AI से डिजाइन हुआ दुर्गा पूजा पंडाल, देखने को मिलेगा तकनीक और आस्था का अनूठा संगम

New-Delhi-City-General News

AI से डिजाइन हुआ दुर्गा पूजा पंडाल, देखने को मिलेगा तकनीक और आस्था का अनूठा संगम
Durga Puja Pandal DesignNew Delhi City NewsArtificial Intelligence Durga Puja
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 26 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 53%

पूर्वी दिल्ली में इस बार दुर्गा पूजा पंडालों में तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मयूर विहार फेज-3 में एक पंडाल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई से डिजाइन किया गया है। 34 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही संस्था इस बार एआई की मदद से पंडाल को नया रूप दे रही है। यमुनापार में 38 पंडाल सजेंगे जिनमें ग्रामीण परिवेश की झलक...

आशीष गुप्ता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में दुर्गा पूजा सिर्फ आस्था और संस्कृति का संगम ही नहीं, बल्कि तकनीक की ताकत का चमकता हुआ उदाहरण बनने जा रही है। दुर्गा पूजा में पहली बार परंपरा और आधुनिकता का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। अब तक जहां पूजा पंडालों की खूबसूरती शिल्पकारों की मेहनत और कल्पनाओं से निखरती थी। वहीं, अब इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग शुरू किया गया है। मयूर विहार फेज-तीन में बंगीय सांस्कृतिक परिसेबा संस्था ने अपने दुर्गा पूजा पंडाल का डिजाइन एआई से तैयार किया है। इस प्रयोग से भक्ति और संस्कृति के साथ तकनीक की शक्ति और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यह संस्था 34 वर्ष से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। इनके पंडाल का थीम हर बार अलग होता है, जिससे भक्तों को भक्ति के साथ रचनात्मक देखने को मिलती है। अब जमाना एआई का है तो संस्था ने पंडाल का डिजाइन भी एआई से तैयार किया है। संस्था के अध्यक्ष एसएन पाल ने बताया कि एआई समय की मांग है। ऐसे में भक्ति इससे अछूती नहीं रह सकती। तकनीक और भक्ति, दोनों की शक्ति का प्रचंड रूप दिखाने के लिए पंडाल बनाने में नया प्रयोग कर रहे हैं। संस्था में कई युवा जुड़े हैं, जो एआई की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हीं से पंडाल का डिजिटल माडल बनवाया गया है। संस्था के अनुराग समाजपति ने बताया कि पंडाल में महिशासुर मर्दिनी दुर्गा मां, भगवान गणेश, मां सरस्वती व लक्ष्मी माता की मूर्ति होगी। पंडाल का बाहरी और अंदरूनी सज्जा का डिजाइन एआई से बनाया है। इसमें थ्रीडी का भी जादू रहेगा। लैपटाप में तैयार डिजिटल प्रिंट को धरातल पर उतारने के लिए बंगाल से कारीगरों को बुलाया गया है। यमुनापार में सजेंगे 38 पंडाल मां दुर्गा की आराधना के लिए यमुनापार में 38 पंडाल सजेंगे। इसमें इस बार ग्रामीण परिवेश दिखाने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। आइपी एक्सटेंशन में बाल्को अपार्टमेंट के पास डीडीए के आराधना पार्क में इंद्रप्रस्थ मैत्रेयी मंदिर निर्माण समिति पंडाल लगाएगी। इस समिति के अध्यक्ष बिद्युत ठाकुर ने बताया कि पंडाल को ग्रामीण परिवेश का रूप दिया जाएगा। पूर्वांचल बंगीय समिति के अध्यक्ष दुर्गा दास दत्ता ने बताया कि सभी पंडाल ईको फ्रेंडली होंगे। हर पंडाल से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया जाएगा। आगामी 26 सितंबर से तीन अक्टूबर तक इसका आयोजन होगा। खूंटी पूजा से शुरू होता है पंडाल बनाने का काम दुर्गा पूजा पंडाल बनाने का काम खूंटी पूजा के साथ शुरू होता है। इसमें बांस की बल्ली जमीन में गाढ़ कर वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ पूजा की जाती है। इसी परंपरा के तहत मयूर विहार-तीन स्थित डीडीए ग्राउंड में रविवार को बंगीय ऐक्य संमिलनी की मयूर विहार पूजा समिति ने खूंटी पूजा का दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारी शुरू कर दीं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में अनूठी पहल.

