लालू प्रसाद ने शायराना अंदाज में निशाना साधा
लोकसभा चुनाल में महज कुछ हफ्ते बचे हैं. ऐसे मे एक समय साथ मिलकर मिलकर भजपा का रथ रोकने वाली बिहार की दो राजनीतीक पार्टियां एक बार फिर आमने-सामने हैं. चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बुधवार को कहा कि उनको गिराने वाले बार-बार गिरे हैं.
लालू प्रसाद ने बुधवार को अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर शायराना अंदाज में लिखा कि न मैं गिरा न मेरे हौसलों के मीनार गिरे, मगर मुझे गिराने में कई लोग बार-बार गिरे.लालू ने इस ट्वीट के साथ एक कॉर्टून तस्वीर भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि उन्हें विभिन्न जांच एजेंसियों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है.वही होता है जो मंजूरे ‘जनता’ होता है। pic.twitter.com/gdvjaBSJRY — Lalu Prasad Yadav March 6, 2019 जाहिर है उनका इशारा केंद्रीय और राज्य की सत्ता दल की तरफ है. जद इतना कोसे जाने के बाद पीछे कैसे रहती. इस ट्वीट के तुरंत बाद ही सत्ताधारी जनता दल ने भी पलटवार करते हुए इसे मंजूरे जनता बताया. जद के प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता ने ही चाहा है कि जिसने खुद को गरीबों के मसीहा बताकर अकूत संपत्ति अर्जित कर ली थी,आज वह होटवार जेल के कैदी नंबर 3351 हैं. आगे उन्होंने कहा कि श्रम करके तो कुछ कमाए नहीं हैं, अब तो शर्म कीजिए. जनता आपकी हकीकत जान चुकी है. ये सब मंजूरे जनता ही है. फिलहाल लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के कई मामलों में रांची की होटवार जेल में बंद हैं और उन्हें कई गंभीर बीमारियां हैं जिसके कारण कई महीनों से उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है. हाई कोर्ट से जमानत की याचिका खारिज होने के बाद लालू ने 10 दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर कर दी है. 2019 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से किंग मेकर लालू का बाहर आना बहुत जरूरी है ऐसे में राजद और लालू ,दोनों की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हैं. बहरहाल इस ट्वीट ने सरगर्मी बढ़ा दी है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SBI में 9 महीने में 7,951 करोड़ रुपये का घपला, आरटीआई में सामने आई जानकारीसूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत प्राप्त सूचना के मुताबिक देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में मौजूदा वित्तीय वर्ष के शुरूआती नौ माह (अप्रैल-दिसंबर 2018) के दौरान कुल 7,951.29 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी के 1,885 मामले सामने आये।
Read more »
कोपा डेल रे: सुआरेज के डबल से बार्सिलोना लगातार छठी बार फाइनल में - Amarujalaपिछले चार बार के लगातार चैंपियन बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को कोपा डेल रे के सेमीफाइनल के दूसरे चरण में घर में 3-0 से और
Read more »
एयरस्ट्राइक से तिलमिलाए पाकिस्तान ने दो दिन में 35 बार तोड़ा सीजफायरपुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी की जा रही है. सात दिनों से पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय सेना प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है.
Read more »
INDvsAUS: वर्ल्ड कप के लिए अच्छा नहीं है विराट कोहली का यूं बार-बार आउट होना...विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए वनडे में 44 रन बनाकर आउट हुए.
Read more »
दिल्ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »
काशी विश्वनाथ मंदिर में 400 साल में पहली बार हुए ऐसे अनोखे दर्शनबाबा भोलेनाथ की नगरी काशी (वाराणसी) में सोमवार को महाशिवरात्रि की धूम रही। इस दौरान हजारों नागा साधुओं और भक्तों की मौजूदगी में काशी पुराधिपति का विवाह हुआ। वहीं, श्रद्धालुओं ने 400 साल में पहली बार झरोखे से काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए।
Read more »
कांग्रेस नेताओं में भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने की होड़ मची है: रविशंकर प्रसादकानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिग्विजय सिंह, कपिल सिब्बल और पी. चिदंबरम में जिस ढंग से हमारी सेना का मनोबल तोड़ने की होड़ लगी है, उसका फायदा पाकिस्तान उठा रहा है ashokasinghal2
Read more »
मुलायम सिंह बोले, अगर हम सत्ता में रहते तो जेल में न होते लालू प्रसाद यादव- Amarujalaमुलायम सिंह बोले, अगर हम सत्ता में रहते तो जेल में न होते लालू प्रसाद यादव mulayamsinghyadav laluprasadrjd yadavakhilesh
Read more »
