AI की दुनिया में मस्क का नया धमाका! लाने जा रहे हैं Microsoft को टक्कर देने वाली कंपनी, शुरू की इंजीनियर्स की भर्ती

Elon Musk New AI Company News

AI की दुनिया में मस्क का नया धमाका! लाने जा रहे हैं Microsoft को टक्कर देने वाली कंपनी, शुरू की इंजीनियर्स की भर्ती
Macrohard Jobs 2025Xai ProjectAI Software Company
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 109%
  • Publisher: 63%

AI engineer Jobs: AI की दुनिया में अब एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है. टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने अपनी AI कंपनी xAI के तहत नई सॉफ्टवेयर कंपनी Macrohard लाने का ऐलान कर दिया है. नाम चाहे मजाकिया हो लेकिन मस्क का यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से असली है और यह सीधे दिग्गज कंपनी Microsoft को चुनौती देगा.

AI engineer Jobs: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में एलन मस्क एक और बड़ा दांव लगाने वाले हैं. टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक ने अब अपनी AI कंपनी xAI के तहत नया प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर ली है, जिसका नाम उन्होंने Macrohard रखा है.

खास बात यह है कि इसका नाम माइक्रोसॉफ्ट पर मजाकिया तंज है, लेकिन एलन मस्क के अनुसार यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से असली है. Macrohard को पूरी तरह से एक AI-सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में विकसित करने की योजना है. इस नई कंपनी के लिए मस्क ने इंजीनियर्स की भर्ती का ऐलान कर दिया है. मस्क का कहना है कि भविष्य में इस प्रोजेक्ट के जरिए सॉफ्टवेयर कंपनियों को पूरी तरह AI से सिम्युलेट करना संभव होगा. दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल एलन मस्क अपनी नई एआई कंपनी को लेकर चर्चा में है. उन्होंने अपनी कंपनी xAI के तहत एक नई कंपनी Macrohard लॉन्च करने की तैयारी कर ली है, इसी कंपनी के लिए इंजीनियर्स को भर्ती करने जा रहे हैं. इसको लेकर एलन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि Macrohard, एआई सॉफ्टवेयर कंपनी बनाने में मदद करें. यह बात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कही. मस्क ने एक यूजर की पोस्ट पर रिप्लाई देते हुआ लिखा कि Macrohard आ रहा है. यह यूजर xAI के को फाउंडर युहुआई वू की एक पोस्ट पर कमेंट किया था. Help build Macrohard, the AI software company! https:t.coAbI1yl6ZZT — Elon Musk September 23, 2025 आपको बता दें कि 23 सितंबर को xAI के को फाउंडर ने युहुआई वू ने लिखा था कि हम कंप्यूटर कंट्रोल एजेंट बनाने वाली नई टीम के लिए भर्ती कर रहे हैं. इस साल बाद में Grok5 Macrohard बनाने में हमारे साथ जुड़ें. मुझे डायरेक्ट मैसेज करें! नौकरी का पोस्ट जल्द ही शेयर किया जाएगा. अब जानिए क्या है Macrohard Macrohard नाम सीधे तौर पर माइक्रोसॉफ्ट से मिलता जुलता नाम है. एलन मस्क ने पहली बार इस नाम का जिक्र 25 अक्टूबर 2021 को किया था. वह दिन माइक्रोसॉफ्ट Windows XP के 20वें सालगिरह का था. उस दिन मस्क ने लिखा था कि Macrohard >>Microsoft”, जो कि माइक्रोसॉफ्ट पर हल्का सा मजाक था. ये भी पढ़ेंः ट्रंप को करारा जवाब! भारत में 12 हजार नौकरियां देगी ये अमेरिकी कंपनी मस्क ने पहले भी कहा था कि Macrohard पूरी तरह से एआई सॉफ्टवेयर कंपनी होगी और यह xAI के तहत काम करेगी. एलन ने इसे tongue-in-cheek नाम कहा, यानी यह एक मजाकिया नाम है, लेकिन ये प्रोजेक्ट पूरी तरह से असली है. मस्क ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि @xAI में जुड़ें और Macrohard नाम की पूरी तरह से एआई सॉफ्टवेयर कंपनी बनाने में मदद करें. नाम मजाकिया है लेकिन प्रोजेक्ट पूरी तरह सही है. मस्क ने यह भी कहा कि माइक्रोसॉफ्ट जैसी सॉफ्टवेयर कंपनियां किसी भी फिजिकल हार्डवेयर का प्रोडक्शन नहीं करती हैं इसलिए उन्हें पूरी तरह से एआई के जरिए सिमुलेट किया जा सकता है. लेकिन उन्होंने Macrohard प्रोजेक्ट की और ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि xAI की टीम नए कंप्यूटर कंट्रोल एजेंट्स और एआई-संचालित सॉफ्टवेयर पर काम करेगी. इस कंपनी में नौकरी करने की सोचने वाले इंजीनियर्स सीधे टीम में शामिल हो सकते हैं. युहुआई वू ने यह इशारा किया था कि इस साल के आखिरी तक Macrohard से जुड़े नए प्रोजेक्ट जैसे Grok5 भी लॉन्च हो सकते हैं. ये भी पढे़ंः 5G के बाद अब 6G फोन की तैयारी, इस टेक कंपनी ने कर दिया बड़ा खुलासा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Macrohard Jobs 2025 Xai Project AI Software Company Microsoft Competitor AI Computer Agents Recruitment AI Engineer Jobs Tech Hiring News एलन मस्क नई AI कंपनी Macrohard भर्ती 2025 Xai प्रोजेक्ट AI सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft को टक्कर कंप्यूटर एजेंट्स नौकरी AI इंजीनियर जॉब्स तकनीकी रिक्रूटमेंट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Microsoft-Google छोड़ अश्विनी वैष्णव यूज करने लगे Zoho की सर्विसेज, क्या है इसमें खासMicrosoft-Google छोड़ अश्विनी वैष्णव यूज करने लगे Zoho की सर्विसेज, क्या है इसमें खासक्या Google और Microsoft को एक देसी कंपनी रिप्लेस कर सकती है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक पोस्ट कर लोगों से स्वदेशी प्लेटफॉर्म्स को इस्तेमाल करने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट और गूगल की बजाय वो Zoho को इस्तेमाल कर रहे हैं. इस प्लेटफॉर्म पर आपको गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कई सर्विसेस मिलती हैं.
Read more »

