Rajasthan News: राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026' के तीसरे एवं अंतिम दिन मंगलवार को, 'राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026' का आयोजन होगा.
" Rajasthan News : राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 आज आखिरी दिन मंगलवार को राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन किया जाएगा. इस साल कॉन्फ्रेंस की थीम “AI सबकी पहुंच में, सबके लिए” रखी गई है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे. वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ अतिथि के रूप में शामिल होंगे.Advertisment राजस्थान की AI/ML नीति पर चर्चा कॉन्फ्रेंस में राजस्थान सरकार की AI/ML पॉलिसी 2026 पर विशेष चर्चा होगी. इसमें मुख्य रूप से AI आधारित नए पब्लिक प्लेटफॉर्म, उद्योगों को AI अपनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन और सरकारी सेवाओं में AI का अधिक उपयोग शामिल होंगे. सरकार का लक्ष्य है कि आम लोगों तक AI आधारित सेवाएं सरल और सुलभ तरीके से पहुंचे. AI शिक्षा और प्रशिक्षण का विस्तार कार्यक्रम में स्कूल, आईटी और विश्वविद्यालयों में AI शिक्षा को बढ़ावा देने की रणनीति भी सामने रखी जाएगी. इसके तहत 50,000 से अधिक युवाओं को AI प्रशिक्षण और 20,000 से अधिक सरकारी अधिकारियों को AI ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके अलावा, बूटकैंप, हैकेथॉन और इनोवेशन चैलेंज जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए AI इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा. AI हैकाथॉन का समापन कॉन्फ्रेंस के दौरान AI हैकाथॉन का समापन भी होगा. यह 36 घंटे लगातार चलने वाला इवेंट है. इसमें राजस्थान के स्टार्टअप और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कर्मी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. हैकाथॉन का उद्देश्य राजस्थान में तकनीकी नवाचार और AI इनोवेशन को बढ़ावा देना है. इतने प्रतिभागी हुए शामिल राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के अंतर्गत हो रहे एआई हैकाथॉन में 400 प्रतिभागी भाग ले रहे है. इनमें स्टार्ट-अप्स से 30 टीमें एवं 120 प्रतिभागी तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से 70 टीमें एवं 280 प्रतिभागी शामिल हैं. हैकाथॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्रथम पुरस्कार 1.50 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये की घोषणा की जाएगी, जिससे नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा. यह भी पढ़ें: जयपुर: उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, चौमूं में तनाव के एक हफ्ते बाद सरकार का बड़ा एक्शन"
Rajasthan AI Summit 2026 AI Hackathon Rajasthan AI Innovation India AI Education Government AI Policy News Nation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BEL Recruitment 2026: भारत सरकार की कंपनी में ट्रेनी इंजीनियर और ऑफिसर पदों पर आवेदन शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें सैलरीBEL Recruitment 2026 Vacancy: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार 15 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 05 जनवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज पुष्य के बाद आश्लेषा नक्षत्र, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 5 January 2026: सोमवार यानी 5 जनवरी 2026 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है. सोमवार को
Read more »
2026 में क्या टीचर्स की नौकरी खाएगा AI? कैसे बदलेगी आपकी दुनिया? जानिए डरना चाहिए या नहीं2026 New era of AI: 2026 तक AI लोगों की जिंदगी में इतनी गहराई से शामिल हो जाएगा कि बिना इसके रोज़मर्रा का काम सोचना भी मुश्किल होगा. स्वास्थ्य, शिक्षा, नौकरी, सुरक्षा और मनोरंजन हर एक क्षेत्र में AI बड़ा बदलाव लाने वाला है.
Read more »
Bharat Coking Coal IPO 9 जनवरी से खुलेगा, प्राइस बैंड 23 रुपये तय; कितना है GMP?भारत कुकिंग कोल BCCL का आईपीओ 9 जनवरी 2026 को खुलेगा, जिसका प्राइस बैंड ₹21-₹23 प्रति शेयर है। यह आईपीओ 13 जनवरी 2026 को बंद होगा। यह कोल इंडिया द्वारा 46.
Read more »
CES 2026 : AI से ‘फिजिकल एआई’ की ओर एनवीडिया, सेल्फ ड्राइविंग कारों के लिए दिखाया ‘अल्पामायो’CES 2026 Nvidia : कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में दिग्गज कंपनी एनवीडिया ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन किया है। उसने एआई से आगे बढ़कर फिजिकल एआई की बात की है और सेल्फ ड्राइविंग कारों के लिए नए एआई सॉल्यूशन 'अल्पामायो' को दिखाया है।
Read more »
2026 Predictions For Taurus : वृषभ जातकों को अत्यधिक शुभ फल देगा वर्ष 2026कार्य, व्यवसाय की दृष्टि से वृष वालों का वर्ष 2026 अत्यन्त सुखद प्रतीत हो रहा है। शनिदेव का गोचर वृष राशि से ग्यारहवें लाभ स्थान पर, देवगुरु बृहस्पति का गोचर द्वितीय धन स्थान पर समय-समय पर धन लाभ प्रस्तुत करेगा, हालांकि दशम भाव में राहु कुछ अड़चनें पहुंचा सकता है, इसलिए राहु का उपाय इस वर्ष करना आवश्यक...
Read more »
