आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभाव से Amazon ने 14,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने कर्मचारियों को टेक्स्ट मैसेज भेजकर नौकरी से निकालने का तरीका अपनाया। छंटनी का मुख्य कारण AI को बताया गया, जिससे कंपनी अपने बिजनेस को सुव्यवस्थित करना चाहती है। प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिन का वेतन और अन्य लाभ देने का वादा किया गया है। यह घटना टेक कंपनियों में छंटनी के एक नए ट्रेंड को दर्शाती है।
एआई की क्रांति के बाद ई-कॉमर्स कंपनी से कर्मचारियों की छंटनी की नई खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है। कंपनी का एक मैसेज आया और ग्लोबली 14 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी चली गई। दरअसल यह कारनामा दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने किया है। यहां कंपनी ने एक बार फिर से कई कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर हैरान कर दिया। कंपनी ने कर्मचारियों को निकालने का जो तरीका निकाला वो भी हैरान करने वाला था। दरअसल, कर्मचारियों को मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज भेजे गए और हजारों लोगों की नौकरी चली गई। ये मैसेज किसी रूटीन अलर्ट के नहीं थे, बल्कि उनमें लिखा था कि— आपकी नौकरी चली गई है रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह तड़के कर्मचारियों को दो मैसेज मिले। पहला मैसेज था— कृपया अपने ईमेल की जांच करें। और दूसरे में एक हेल्प डेस्क नंबर दिया गया था। जैसे ही कर्मचारियों ने मेल खोला, उन्हें पता चला कि उनकी सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी गई हैं। इससे पहले कि वे ऑफिस पहुंचें, उनके बैज और लॉगिन एक्सेस एग्जिट कर दिए गए थे। छंटनी से मचा हड़कंप : इस छंटनी की चपेट में मुख्य रूप से रिटेल मैनेजमेंट टीम्स आई हैं। कंपनी का कहना है कि यह कदम बिजनेस को सुव्यवस्थित करने और तेजी से इनोवेशन लाने के लिए उठाया गया है। हालांकि, अचानक आए इन संदेशों ने कर्मचारियों को मानसिक रूप से झकझोर दिया। सोशल मीडिया पर कई कर्मचारियों ने इसे सबसे ठंडा और अमानवीय लेऑफ बताया है। अमेजन की एचआर हेड बेथ गैलेटी ने आंतरिक संदेश में कहा कि प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिन तक पूरा वेतन और बेनेफिट्स मिलेंगे, साथ ही एक रिटायरमेंट पैकेज और जॉब प्लेसमेंट सहायता भी दी जाएगी। उन्होंने लिखा कि हम जानते हैं कि यह समय कठिन है, लेकिन हम हर प्रभावित कर्मचारी का सहयोग करेंगे। क्या है वजह : गैलेटी ने साफ किया कि अमेजन की यह रणनीति सिर्फ लागत घटाने के लिए नहीं है, बल्कि इसका बड़ा कारण है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस । उन्होंने कहा कि एआई ग्रोथ ने हमारे कामकाज का तरीका बदल दिया है। अब हमें नई तकनीक के साथ आगे बढ़ने के लिए अपने ढांचे को फिर से तैयार करना होगा। टेक वर्ल्ड में छंटनी का नया ट्रेंड : अमेजन से पहले गूगल, मेटा और टेस्ला जैसी बड़ी कंपनियां भी कर्मचारियों को अचानक ईमेल या मैसेज के जरिए नौकरी से निकाल चुकी हैं। अब अमेजन के इस तरीके ने टेक वर्ल्ड में नई बहस छेड़ दी है। Edited By: Navin Rangiyal.
