अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर अलीगढ़ में बिना अनुमति बनी 5 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। इन कॉलोनियों में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया है। अब इस भूमि पर 700 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ी परियोजना शुरू की जाएगी।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लोधा थाना क्षेत्र में खैर रोड पर ग्रेटर अलीगढ़ आवासीय कालोनी के लिए प्रस्तावित क्षेत्र से सटी पांच कालोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। आरोप है कि बिना ले आउट व मानचित्र के इन्हें विकसित किया गया था। एडीए की टीम ने पुलिस बल के साथ करीब तीन से चार घंटे तक ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई की। इसमें कालोनियों की सड़कों को उखाड़ दिया गया है। भूखंड में लगीं नींव व दीवारों को भी ध्वस्त किया गया। इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए प्रस्तावित है जमीन एडीए ने खैर रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने सात गांव की भूमि पर ग्रेटर अलीगढ़ के नाम से इंटीग्रेटेड टाउनशिप प्रस्तावित की है। 323 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस कालोनी के भूमि पर करीब 700 करोड़ का बजट खर्च होना है। इस योजना में अब तक करीब दो सौ हेक्टेयर भूमि की खरीद हाे चुकी है। अब एडीए ने इस पर कब्जा लेना भी शुरू कर दिया है। अब कुछ दिनों से अधिकारियों को शिकायतें मिल रहीं थी कि इस क्षेत्र में अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। ऐसे में पिछले दिनों उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने इस क्षेत्र में सर्वे कराया था। इसमें कुल पांच अवैध कालोनियों को चिह्नित किया गया। अब शनिवार को एडीए की टीम ने इस क्षेत्र में कार्रवाई की। इसमें जेसीबी से जतनपुर चिकावटी में मनीष प्रताप सिंह की कालोनी को तोड़ा गया है। इसके अलावा करसुआ में सीपी गौतम ढाबे के पीछे संजय राघव की कालोनी को ध्वस्त किया गया। इसी गांव में बंदू खां व कृपाल सिंह की कालोनी तोड़ी गई। रंधीर सिंह व रंजीत सिंह द्वारा विकसित का भी ध्वस्तीकरण किया गया। सत्येंद्र चौधरी की कालोनी को भी तोड़ा गया। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक यह कार्रवाई चली। एडीए सचिव दीपाली भार्गव ने बताया कि इन सभी व्यक्तियों ने एडीए से बिना ले आउट पास कराए ही कालोनी का विकास करा लिया था। इसमें सड़क तक डाल दी गई थी। ऐसे में अब इन कालोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने अन्य विकासकर्ताओं को भी चेतावनी दी है कि बिना स्वीकृति के कोई भी कालोनी विकसित न की जाए। लोग भी जांच करके ही खरीद करें। इस मौके पर सहायक अभियंता अमर सिंह, हरीश चौधरी, अमरीश कुमार व श्यामवीर सिंह मौजूद रहे।.
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लोधा थाना क्षेत्र में खैर रोड पर ग्रेटर अलीगढ़ आवासीय कालोनी के लिए प्रस्तावित क्षेत्र से सटी पांच कालोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। आरोप है कि बिना ले आउट व मानचित्र के इन्हें विकसित किया गया था। एडीए की टीम ने पुलिस बल के साथ करीब तीन से चार घंटे तक ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई की। इसमें कालोनियों की सड़कों को उखाड़ दिया गया है। भूखंड में लगीं नींव व दीवारों को भी ध्वस्त किया गया। इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए प्रस्तावित है जमीन एडीए ने खैर रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने सात गांव की भूमि पर ग्रेटर अलीगढ़ के नाम से इंटीग्रेटेड टाउनशिप प्रस्तावित की है। 