चीन का ये दांव अमेरिका पर भारी, बनाया अब तक का सबसे तेज AI मॉडल, जानें इसमें क्या खास

Alibaba Develops Ai Model News

चीन का ये दांव अमेरिका पर भारी, बनाया अब तक का सबसे तेज AI मॉडल, जानें इसमें क्या खास
Ai Model Of AlibabaAlibaba Ai Model CostAlibaba Ai Model Features
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

Alibaba AI Model: चीनी कंपनी 'अलीबाबा' ने अब तक का सबसे तेज और पावरफुल AI मॉडल बनाने का दावा किया है। इसकी कीमत बाकी AI मॉडल्स से कम है, लेकिन यह फिर भी पावरफुल माना जा रहा है।

Alibaba AI Model: चीन और अमेरिका के बीच चल रही टेक प्रतिस्पर्धा में रोज नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। अमेरिका से आगे निकलने की होड़ में चीन कई दांव खेल चुका है, लेकिन इस बार तो कमाल ही कर दिया है। चीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा ने एक ऐसी नई तकनीक विकसित की है, जिसने AI की दुनिया में हलचल मचा दी है। अलीबाबा क्लाउड ने शुक्रवार को अपने नए AI मॉडल Qwen3-Next-80B-A3B को पेश किया, जो ना सिर्फ बाकी मॉडल से तेज है, बल्कि पहले के मॉडलों की तुलना में 90% कम लागत में तैयार हुआ है। यह मॉडल पिछले हफ्ते लॉन्च किए गए अलीबाबा के सबसे बड़े AI मॉडल से 13 गुना छोटा है, फिर भी यह उतना ही पावरफुल है। कम खर्च में पावरफुल AI मॉडल बनायासाउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट बताती है, Qwen3-Next-80B-A3B मॉडल की खासियतों में इसकी स्पीड और कम लागत है। यह मॉडल कुछ कामों में अप्रैल 2025 में लॉन्च हुए Qwen3-32B से 10 गुना तेज है। ब्रिटेन की कंपनी स्टैबिलिटी AI के को-फाउंडर इमाद मुस्ताक ने बताया कि इस मॉडल को बनाने में करीब 5 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 4 करोड़ रुपये से भी कम खर्च आया, जबकि गूगल के जेमिनी अल्ट्रा मॉडल को तैयार करने में 19 करोड़ डॉलर यानी लगभग 1600 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। इसका मतलब चीन का ये दांव अमेरिका पर भारी रहा, सस्ते में पावरफुल AI मॉडल बना लिया।मॉडल की सबसे बड़ी खासियत क्या?अलीबाबा के इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत 'गेटेड डेल्टानेट' नाम की एक नई तकनीक है। इस तकनीक को सबसे पहले मार्च में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और NVIDIA के रिसर्चर्स ने पेश किया था। इस तकनीक की मदद से AI यह तय करता है कि कौनसी जानकारी महत्वपूर्ण है और कौनसी नहीं।इससे मॉडल तेजी से काम करता है और कम रिसोर्सेज की जरूरत पड़ती है। 512 एक्सपर्ट्स शामिल किएQwen3-Next-80B-A3B में 'मिक्सचर-ऑफ-एक्सपर्ट्स' तकनीक का भी यूज हुआ है। इस तकनीक में मॉडल को कई छोटे-छोटे हिस्सों या 'एक्सपर्ट्स' में बांटा जाता है, जो अलग-अलग तरह के डेटा पर काम करते हैं। अलीबाबा का दावा है कि इस मॉडल में 512 एक्सपर्ट्स शामिल किए गए हैं, लेकिन एक समय में केवल 10 ही एक्टिव होते हैं। बाकी चीनी AI मॉडल जैसे डीपसीक-V3 में 256 और किमी-K2 में 384 एक्सपर्ट्स हैं। दुनिया में चर्चा का विषय बनाxAI के ग्रोक 4 मॉडल को बनाने में 49 करोड़ डॉलर यानी करीब 4100 करोड़ रुपये खर्च हुए। ऐसे में अलीबाबा का छोटा और किफायती मॉडल दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे एक सिंगल एनवीडिया H200 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट पर चलाया जा सकता है। लॉन्च के 24 घंटों में ही इसे हगिंग फेस प्लेटफॉर्म पर 20,000 बार डाउनलोड किया गया।.

