआई समिट 2026 के लिए देश और दुनिया भर से 2.5 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जो उम्मीदों से कहीं अधिक है। समिट के पहले दिन उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर उत्साह अभूतपूर्व और जबरदस्त रहा है। उनके अनुसार आयोजकों ने इतनी बड़ी संख्या की उम्मीद नहीं की थी, इसलिए पंजीकरण पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया।कृष्णन ने बताया कि 19 तारीख को छोड़कर अन्य सभी दिनों में पंजीकृत प्रतिभागी विभिन्न सत्रों में शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत एआई का 'महाकुंभ' आयोजित कर रहा है, जहां पांच दिवसीय एआई इम्पैक्ट समिट में दुनिया भर के नेता, स्टार्टअप, नवोन्मेषक और शोधकर्ता एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस समिट के नतीजों पर न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया की नजर है और यह आयोजन भारत की वैश्विक तकनीकी भूमिका के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रसाद के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय समिट में राज्य प्रमुखों, टेक लीडर्स, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्टार्टअप, इनोवेटर्स और रिसर्चर्स भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने प्रयागराज के कुंभ से तुलना करते हुए कहा कि यह एआई के क्षेत्र का 'महाकुंभ' है, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है और जो वैश्विक सहयोग तथा तकनीकी नवाचार को नई दिशा देगा।AI Impact Summit 2026 Live: कुछ ही देर में PM मोदी करेंगे AI समिट का शुभारंभ, 840+ कंपनियां लेंगी हिस्सा मानव सभ्यता को मौलिक रूप से नया आकार देने के कगार पर खड़ी कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई पर आज से दिल्ली में वैश्विक सम्मेलन शुरू हुआ।शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट में आए वैश्विक प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि 1.4 अरब भारतीयों की शक्ति, मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम और अत्याधुनिक शोध के कारण भारत आज एआई परिवर्तन की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। उन्होंने इसे देश के युवाओं की क्षमता का प्रमाण बताते हुए कहा कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और जिम्मेदार व समावेशी तरीके से वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस समिट में मानवता की सेवा, समावेशी विकास को गति देने और धरती की रक्षा करने वाले जन-केंद्रित नवाचारों को प्रोत्साहित करने में एआई की प्रभावी भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में इस पांच दिवसीय भारत-एआई इंपैक्ट समिट एक्सपो-2026 का उद्घाटन करेंगे। इसमें 20 देशों के शासनाध्यक्ष और कई कंपनियों के सीईओ समेत अन्य प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो: पीएम मोदी करेंगे आज उद्घाटन, 30 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा मेहमान करेंगे शिरकत ब्रिटिश सरकार ने कहा कि सोमवार से नई दिल्ली में शुरू होने वाले एआई इंपैक्ट समिट के दौरान ब्रिटेन का ध्यान इस बात पर रहेगा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता किस प्रकार विकास को गति दे सकती है, नए रोजगार सृजित कर सकती है, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार कर सकती है और दुनिया भर के लोगों को लाभ पहुंचा सकती है। उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी और एआई मंत्री कनिष्क नारायण के नेतृत्व में ब्रिटेन का प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा। लैमी ने शिखर सम्मेलन से पहले जारी एक बयान में कहा,"शिखर सम्मेलन यह निर्धारित करने का एक महत्वपूर्ण क्षण है कि हम एआई के पूर्ण लाभों और क्षमता को उजागर करने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर कैसे काम कर सकते हैं। साथ ही साथ मजबूत और निष्पक्ष सुरक्षा मानकों को शामिल कर सकते हैं जो हम सभी की रक्षा करते हैं।" विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी विभाग ने कहा कि भारत और ब्रिटेन 'स्वाभाविक तकनीकी साझेदार' हैं और इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और विप्रो जैसी सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनियां पूरे यूके में अपने परिचालन का विस्तार कर रही हैं।वैश्विक दक्षिण में पहली बार अंतरराष्ट्रीय एआई शिखर सम्मेलन हो रहा है। शिखर सम्मेलन तीन सूत्रों- मानव, पृथ्वी और प्रगति पर आधारित है, जो एआई पर वैश्विक सहयोग के लिए बुनियादी सिद्धांतों को परिभाषित करते हैं। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सेवाओं में एआई का उपयोग दिखाया जाएगा। वहीं, पृथ्वी के पर्यावरण और जलवायु से जुड़े समाधान पेश किए जाएंगे।यूरोप, अमेरिका, चीन और एशिया के बीच प्रौद्योगिकी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भारत अपने डिजिटल मॉडल जैसे आधार, यूपीआई और ओपन नेटवर्क को एक संतुलित और समावेशी विकल्प के रूप में पेश करता रहा है। भारत को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में एआई पेशेवरों की दुनिया में मांग तेजी से बढ़ेगी और अपनी विशाल युवा आबादी तथा आईटी कौशल के दम पर वह इस जरूरत को पूरा करने वाला प्रमुख स्रोत बन सकता है।एक्सपो में ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका सहित 13 देशों के पवेलियन लगाए जाएंगे, जो एआई क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को प्रदर्शित करेंगे।एक्सपो में 300 से अधिक प्रदर्शनी पवेलियन और लाइव प्रदर्शन होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तीन प्रमुख विषयों लोग, ग्रह और उन्नति पर आधारित है। लोग के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सेवाओं में एआई का उपयोग दिखाया जाएगा। वहीं ग्रह में पर्यावरण और जलवायु से जुड़े समाधान पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्नति में उद्योग, कारोबार और आर्थिक विकास में एआई की भूमिका बताई जाएगी।in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and moreहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Narendra Modi Artificial Intelligence Summit Bharat Mandapam New Delhi Global South Ai Conference Digital India Ai Innovation World Leaders Meet India Ai Workforce India News In Hindi Latest India News Updates एआई इंपैक्ट समिट 2026 एआई शिखर सम्मेलन नरेंद्र मोदी भारत मंडपम नई दिल्ली कृत्रिम बुद्धिमत्ता वैश्विक दक्षिण भारत एआई डिजिटल इंडिया

