AI समिट के चलते दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर हाईटेक पहरा, हाई अलर्ट पर सिक्योरिटी फोर्स

Ai Summit 2026 News

AI समिट के चलते दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर हाईटेक पहरा, हाई अलर्ट पर सिक्योरिटी फोर्स
Ai Summit Delhi Security AlertDelhi Security Alert TodayAi Summit 2026 Delhi
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

AI Summit 2026 Delhi: भारत सरकार की ओर से सभी राष्ट्राध्यक्षों को बुलेटप्रूफ कारें मुहैया कराई गई है। एयरपोर्ट के पास कारकेड की गाड़ियों के लिए विशेष पार्किंग बनाई गई है।

नई दिल्ली: इंडिया-AI इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 आज से 20 फरवरी तक दिल्ली में होने जा रहा है। इसकी सुरक्षा दुनिया के किसी भी बड़े आयोजन की तरह खास है। दिल्ली अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस सतर्क है। भारत मंडपम के अंदर 5 एंटीड्रोन सिस्टम और 4 एयर डिफेंस गन तैनात हैं, ताकि किसी भी हवाई खतरे को तुरंत फेल किया जा सके।सुरक्षा तैयारियों से जुड़े एक अधिकारी ने NBT को बताया कि समिट की सुरक्षा में NSG, CRPF, CISF, BSF और ITBP जैसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के पास बाहरी सुरक्षा और रिजर्व फोर्स का जिम्मा रहेगा। NSG किसी भी 'डेंजर सिचुएशन' से निपटने के लिए तैनात रहेगी। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप प्रधानमंत्री और अन्य बड़े वीवीआईपी को नजदीकी सुरक्षा देगी। इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग खुफिया जानकारी जुटाने और खतरे का आकलन करने में लगे है। आपात स्थिति के लिए नैशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स भी तैयार रहेगी। पूरा एरिया 10 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। दिल्ली पुलिस ने समारोह की सुरक्षा संबंधित योजना और कोऑर्डिनेशन के लिए अलग से एआई इम्पैक्ट समिट सेल भी स्थापित की है। करीब 10,000 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। DCP और ACP स्तर के अधिकारी खुद निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा संचार के लिए 450 वायरलेस सेट, 4,000 लाइट बार और उच्च स्तरीय कंट्रोल सिस्टम तैयार किया गया है। 25 एंटीसबोटाज टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन कर रही है। दुनिया के इस बड़े आयोजन में 30 देशों के हजारों विदेशी मेहमान दिल्ली लैंड कर चुके हैं। सम्मेलन की हाईटेक तैयारी के लिए तकनीक-आधारित सिक्योरिटी सिस्टम का यूज किया जा रहा है। आमंत्रित मेहमानों को क्यूआर कोड वाले पास जारी किए जा रहे हैं। जो एंट्री गेट पर क्यूआर कोड स्कैन के बाद ही अंदर जा सकेंगे। अधिकारी ने कहा कि सेफ सिटी परियोजना के तहत संचालित कमांड, कंट्रोल, कम्युनिकेशन एंड इंटेलिजेंस सिस्टम के माध्यम से पूरे एरिया की निगरानी की जा रही है। पालिका केंद्र स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से प्रमुख स्थलों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि AI आधारित तकनीक के जरिए कैमरों और सेंसर की मदद से दिल्ली की गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे ट्रैफिक, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर क्विक रिस्पॉन्स लेना संभव हो पा रहा है।VVIP मूवमेंट के लिए एक अलग हॉटलाइनइलाके में तैनात AI कैमरे VIP मूवमेट, भीड़ और ट्रैफिक की स्थिति का रियल टाइम विश्लेषण कर रहे है। वीवीआईपी मूवमेंट के लिए एक अलग हॉटलाइन भी बनाई गई है। सफाई और सर्विस से जुड़ी गाड़ियों में GPS लगाया गया है। रूट से हटते ही सिस्टम अलर्ट भेज देगा। भारत सरकार की ओर से सभी राष्ट्राध्यक्षों को बुलेटप्रूफ कारें मुहैया कराई गई है। एयरपोर्ट के पास कारकेड की गाड़ियों के लिए विशेष पार्किंग बनाई गई है। जिन होटलों में राष्ट्राध्यक्षों, मंत्रियो व डेलीगेट्स को ठहराया गया है, उनकी प्रोटोकॉल सिक्योरिटी दो हफ्ते पहले से एक्टिव है। हर होटल की सुरक्षा एक-एक डीसीपी की निगरानी में है।.