Google का बड़ा ऐलान, अब स्मार्ट टीवी में भी मिलेगा Gemini AI का सपोर्टGoogle का बड़ा ऐलान, अब स्मार्ट टीवी में भी मिलेगा Gemini AI का सपोर्टGoogle Gemini for TV: गूगल ने ऐलान किया है कि कंपनी अब Gemini को स्मार्ट टीवी में भी देना शुरू करेगी. मार्केट में Android TV काफी पॉपुलर हैं और Gemini के सपोर्ट के बाद यूजर्स को कई फायदे होंगे.
Read more »

AI की बढ़ती डिमांड, साल 2030 तक चाहिए 165 लाख करोड़ का निवेशAI की बढ़ती डिमांड, साल 2030 तक चाहिए 165 लाख करोड़ का निवेशआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.
Read more »

Haier AI TV लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स के साथ मिलेगी बड़ी स्क्रीन, इतने रुपये है कीमतHaier AI TV लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स के साथ मिलेगी बड़ी स्क्रीन, इतने रुपये है कीमतHaier AI TV Price: हायर ने भारतीय बाजार अपने प्रीमियम स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने M92 सीरीज और M96 सीरीज को लॉन्च किया है. इसमें आपको कई सारे AI फीचर्स मिलेंगे. ब्रांड ने इस सीरीज के तहत 100-inch का स्मार्ट टीवी पेश किया है. हालांकि, इसकी कीमत सामान्य टीवी के मुकाबले काफी ज्यादा है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
Read more »

अब क्रेडिट स्कोर भी सुधारएगा AI, फाइनेंशियल असिस्टेंट का करेगा काम, झटपट दिलाएगा बैंक से लोन!अब क्रेडिट स्कोर भी सुधारएगा AI, फाइनेंशियल असिस्टेंट का करेगा काम, झटपट दिलाएगा बैंक से लोन!AI Credit Score: आजकल लोन लेने से पहले सबसे बड़ी टेंशन होती है क्रेडिट स्कोर की. अगर स्कोर अच्छा है तो बैंक तुरंत लोन मंजूर कर देता है, लेकिन खराब स्कोर की वजह से कई बार जरूरी लोन भी अटक जाता है. ऐसे में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आपकी मदद करने के लिए तैयार है.
Read more »

Google ने लॉन्च किया Mixboard AI टूल, आइडिया को क्रिएटिव विजुअल बोर्ड में बदलेगाGoogle ने लॉन्च किया Mixboard AI टूल, आइडिया को क्रिएटिव विजुअल बोर्ड में बदलेगाGoogle ने Google Labs के जरिए Mixboard नाम का नया जनरेटिव AI टूल लॉन्च किया है। ये एक एक्सपेरिमेंटल प्लेटफॉर्म है जो क्रिएटर्स को अपने आइडियाज को ब्रेनस्टॉर्म और विज़ुअलाइज़ करने का नया तरीका देता है। इसमें टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है AI से यूनिक विज़ुअल्स जनरेट किए जा सकते हैं और इमेज से कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड टेक्स्ट भी बनाया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:51:13