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

AI Impact Summit 2026: आज होगा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भव्य आगाज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूलAI Impact Summit 2026: आज होगा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भव्य आगाज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूलNational News | National News in Hindi | AI Impact Summit 2026 | PM Modi | Narendra Modi | AI Impact Summit 2026 PM Modi will inaugurate today | AI Impact Summit 2026 held at Bharat Mandapam | AI Impact Summit 2026 schedule | India AI Summit | देश
Read more »

AI इम्पैक्ट समिट 2026 आज से शुरू: सुंदर पिचाई, बिल गेट्स समेत 100 ग्लोबल CEO शामिल होंगे; 300 कंपनियां दिखा...AI इम्पैक्ट समिट 2026 आज से शुरू: सुंदर पिचाई, बिल गेट्स समेत 100 ग्लोबल CEO शामिल होंगे; 300 कंपनियां दिखा...India AI Impact Summit 2026 begins today in Delhi. Follow latest updates on AI innovations and global tech leaders.
Read more »

India AI Impact Summit 2026 kicks off today; PM Modi hails it as testament to youth powerIndia AI Impact Summit 2026 kicks off today; PM Modi hails it as testament to youth powerThe India-AI Impact Summit 2026, being convened between February 16-20, is the first global AI summit to be hosted in the Global South.
Read more »

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से दिल्ली बनी वैश्विक टेक्नोलॉजी का केंद्र, 100 से ज्यादा देशों के नेता सहित लाखों प्रतिभागी होंगे शामिलइंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से दिल्ली बनी वैश्विक टेक्नोलॉजी का केंद्र, 100 से ज्यादा देशों के नेता सहित लाखों प्रतिभागी होंगे शामिलNational News | National News in Hindi | AI Impact Summit 2026 | AI Impact Summit | AI Summit in India | PM Modi | Narendra Modi | AI Summit News | AI Summit at Bharat Mandapam | India AI Summit | Delhi News | Delhi NCR News | देश
Read more »

AI Impact Summit Delhi 2026 LIVE: AI का ग्लोबल हेडक्वार्टर बना भारत! दिल्ली के भारत मंडपम में जुटी दुनिया, PM मोदी करेंगे संबोधितAI Impact Summit Delhi 2026 LIVE: AI का ग्लोबल हेडक्वार्टर बना भारत! दिल्ली के भारत मंडपम में जुटी दुनिया, PM मोदी करेंगे संबोधितAI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.
Read more »

AI Impact Summit 2026: Delhi traffic police issues advisory - Check what routes to avoidAI Impact Summit 2026: Delhi traffic police issues advisory - Check what routes to avoidAI Impact Summit 2026: Traffic movement in parts of the national capital could be affected during the AI Impact Summit 2026. The India-AI Impact Summit will be held from February 16 to 20 at Bharat Mandapam, New Delhi, marking the first global AI s
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:01:25