AAP की MLA ने कहा- इस बार पीएम चुनिएगा, चौकीदार तो नेपाल से भी मंगवा सकते हैं, लोगों ने उठाए सवाल
AAP की MLA ने कहा- इस बार पीएम चुनिएगा, चौकीदार तो नेपाल से भी मंगवा सकते हैं, लोगों ने उठाए सवाल जनसत्ता ऑनलाइन March 12, 2019 2:25 PM आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि कृपया इस बार पीएम चुनिएगा, क्योंकि चौकीदार तो नेपाल से भी मंगवा सकते हैं और वहां के चौकीदार चोर भी नहीं होते हैं। अलका लांबा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनसे सवाल कर रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर हमला करते हुए कई बार ‘चौकीदार चोर है’ कह चुके हैं। आप विधायक अलका लांबा का ट्वीट: बता दें कि अलका लांबा चांदनी चौक से आप की विधायक हैं। उन्होंने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट से पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा- “प्रिय भारतवासियों कृपया इस बार प्रधानमंत्री चुनिएगा, चौकीदार तो नेपाल से भी मंगवा सकते हैं। नेपाल के चौकीदार चोर नही होते हैं।” उनके इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की।नेपाल के #चौकीदार #चोर नही होते ;).
#LokSabhaElections2019निशीथ नाम के एक यूजर ने अलका लांबा के ट्वीट पर नेपाल के लोगों से माफ़ी मांगते हुए लिखा कि नेपाल के भाइयों और बहनों हम अलका लांबा के बयान पर माफ़ी मांगते हैं। हमें नेपाल और नेपाली भाइयों-बहनों से दोस्ती का गर्व है। सुरेश कुमार थापा ने कहा- ढेर सारे नेपाली भारतीय सीमाओं में अपनी जान और खून भी गंवाते हैं अलका मैडम, सिर्फ चौकीदारी नहीं करते, आपका राजनीतिक कद बहुत ऊंचा है और यह बहुत छोटी बात हो गई। अलका लांबा के ट्वीट के जवाब एक यूजर प्रतीक मेहता ने लिखा, “आप देश के चौकीदारों को गाली दे रही हैं। ये आपकी ओछी मानसिकता को दर्शाता हैं, घटिया राजनीति बंद करें।” बता दें कि इसके पहले भी विधायक अलका लांबा पीएम मोदी पर साधती रही हैं। इसके पहले उन्होंने पुलवामा हमले के बाद पीएम पर हमला करते हुए ट्वीट किया था। तब उन्होंने लिखा था – “आतंकी जब हमारे बहादुर सीआरपीएफ के जवानों को आरडीएक्स के धमाके से उड़ाने की तैयारी कर रहे होंगें, तब वह भी ठीक उसी समय, उसी जगह पर देश के चौकीदार, प्रधानमंत्री मोदी जी की यह तस्वीरें देख खूब मुस्कुराए होंगें। काश यह समय पीएम मोदी जी ने कहीं और लगाया होता।” गौरतलब है कि केजरीवाल की पार्टी के कई नेता इसके पहले भी पीएम मोदी पर हमलावर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और संजय सिंह जैसे नेता अक्सर पीएम मोदी की नीतियो को लेकर उनकी आलोचना करते रहे हैं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस काम के लिए 4 बार सांसद रहे इस नेता ने अचानक लिया राजनीति से संन्याससत्पथी ने यह घोषणा तब की जब एक दिन पहले लोकसभा में उनकी पार्टी के पूर्व साथी बैजयंत पांडा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए.
Read more »
लालू प्रसाद यादव का विरोधियों पर शायराना वार- मुझे गिराने में कई लोग बार-बार गिरेलालू प्रसाद यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शायराना अंदाज में लिखा कि न मैं गिरा न मेरे हौसलों के मीनार गिरे, मगर मुझे गिराने में कई लोग बार-बार गिरे.
Read more »
इस बार सोनिया गांधी के चुनावी मैदान में कूदने के क्या हैं मायने?– News18 हिंदीइसका एक स्पष्ट उदाहरण तब सामने आया जब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने यह कहा था कि वह सोनिया गांधी के साथ अधिक सहज थीं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : कन्नौज में डिंपल यादव को टक्कर देना इस बार भी आसान नहींउत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की ओर से डिंपल यादव प्रत्याशी बनाई गई हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में डिंपल ने मोदी लहर को टक्कर देते हुए यहां से जीत दर्ज की थी. डिंपल को पिछले चुनाव में 489164 (43.89 फीसदी) वोट मिले थे, जबकि बीजेपी प्रत्याशी को 469257 (42.11 फीसदी) वोट मिले थे.
Read more »
दहशत में पाकिस्तान, जैसलमेर बॉर्डर पर बार-बार भेज रहा UAVपाकिस्तान ने पिछले 12 दिनों में 5 बार अपने टोही विमान भारतीय सीमा में भेजे हैं जिन्हें भारतीय वायु सेना ने ढेर कर दिया है.
Read more »
10 लाख बूथ, 90 करोड़ वोटर, EVM संग GPS...इस बार ऐसे होंगे चुनावमुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार 90 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. CEC के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 8.43 करोड़ मतदाता बढ़े हैं. देश भर में मतदान के लिए 10 लाख बूथ बनाए गए हैं. इस बार ईवीएम मशीनों पर सारे उम्मीदवारों की तस्वीर भी रहेगी. इस बार 1.5 करोड़ युवा पहली बार मतदान करेंगे. इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है.
Read more »
ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा के लिए इस बार होंगे ये खास इंतजाम– News18 हिंदीknow special arrangement for EVM and VVPAT safety for चुनाव होने की चर्चा के बीच ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा का जिक्र लाज़मी है, Lok Sabha Elections 2019, special arrangement for EVM and VVPAT safety, Lok Sabha Elections 2019 dates, Lok Sabha Elections 2019, लोकसभा चुनाव 2019 ईवीएम वीवीपैट सुरक्षा, लोकसभा चुनाव 2019, ईवीएम वीवीपैट सुरक्षा
Read more »
देश में पहली बार इस एक लोकसभा सीट पर तीन चरणों में होगा मतदान- Amarujalaदेश में संभवत: पहली बार ऐसा होगा कि किसी एक लोकसभा सीट पर तीन चरणों में मतदान कराना पड़ रहा है। क्या है इसकी वजह... LokSabhaElections2019 MahaSangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो
Read more »
इस बार लोकसभा चुनाव में ये चीजें पहली बार होंगीइस बार चुनाव आयोग ने कुछ नए नियमों का ऐलान किया है. चुनाव सात चरणों में होंगे.
Read more »