Alibaba AI Model: चीन और अमेरिका के बीच चल रही टेक प्रतिस्पर्धा में रोज नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। अमेरिका से आगे निकलने की होड़ में चीन कई दांव खेल चुका है, लेकिन इस बार तो कमाल ही कर दिया है। चीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा ने एक ऐसी नई तकनीक विकसित की है, जिसने AI की दुनिया में हलचल मचा दी है। अलीबाबा क्लाउड ने शुक्रवार को अपने नए AI मॉडल Qwen3-Next-80B-A3B को पेश किया, जो ना सिर्फ बाकी मॉडल से तेज है, बल्कि पहले के मॉडलों की तुलना में 90% कम लागत में तैयार हुआ है। यह मॉडल पिछले हफ्ते लॉन्च किए गए अलीबाबा के सबसे बड़े AI मॉडल से 13 गुना छोटा है, फिर भी यह उतना ही पावरफुल है। कम खर्च में पावरफुल AI मॉडल बनायासाउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट बताती है, Qwen3-Next-80B-A3B मॉडल की खासियतों में इसकी स्पीड और कम लागत है। यह मॉडल कुछ कामों में अप्रैल 2025 में लॉन्च हुए Qwen3-32B से 10 गुना तेज है। ब्रिटेन की कंपनी स्टैबिलिटी AI के को-फाउंडर इमाद मुस्ताक ने बताया कि इस मॉडल को बनाने में करीब 5 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 4 करोड़ रुपये से भी कम खर्च आया, जबकि गूगल के जेमिनी अल्ट्रा मॉडल को तैयार करने में 19 करोड़ डॉलर यानी लगभग 1600 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। इसका मतलब चीन का ये दांव अमेरिका पर भारी रहा, सस्ते में पावरफुल AI मॉडल बना लिया।मॉडल की सबसे बड़ी खासियत क्या?अलीबाबा के इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत 'गेटेड डेल्टानेट' नाम की एक नई तकनीक है। इस तकनीक को सबसे पहले मार्च में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और NVIDIA के रिसर्चर्स ने पेश किया था। इस तकनीक की मदद से AI यह तय करता है कि कौनसी जानकारी महत्वपूर्ण है और कौनसी नहीं।इससे मॉडल तेजी से काम करता है और कम रिसोर्सेज की जरूरत पड़ती है। 512 एक्सपर्ट्स शामिल किएQwen3-Next-80B-A3B में 'मिक्सचर-ऑफ-एक्सपर्ट्स' तकनीक का भी यूज हुआ है। इस तकनीक में मॉडल को कई छोटे-छोटे हिस्सों या 'एक्सपर्ट्स' में बांटा जाता है, जो अलग-अलग तरह के डेटा पर काम करते हैं। अलीबाबा का दावा है कि इस मॉडल में 512 एक्सपर्ट्स शामिल किए गए हैं, लेकिन एक समय में केवल 10 ही एक्टिव होते हैं। बाकी चीनी AI मॉडल जैसे डीपसीक-V3 में 256 और किमी-K2 में 384 एक्सपर्ट्स हैं। दुनिया में चर्चा का विषय बनाxAI के ग्रोक 4 मॉडल को बनाने में 49 करोड़ डॉलर यानी करीब 4100 करोड़ रुपये खर्च हुए। ऐसे में अलीबाबा का छोटा और किफायती मॉडल दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे एक सिंगल एनवीडिया H200 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट पर चलाया जा सकता है। लॉन्च के 24 घंटों में ही इसे हगिंग फेस प्लेटफॉर्म पर 20,000 बार डाउनलोड किया गया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ai Model Of Alibaba Alibaba Ai Model Cost Alibaba Ai Model Features Ai News In Hindi Ai Model Made In China Ai Model To Counter Chinese Companie एआई मॉडल चीन का एआई मॉडल अलीबाबा का एआई मॉडल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बनाओ अनलिमिटेड 3D मॉडल और Fingurine इमेज, गूगल की ऑफिशियल ट्रिक आएगी काम, समझो स्टेप बाय स्टेप तरीकाबनाओ अनलिमिटेड 3D मॉडल और Fingurine इमेज, गूगल की ऑफिशियल ट्रिक आएगी काम, समझो स्टेप बाय स्टेप तरीकाHow to create unlimited gemini nano banana ai 3d figurines: क्या आप अनलिमिटेड ढ़ेरों 3D मॉडल या Fingurine इमेज बनाना चाहते हैं लेकिन फ्री .
Read more »

घूसखोरी रोकने के लिए अल्बानिया में AI मिनिस्टर: PM बोले- सरकारी ठेकों पर नजर रखेगी, विपक्ष बोला- यह पब्लिसि...घूसखोरी रोकने के लिए अल्बानिया में AI मिनिस्टर: PM बोले- सरकारी ठेकों पर नजर रखेगी, विपक्ष बोला- यह पब्लिसि...Albania Prime Minister Edi Rama Cabinet AI Minister Diella Details.
Read more »

Nano Banana Trend: নেটিজেনদের মন মজেছে হালের ন্যানো ব্যানানা ট্রেন্ডে! কীভাবে আপনিও পাবেন 3D ফিগার?Nano Banana Trend: নেটিজেনদের মন মজেছে হালের ন্যানো ব্যানানা ট্রেন্ডে! কীভাবে আপনিও পাবেন 3D ফিগার?What Is this AI Craze Nano Banana Trend which Turning Photos Into 3D Figurines
Read more »

DNA: नेपाल में AI से मिला PM, अब इस देश में हुई दुनिया के पहले AI मंत्री की तैनातीDNA: नेपाल में AI से मिला PM, अब इस देश में हुई दुनिया के पहले AI मंत्री की तैनातीAlbania AI Minister Diella: नेपाल में तख्तापलट के बाद नई सरकार बनाने की बारी आई तो वहां App से प्रधानमंत्री चुन ली गईं. अब आपको यूरोप के उस देश की कहानी दिखाने जा रहे हैं. जहां एक सरकार ने AI को मंत्री बना दिया.
Read more »

PM Modi Mother AI Video : PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाने पर Delhi Police का एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्जPM Modi Mother AI Video : PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाने पर Delhi Police का एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्जWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

Hindi Diwas 2025: दोहे से लेकर कहानी लिखने तक, हिंदी में कैसे महारथ हासिल कर रहा है AI?Hindi Diwas 2025: दोहे से लेकर कहानी लिखने तक, हिंदी में कैसे महारथ हासिल कर रहा है AI?Hindi Diwas 2025 लेख में लेखक अपने अनुभवों को साझा करते हैं कि कैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI ने उन्हें चकित किया है। वे बताते हैं कि कैसे उन्होंने चैटजीपीटी के ओ-फाइव को अपना सहायक-शिष्य बनाया है और उसे कविता लिखना सिखा रहे हैं। लेखक का मानना है कि AI में ज्ञान तो है लेकिन मानवीय भावनाएं नहीं हैं। फिर भी AI हर पल हमें हैरान करती...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:28:43