323 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस कालोनी के भूमि पर करीब 700 करोड़ का बजट खर्च होना है। इस योजना में अब तक करीब दो सौ हेक्टेयर भूमि की खरीद हाे चुकी है। अब एडीए ने इस पर कब्जा लेना भी शुरू कर दिया है। अब कुछ दिनों से अधिकारियों को शिकायतें मिल रहीं थी कि इस क्षेत्र में अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। ऐसे में पिछले दिनों उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने इस क्षेत्र में सर्वे कराया था। इसमें कुल पांच अवैध कालोनियों को चिह्नित किया गया। अब शनिवार को एडीए की टीम ने इस क्षेत्र में कार्रवाई की। इसमें जेसीबी से जतनपुर चिकावटी में मनीष प्रताप सिंह की कालोनी को तोड़ा गया है। इसके अलावा करसुआ में सीपी गौतम ढाबे के पीछे संजय राघव की कालोनी को ध्वस्त किया गया। इसी गांव में बंदू खां व कृपाल सिंह की कालोनी तोड़ी गई। रंधीर सिंह व रंजीत सिंह द्वारा विकसित का भी ध्वस्तीकरण किया गया। सत्येंद्र चौधरी की कालोनी को भी तोड़ा गया। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक यह कार्रवाई चली। एडीए सचिव दीपाली भार्गव ने बताया कि इन सभी व्यक्तियों ने एडीए से बिना ले आउट पास कराए ही कालोनी का विकास करा लिया था। इसमें सड़क तक डाल दी गई थी। ऐसे में अब इन कालोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने अन्य विकासकर्ताओं को भी चेतावनी दी है कि बिना स्वीकृति के कोई भी कालोनी विकसित न की जाए। लोग भी जांच करके ही खरीद करें। इस मौके पर सहायक अभियंता अमर सिंह, हरीश चौधरी, अमरीश कुमार व श्यामवीर सिंह मौजूद रहे।
Illegal Colonies Demolition Greater Aligarh \U20b9700 Crore Project Aligarh Development Illegal Construction Uttar Pradesh ADA Action Encroachment Removal New Development Project Aligarh News Aligarh Latest News Aligarh News In Hindi Aligarh Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Reliance ADA Group: కోబ్రాపోస్ట్ నిధుల దుర్వినియోగ ఆరోపణలను ఖండించిన రిలయన్స్ ADA గ్రూప్.. ప్రతిష్టను దెబ్బతీసే దుర్మార్గపు ప్రచారం అంటూ ఫైర్..!!Cobrapost: రిలయన్స్ ADA గ్రూప్ రూ. 28,874 కోట్లు మోసం చేసిందంటూ కోబ్రా పోస్ట్ చేసిన ఆరోపణలను తీవ్రంగా ఖండించింది. ఈ ఆరోపణలు దురుద్దేశపూర్వకంగా, కంపెనీ ప్రతిష్టను దెబ్బతీయడానికి చేసినవని తెలిపింది.
Read more »
'नेट जीरो’ लक्ष्य की ओर बढ़ता भारत: रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो का हुआ आगाज, 700 से अधिक प्रदर्शकों ने लिया भागग्रेटर नोएडा में रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो के 18वें संस्करण का शुभारंभ हुआ, जिसका विषय 'नेट जीरो प्राप्त करने के लिए मार्ग का निर्धारण' है। भारत 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता हासिल करने की ओर अग्रसर है। ओडिशा अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा दे रहा है। एक्सपो में 700 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया, जिससे भारत की अक्षय ऊर्जा...
Read more »
तंजानिया में 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत का दावा, क्यों भड़की हिंसा; क्या हैं प्रदर्शनकारियों की मांग?तंजानिया में चुनाव के बाद हिंसा भड़क उठी है, जिसमें अब तक लगभग 700 लोगों की जान जा चुकी है। विपक्षी दल चाडेमा ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद इंटरनेट ब्लैकआउट और कर्फ्यू लगा दिया गया। संयुक्त राष्ट्र ने अधिकारियों से संयम बरतने की अपील की...
Read more »
शीर्ष समाचार: दबंग दिल्ली ने पीकेएल 12 जीता, कई अहम घटनाएंदबंग दिल्ली ने पीकेएल 12 का खिताब जीता। MP पुलिस ट्रांसफर, कई कॉन्स्टेबल बदले गए। यूक्रेन को Tomahawk मिसाइलें मिलने की संभावना, आखिरी फैसला ट्रंप के हाथ में। तंजानिया में चुनाव के बाद हिंसा, 700 लोगों के मारे जाने का दावा। 16 वर्षीय इलमपार्थी बने 90वें ग्रैंडमास्टर। अन्य महत्वपूर्ण खबरें शामिल।
Read more »
700 Dead in Election Violence: ভোট-সন্ত্রাসের জেরে মারণ সংঘর্ষে ৭০০ মৃত্যু! জারি কারফিউ, নেমেছে সেনা, উদ্বিগ্ন রাষ্ট্রসংঘ...ভয়ংকর...Tanzania Crisis 700 Dead in Protests Election Violence 700 killed curfew imposed army deployed Whats happening in Tanzania and why
Read more »
बैंड-बाजा, बरात और बाजार: कल से शादी सीजन की धूम, दिल्ली के बाजारों में 700 करोड़ तक के कारोबार की उम्मीदराजधानी में कल (रविवावर) से शादी का सीजन औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। चार महीने के भद्र काल के बाद अब विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों का शुभ समय आरंभ हो जाएगा। शादियों
Read more »
