AI Impact Summit 2026: 'रोबोट डॉग' लेकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बताई रियल स्टोरी

Galgotias University News

AI Impact Summit 2026: 'रोबोट डॉग' लेकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बताई रियल स्टोरी
AI Summit 2026Bharat MandapamRobotic Dog Controversy
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

एआई समिट 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के 'ओरियन' रोबोट को लेकर हंगामा हुआ. जांच में पता चला कि यह असल में चीन की कंपनी यूनिट्री का 'Go2' रोबोट है. विवाद के बाद प्रशासन ने यूनिवर्सिटी का स्टॉल बंद करवा दिया. यूनिवर्सिटी ने सफाई में कहा कि उनका मकसद बच्चों को तकनीक सिखाना था.

"भारत मंडपम में चल रहे एआई महाकुंभ में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टॉल को बीच में ही बंद करने का आदेश दे दिया गया. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ने जिस रोबोटिक डॉग को अपनी खुद की खोज बताकर 'ओरियन' नाम से पेश किया था, वह असल में चीन की एक कंपनी का बना-बनाया रोबोट निकला.

Advertisment क्या है विवाद की जड़? यूनिवर्सिटी के पवेलियन में एक रोबोटिक डॉग दिखाया जा रहा था, जिसे यूनिवर्सिटी के लोग अपनी उपलब्धि बता रहे थे. लेकिन वहां मौजूद जानकारों ने तुरंत पहचान लिया कि यह चीन की रोबोटिक्स कंपनी 'यूनिट्री' का 'Go2' मॉडल है. भारत में इस रोबोट की कीमत करीब 2 से 3 लाख रुपये है. विवाद तब और बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हुई कि देश के इतने बड़े एआई प्रोग्राम में, जहां 'मेड इन इंडिया' और स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहां चीन के प्रोडक्ट को अपना बताकर क्यों दिखाया गया. खबर है कि विवाद बढ़ने के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन की बिजली काट दी गई और उन्हें वहां से जाने को कह दिया गया. प्रोफेसर के बयान से बिगड़ी बात विवाद की जड़ में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह का एक वीडियो है, जिसमें उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, "हमने एआई में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है. इस 'ओरियन' रोबोट को हमारे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने तैयार किया है. यह निगरानी और मॉनिटरिंग जैसे काम बड़े आराम से कर सकता है." उनके इस दावे के बाद ही विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने यूनिवर्सिटी को घेरना शुरू कर दिया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना इस घटना को लेकर राजनीति भी गरमा गई है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया भर में भारत का मजाक बनवाया है. कांग्रेस का आरोप है कि समिट में चीनी रोबोट को अपना बताकर दिखाया जा रहा है, जिससे देश की छवि खराब हुई है. वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसे केवल एक "दिखावा" बताया. Instead of leveraging India"s talent and data, the AI summit is a disorganised PR spectacle - Indian data up for sale, Chinese products showcased. https://t.co/5liaoX0XXp — Rahul Gandhi February 18, 2026 यूनिवर्सिटी ने दी सफाई मामला बढ़ता देख गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर सफाई दी. यूनिवर्सिटी ने कहा कि हमने यह कभी नहीं कहा कि यह रोबोट हमने बनाया है. हमारा मकसद छात्रों को दुनिया की बेहतरीन तकनीक से रूबरू कराना है ताकि वे उनसे सीख सकें और भविष्य में खुद ऐसे रोबोट बना सकें. हम दुनिया भर से अच्छी तकनीक लाते रहेंगे ताकि हमारे छात्र उनसे मुकाबला करना और उन्हें सुधारना सीखें. pic.twitter.com/cgBbhld876 — Galgotias University February 17, 2026 प्रोफेसर नेहा सिंह ने भी अपनी गलती मानते हुए कहा कि शायद जोश और उत्साह में वह अपनी बात ठीक से समझा नहीं पाईं और बातचीत में तालमेल की कमी रह गई. उन्होंने माना कि यूनिवर्सिटी ने इसे बनाया नहीं है, बल्कि छात्रों को प्रेरणा देने के लिए वहां रखा था. pic.twitter.com/0h8GNo4lTD — Galgotias University February 17, 2026 ये भी पढ़ें- इंडिया में आसानी से मिल रहे चाइनीज रोबोट, कीमत बस इतनी... , इंडस्ट्रियल और ह्यूमनॉइड में होता है ये अंतर"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

AI Summit 2026 Bharat Mandapam Robotic Dog Controversy Unitree Go2 Orion Robot Chinese Robot Ministry Of Education Ashwini Vaishnaw Rahul Gandhi Congress Digital India AI Innovation PM Modi Fake Innovation Row

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

AI Impact Summit 2026: भारत में AI समिट का आगाज, क्या हैं उद्देश्य कैसे लाभ होंगे ?AI Impact Summit 2026: भारत में AI समिट का आगाज, क्या हैं उद्देश्य कैसे लाभ होंगे ?दुनिया को शून्य देने वाला भारत, दुनिया को गणित से परिचय कराने वाला भारत, दुनिया को टेलिस्कोप और स्पेस शिप से पहले अंतरिक्ष विज्ञान पढ़ाने वाला भारत.. दुनिया को शल्य चिकित्सा और प्लास्टिक सर्जरी की प्राचीन तकनीक पढ़ाने वाला भारत,..
Read more »

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: JIO एआई इकोसिस्टम पर आकाश अंबानी ने दिखाया नया फ्यूचरAI Impact Summit 2026 LIVE Updates: JIO एआई इकोसिस्टम पर आकाश अंबानी ने दिखाया नया फ्यूचरai-impact-summit-and-expo-india-2026 PM MOdi Address live update in hindi AI Impact Summit 2026 LIVE: दिल्ली में एआई का महाकुंभ, पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे उद्घाटन
Read more »

India AI Summit 2026 Day 2: Microsoft founder Bill Gates to attend global event, Gates foundation clarifies after name dropped amid Epstein files backlashIndia AI Summit 2026 Day 2: Microsoft founder Bill Gates to attend global event, Gates foundation clarifies after name dropped amid Epstein files backlashIndia AI Impact Summit 2026: Bill Gates continues to be listed among the key participants, alongside top technology leaders such as OpenAI CEO Sam Altman and Google CEO Sundar Pichai.
Read more »

क्या है AI स्मार्ट चश्मा Sarvam Kaze? जिसे पीएम मोदी ने भी पहना, जानें इसकी खासियतक्या है AI स्मार्ट चश्मा Sarvam Kaze? जिसे पीएम मोदी ने भी पहना, जानें इसकी खासियतAI Impact Summit 2026: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे विकास के बीच एक नया इनोवेशन चर्चा में है Sarvam Kaze स्मार्ट चश्मा.
Read more »

AI Impact Summit 2026 को लेकर बड़ा ऐलान, अब शनिवार तक चलेगा ये इवेंटAI Impact Summit 2026 को लेकर बड़ा ऐलान, अब शनिवार तक चलेगा ये इवेंटAI Impact Summit 2026 को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. अब ये इवेंट एक और दिन चलेगा. पहले ये 20 फरवरी को संपन्न होना था और अब ये 21 फरवरी तक चलेगा. इससे पहले एक्स्पो की टाइमिंग को एक्सटेंड कर चुके हैं. इससे पब्लिक को फायदा होगा.
Read more »

India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात, AI सहयोग पर चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात, AI सहयोग पर चर्चाIndia AI Impact Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बीच हुई बैठक में AI सहयोग को मजबूत करने, भारतीय भाषाओं में AI टूल विकसित करने और वैश्विक AI सहयोग पर गहन चर्चा हुई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:50:44