एआई की क्रांति के बाद ई-कॉमर्स कंपनी से कर्मचारियों की छंटनी की नई खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है। कंपनी का एक मैसेज आया और ग्लोबली 14 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी चली गई। दरअसल यह कारनामा दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने किया है। यहां कंपनी ने एक बार फिर से कई कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर हैरान कर दिया। कंपनी ने कर्मचारियों को निकालने का जो तरीका निकाला वो भी हैरान करने वाला था। दरअसल, कर्मचारियों को मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज भेजे गए और हजारों लोगों की नौकरी चली गई। ये मैसेज किसी रूटीन अलर्ट के नहीं थे, बल्कि उनमें लिखा था कि— आपकी नौकरी चली गई है रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह तड़के कर्मचारियों को दो मैसेज मिले। पहला मैसेज था— कृपया अपने ईमेल की जांच करें। और दूसरे में एक हेल्प डेस्क नंबर दिया गया था। जैसे ही कर्मचारियों ने मेल खोला, उन्हें पता चला कि उनकी सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी गई हैं। इससे पहले कि वे ऑफिस पहुंचें, उनके बैज और लॉगिन एक्सेस एग्जिट कर दिए गए थे। छंटनी से मचा हड़कंप : इस छंटनी की चपेट में मुख्य रूप से रिटेल मैनेजमेंट टीम्स आई हैं। कंपनी का कहना है कि यह कदम बिजनेस को सुव्यवस्थित करने और तेजी से इनोवेशन लाने के लिए उठाया गया है। हालांकि, अचानक आए इन संदेशों ने कर्मचारियों को मानसिक रूप से झकझोर दिया। सोशल मीडिया पर कई कर्मचारियों ने इसे सबसे ठंडा और अमानवीय लेऑफ बताया है। अमेजन की एचआर हेड बेथ गैलेटी ने आंतरिक संदेश में कहा कि प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिन तक पूरा वेतन और बेनेफिट्स मिलेंगे, साथ ही एक रिटायरमेंट पैकेज और जॉब प्लेसमेंट सहायता भी दी जाएगी। उन्होंने लिखा कि हम जानते हैं कि यह समय कठिन है, लेकिन हम हर प्रभावित कर्मचारी का सहयोग करेंगे। क्या है वजह : गैलेटी ने साफ किया कि अमेजन की यह रणनीति सिर्फ लागत घटाने के लिए नहीं है, बल्कि इसका बड़ा कारण है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस । उन्होंने कहा कि एआई ग्रोथ ने हमारे कामकाज का तरीका बदल दिया है। अब हमें नई तकनीक के साथ आगे बढ़ने के लिए अपने ढांचे को फिर से तैयार करना होगा। टेक वर्ल्ड में छंटनी का नया ट्रेंड : अमेजन से पहले गूगल, मेटा और टेस्ला जैसी बड़ी कंपनियां भी कर्मचारियों को अचानक ईमेल या मैसेज के जरिए नौकरी से निकाल चुकी हैं। अब अमेजन के इस तरीके ने टेक वर्ल्ड में नई बहस छेड़ दी है। Edited By: Navin Rangiyal
Amazon छंटनी AI कर्मचारी टेक्नोलॉजी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इन 10 जॉब्स का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा AI, अमेरिका में इन्हें करने वालों की लाखों में कमाई, देखें नामJobs AI Won't Replace: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने दुनियाभर में कोहराम मचाया है। इसकी वजह से लगभग टेक से लेकर फाइनेंस तक, हर सेक्टर में लोगों की नौकरियां जा रही हैं।
Read more »
कानपुर में छह हजार किसानों पर करोड़ों की खाद की बकाएदारी, वसूली को भेजे गए नोटिसकानपुर में लगभग छह हजार किसानों पर खाद की 14.
Read more »
अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुए हैं गिरफ्तारदुलारचंद यादव, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे. इसी दौरान तारतर गांव के पास दो प्रतिद्वंद्वी पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में उनकी मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया.
Read more »
अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, जानिए पुलिस लाइन क्या है?दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस लाइन में किसी आरोपी को क्यों रखा जाता है? पुलिस लाइन क्या है, इसकी जानकारी यहां दी गई है।
Read more »
इनामी नक्सली सुनीता ने किया सरेंडर, बालाघाट पुलिस को CM ने दी बधाई14 लाख की इनामी नक्सली सुनीता ने किया सरेंडर, बालाघाट पुलिस को CM ने दी बधाई
Read more »
14 लाख की इनामी नक्सली सुनीता ने किया सरेंडर, बालाघाट पुलिस को CM ने दी बधाईBalaghat News: बालाघाट जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 22 वर्षीय महिला नक्सली सुनीता ने आत्मसमर्पण किया है. वह छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की रहने वाली है और सीसीएम रामदेर की सुरक्षा गार्ड रह चुकी है. इस सफलता के लिए सीएम मोहन यादव ने बालाघाट पुलिस को बधाई दी है.
Read more »