नई दिल्ली: इंडिया-AI इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 आज से 20 फरवरी तक दिल्ली में होने जा रहा है। इसकी सुरक्षा दुनिया के किसी भी बड़े आयोजन की तरह खास है। दिल्ली अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस सतर्क है। भारत मंडपम के अंदर 5 एंटीड्रोन सिस्टम और 4 एयर डिफेंस गन तैनात हैं, ताकि किसी भी हवाई खतरे को तुरंत फेल किया जा सके।सुरक्षा तैयारियों से जुड़े एक अधिकारी ने NBT को बताया कि समिट की सुरक्षा में NSG, CRPF, CISF, BSF और ITBP जैसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के पास बाहरी सुरक्षा और रिजर्व फोर्स का जिम्मा रहेगा। NSG किसी भी 'डेंजर सिचुएशन' से निपटने के लिए तैनात रहेगी। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप प्रधानमंत्री और अन्य बड़े वीवीआईपी को नजदीकी सुरक्षा देगी। इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग खुफिया जानकारी जुटाने और खतरे का आकलन करने में लगे है। आपात स्थिति के लिए नैशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स भी तैयार रहेगी। पूरा एरिया 10 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। दिल्ली पुलिस ने समारोह की सुरक्षा संबंधित योजना और कोऑर्डिनेशन के लिए अलग से एआई इम्पैक्ट समिट सेल भी स्थापित की है। करीब 10,000 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। DCP और ACP स्तर के अधिकारी खुद निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा संचार के लिए 450 वायरलेस सेट, 4,000 लाइट बार और उच्च स्तरीय कंट्रोल सिस्टम तैयार किया गया है। 25 एंटीसबोटाज टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन कर रही है। दुनिया के इस बड़े आयोजन में 30 देशों के हजारों विदेशी मेहमान दिल्ली लैंड कर चुके हैं। सम्मेलन की हाईटेक तैयारी के लिए तकनीक-आधारित सिक्योरिटी सिस्टम का यूज किया जा रहा है। आमंत्रित मेहमानों को क्यूआर कोड वाले पास जारी किए जा रहे हैं। जो एंट्री गेट पर क्यूआर कोड स्कैन के बाद ही अंदर जा सकेंगे। अधिकारी ने कहा कि सेफ सिटी परियोजना के तहत संचालित कमांड, कंट्रोल, कम्युनिकेशन एंड इंटेलिजेंस सिस्टम के माध्यम से पूरे एरिया की निगरानी की जा रही है। पालिका केंद्र स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से प्रमुख स्थलों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि AI आधारित तकनीक के जरिए कैमरों और सेंसर की मदद से दिल्ली की गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे ट्रैफिक, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर क्विक रिस्पॉन्स लेना संभव हो पा रहा है।VVIP मूवमेंट के लिए एक अलग हॉटलाइनइलाके में तैनात AI कैमरे VIP मूवमेट, भीड़ और ट्रैफिक की स्थिति का रियल टाइम विश्लेषण कर रहे है। वीवीआईपी मूवमेंट के लिए एक अलग हॉटलाइन भी बनाई गई है। सफाई और सर्विस से जुड़ी गाड़ियों में GPS लगाया गया है। रूट से हटते ही सिस्टम अलर्ट भेज देगा। भारत सरकार की ओर से सभी राष्ट्राध्यक्षों को बुलेटप्रूफ कारें मुहैया कराई गई है। एयरपोर्ट के पास कारकेड की गाड़ियों के लिए विशेष पार्किंग बनाई गई है। जिन होटलों में राष्ट्राध्यक्षों, मंत्रियो व डेलीगेट्स को ठहराया गया है, उनकी प्रोटोकॉल सिक्योरिटी दो हफ्ते पहले से एक्टिव है। हर होटल की सुरक्षा एक-एक डीसीपी की निगरानी में है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ai Summit Delhi Security Alert Delhi Security Alert Today Ai Summit 2026 Delhi Ai Summit 2026 Latest Update Ai Summit News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अब भारत में भी होगा अपना सिलिकॉन वैली! इस राज्य में AI डेटा सिटी बनाने की तैयारी, ग्लोबल टेक दिग्गजों को न्योताअब भारत में भी होगा अपना सिलिकॉन वैली! इस राज्य में AI डेटा सिटी बनाने की तैयारी, ग्लोबल टेक दिग्गजों को न्योताIndia First AI data city: भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दौड़ में बड़ा दांव लगाने जा रहा है. इस बार भारत पूरी दुनिया का AI पावरहाउस बनने की दिशा में काम रहा है. इसके लिए आंध्र प्रदेश सरकार अपने कोस्टल सिटी विसाखापत्तनम को बहुत जल्द AI फोकस्ड डेटा सिटी के तौर पर तैयार करने का फैसला किया है.
Read more »

भारत में आज AI Impact Summit, नई दिल्ली में शामिल होंगे दुनियाभर से कई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और CEOभारत में आज AI Impact Summit, नई दिल्ली में शामिल होंगे दुनियाभर से कई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और CEOAI Impact Summit: नई दिल्ली में आज AI इंपेक्ट समिट की शुरुआत होने जा रही है. इस इवेंट के दौरान दुनियाभर के देशों से कई राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और AI कंपनियों के CEO शामिल होने जा रहे हैं. AI इंपेक्ट समिट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.
Read more »

AI Impact Summit 2026: आज होगा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भव्य आगाज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूलAI Impact Summit 2026: आज होगा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भव्य आगाज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूलNational News | National News in Hindi | AI Impact Summit 2026 | PM Modi | Narendra Modi | AI Impact Summit 2026 PM Modi will inaugurate today | AI Impact Summit 2026 held at Bharat Mandapam | AI Impact Summit 2026 schedule | India AI Summit | देश
Read more »

आज का सवाल: AI और AI एजेंट में क्या फर्क है?आज का सवाल: AI और AI एजेंट में क्या फर्क है?AI और AI एजेंट में सलाहकार और मददगार वाला फर्क है। यानी कि AI आपको जवाब दे सकता है और AI एजेंट जवाब देने के साथ ही काम भी पूरा कर सकता है।
Read more »

AI इम्पैक्ट समिट 2026 आज से शुरू: सुंदर पिचाई, बिल गेट्स समेत 100 ग्लोबल CEO शामिल होंगे; 300 कंपनियां दिखा...AI इम्पैक्ट समिट 2026 आज से शुरू: सुंदर पिचाई, बिल गेट्स समेत 100 ग्लोबल CEO शामिल होंगे; 300 कंपनियां दिखा...India AI Impact Summit 2026 begins today in Delhi. Follow latest updates on AI innovations and global tech leaders.
Read more »

India AI Impact Summit 2026 kicks off today; PM Modi hails it as testament to youth powerIndia AI Impact Summit 2026 kicks off today; PM Modi hails it as testament to youth powerThe India-AI Impact Summit 2026, being convened between February 16-20, is the first global AI summit to be hosted in the Global South.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:58:04