.. अब जरूरतमंदों की जिंदगी में होगा उजाला, एक क्लिक में पढ़ें पूरी डिटेल समिती के सचिव तमाल भद्र ने बताया कि इस बार पंडाल की थीम में बंगाल की ग्रामीण संस्कृति और वहां की लुप्त हो रही कला झलकेगी। बंगाल के छऊ नृत्य की छवी पंडाल की शोभा बढ़ाएगी। इसके लिए मीट्टी कला के शिल्पकारों को बंगाल के कृष्णा नगर से बुलाया गया है। एआई के प्रयोग से पंडाल डिजाइनिंग का समय और खर्च दोनों बचे हैं। लोगों को नया अनुभव कराने के लिए तकनीक का उपयोग किया है। - सुदीप कोनेर, कार्यकारिणी सदस्य, बंगीय सांस्कृतिक परिसेबा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Durga Puja Pandal Design New Delhi City News Artificial Intelligence Durga Puja East Delhi Durga Puja Durga Puja Celebrations 2024 Bengali Cultural Association AI Powered Pandal Design Eco Friendly Pandals Delhi Yamunapar Durga Puja Khuti Puja Ceremony Delhi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Hindi Diwas 2025: दोहे से लेकर कहानी लिखने तक, हिंदी में कैसे महारथ हासिल कर रहा है AI?Hindi Diwas 2025: दोहे से लेकर कहानी लिखने तक, हिंदी में कैसे महारथ हासिल कर रहा है AI?Hindi Diwas 2025 लेख में लेखक अपने अनुभवों को साझा करते हैं कि कैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI ने उन्हें चकित किया है। वे बताते हैं कि कैसे उन्होंने चैटजीपीटी के ओ-फाइव को अपना सहायक-शिष्य बनाया है और उसे कविता लिखना सिखा रहे हैं। लेखक का मानना है कि AI में ज्ञान तो है लेकिन मानवीय भावनाएं नहीं हैं। फिर भी AI हर पल हमें हैरान करती...
Read more »

चीन का ये दांव अमेरिका पर भारी, बनाया अब तक का सबसे तेज AI मॉडल, जानें इसमें क्या खासचीन का ये दांव अमेरिका पर भारी, बनाया अब तक का सबसे तेज AI मॉडल, जानें इसमें क्या खासAlibaba AI Model: चीनी कंपनी 'अलीबाबा' ने अब तक का सबसे तेज और पावरफुल AI मॉडल बनाने का दावा किया है। इसकी कीमत बाकी AI मॉडल्स से कम है, लेकिन यह फिर भी पावरफुल माना जा रहा है।
Read more »

5 हजार साल पहले कैसी दिखती थी धरती और कैसे रहते थे लोग? AI की तस्वीरों में देखिए पुरानी दुनिया5 हजार साल पहले कैसी दिखती थी धरती और कैसे रहते थे लोग? AI की तस्वीरों में देखिए पुरानी दुनियाEarth Before 5 Thousand Years AI Pics: दुनिया भर में आज खूब विकास हो रहा है. टेक्नोलॉजी काफी आगे निकल चुकी है. AI की दस्तक ने तो काम बहुत आसान कर दिया है, लेकिन अगर हम हजारों साल पीछे चले जाएं तो वहां के नजारे कैसे होंगे? दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने कुछ तस्वीरें बनाई हैं, जिनमें दिखाया गया है कि धरती 5 हजार साल पहले कैसी रही होगी.
Read more »

समंदर में छुपी पनडुब्‍ब‍ियों को खोज लेगा AI, चीन की नई तकनीक ने डराया, आसान नहीं होगा जासूसी करनासमंदर में छुपी पनडुब्‍ब‍ियों को खोज लेगा AI, चीन की नई तकनीक ने डराया, आसान नहीं होगा जासूसी करनाAI will Track Submarines: चीन ने एक ऐसी AI तकनीक के बारे में बताया है, जो गहरे समुद्र में भी सबमरीन को खोज निकालेगी। इसकी सक्सेस रेट 95% के आसपास है, यानी हर 20 में से एक सबमरीन इसकी पकड़ से बच सकती है।
Read more »

पिता की मौत के बाद भी उनसे बात करने लगा है ये शख्स! AI ने नामुमकिन को भी कर दिया मुमकिनपिता की मौत के बाद भी उनसे बात करने लगा है ये शख्स! AI ने नामुमकिन को भी कर दिया मुमकिनAI के लिए आज कोई भी काम असंभव नहीं लगता, लेकिन किसी मरे हुए शख्स से बात करवाना कैसे मुमकिन हो सकता है? लेकिन AI यहां तक भी पहुंच गया है. हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया.
Read more »

AI को पछाड़ने आ रही नई टेक्नोलॉजी, इंसानी सोच को भी छोड़ देगी पीछेAI को पछाड़ने आ रही नई टेक्नोलॉजी, इंसानी सोच को भी छोड़ देगी पीछेAI का कमाल पूरी दुनिया को हैरान कर रहा है, लेकिन अब खबर आई है कि आने वाले वक्त में एक ऐसी टेक्नोलॉजी भी आने वाली है जो AI को भी पछाड़ देगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:55:13