AAP को ईवीएम से छेड़खानी पर शक, तैनात किए 20 कार्यकर्ता (PankajJainClick)
दिल्ली में 12 मई को हुई वोटिंग के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार काउंटिंग सेंटर में कार्यकर्ताओं की तैनाती कर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं. साउथ दिल्ली के जीजाबाई इंस्टीट्यूट को काउंटिंग सेंटर बनाया गया है और इसके भीतर सीलबंद स्ट्रांग रूम में EVM मशीन रखी गई है.
इसी बीच साउथ दिल्ली से 'AAP' उम्मीदवार राघव चड्ढा ने बीजेपी पर ईवीएम में छेड़खानी का आरोप लगाया है. बुधवार को राघव चड्ढा काउंटिंग सेंटर का जायजा लेने के लिए पहुंचे. उन्होंने बताया कि 12 मई को चुनाव समाप्त होने के बाद रोजाना काउंटिंग सेंटर के दो बार चक्कर लगा रहे हैं. साथ ही आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओं की एक फौज बनाई है, जिसे काउंटिंग सेंटर के अंदर तैनात किया है, जो स्ट्रांग रूम की निगरानी करेंगे. राघव ने आगे कहा कि 'कार्यकर्ता पूरी बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज पर नज़र रखेंगे. कौन व्यक्ति आ रहा है, कौन जा रहा है. आम आदमी पार्टी के 20 वालंटियर्स सुरक्षा के इंतजाम पर नज़र रखेंगे. ये सभी वालंटियर दो-दो की संख्या में हर 8 घंटे में शिफ्ट बदलेंगे.' कार्यकर्ताओं की तैनाती पर सवाल पूछने पर राघव चड्ढा ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया. राघव ने कहा कि 'हमें भारतीय जनता पार्टी पर पूरा भरोसा है कि वो चुनाव प्रभावित करने की कोशिश करेगी. लोगों के वोट कटवाने से लेकर, लोगों को वोट देने से रोकने और ईवीएम में छेड़खानी तक कर रही है. बीजेपी अब भी देश के किसी भी स्ट्रांग रूम में घुसकर ईवीएम से छेड़खानी करने की इच्छा और ताकत रखती है. इसलिए हम नज़र बनाये हुए हैं कि अगर प्रशासन बीजेपी को नहीं पकड़ पाए तो आम आदमी पार्टी उन्हें पकड़ ले. दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की हार निश्चित है और हर से बौखलाए बीजेपी के नेता ईवीएम में छेड़खानी का प्रयास कर सकते हैं. पूरे मामले में 'आजतक' ने साउथ दिल्ली के काउंटिंग सेंटर की जिम्मेदारी सम्भाल रहीं जिला अधिकारी निधि श्रीवास्तव से बातचीत की. उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए बेहद सख्त गाइडलाइन हैं. पैरामिलिट्री फोर्स के साथ दिल्ली पुलिस तैनात की गई है. इसके अलावा स्ट्रांग रूम के आसपास और स्ट्रांग रूम के अंदर हर गतिविधि को सीसीटीवी कैमरे में 24 घण्टे क़ैद किया जाता है. सीसीटीवी के लिए बाकायदा पावर बैकअप दिया जाता है ताकि एक सेकेंड का फुटेज भी रिकॉर्ड होने से न चूके. आगे जिला अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि स्ट्रांग रूम की एक फीड राजनीतिक दलों के लिए टीवी स्क्रीन के माध्यम से अलग से दिखाई जाती है, जहां पार्टी के कार्यकर्ता कभी भी देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसका मकसद है कि पारदर्शिता बनी रहे और राजनीतिक दल संतुष्ट रहें. कई राजनीतिक दलों के वॉलंटियर्स को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा आईडी कार्ड भी मुहैया किये गए हैं. आपको बता दें कि 'आजतक' को मिली जानकारी के मुताबिक साउथ दिल्ली के काउंटिंग सेंटर में ईवीएम मशीन को अलग अलग कमरों में क़ैद किया गया है. कमरे के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. साउथ दिल्ली लोकसभा की हर विधानसभा के लिए अलग रूम है. रूम को सीलयुक्त ताला लगाकर बन्द किया गया है, जहां पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है. कमरे के अंदर और बाहर सीसीटीवी को चुनाव आयोग की एक टीम 24 घण्टे मॉनिटर करती है. जानकारी के मुताबिक पैरामिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियां और दिल्ली पुलिस के 250 से ज्यादा जवान साउथ दिल्ली के काउंटिंग सेंटर में तैनात किए गए हैं. साउथ दिल्ली के काउंटिंग सेंटर में करीब 250 सीसीटीवी लगे हुए हैं. दिलचस्प बात यह है कि हर कमरे के बाहर, विधानसभा का नाम और अन्य जानकारी वाला का एक रंगीन बोर्ड लगाया है. हर कमरे के बाहर अलग-अलग रंग का बोर्ड मौजूद है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मथुरा: प्रत्याशियों का दावा- ईवीएम को चूहों से खतरा, अधिकारियों ने किया इनकार-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मथुरा संसदीय सीट से राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह ने एक सप्ताह पहले ईवीएम मशीनों के चूहों के नुकसान पहुंचाने की आशंका जताते हुए मांग की थी कि जहां ईवीएम रखी हैं वहां पर जाली वाले तारों से बाड़ाबंदी की जाए। जिलाधिकारी मिश्रा ने कहा, 'ईवीएम मंडी समिति के स्ट्रॉङ्गरूम में पूर्ण सुरक्षा से रखी गई हैं और उन्हें चूहों से कोई खतरा नहीं है।'
Read more »
उम्मीदवार ने ईवीएम को चूहों से बताया खतरा, अधिकारियों ने किया खारिजउम्मीदवारों ने ईवीएम को चूहों से खतरे को लेकर सवाल खड़े किए थे। जिसपर मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने गुरुवार
Read more »
पर्चा विवाद: AAP ने गौतम गंभीर और BJP को भेजा लीगल नोटिस– News18 हिंदीआम आदमी पार्टी (AAP) ने पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लीगल नोटिस भेजा है. यह नोटिस आप नेता और पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी अतिशी के खिलाफ बांटे गए अश्लील और आपत्तिजनक पर्चे से संबंधित है.
Read more »
भारत को मिला अमेरिकी अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर, 'लादेन किलर' से मिलेगी वायुसेना को ताकत-Navbharat Timesभारतीय वायुसेना को उसका पहला अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर मिल गया है। अमेरिका के ऐरिजोना में एयरफोर्स को पहला अपाचे सौंपा गया। अपाचे दुनिया का सबसे आधुनिक और घातक हेलिकॉप्टर माना जाता है।
Read more »
बटलर के शतक से इंग्लैंड की जीत, पाकिस्तान को 12 रन से रौंदाजोस बटलर की शतकीय पारी के बाद डेविड विली और लियाम प्लंकेट के शानदार स्पेल के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे
Read more »
वंदे भारत एक्सप्रेस को नई ट्रेन से बदलने की तैयारी, ये खामियां होंगी दूररेलवे अधिकारी ने कहा कि ट्रेन में जो भी बदलाव किए गए हैं वह यात्रियों और रेलवे में कर्मचारियों से प्राप्त सुझाव और प्रतिक्रिया के आधार पर ही किए गए हैं।
Read more »
मासूम से रेप के बाद हिंसा, महबूबा मुफ्ती बोलीं, दुष्कर्मी को पत्थरों से मार डालोबच्ची से दुष्कर्म के मामले के खिलाफ कश्मीर में बवाल मचा हुआ है। पीडीपी प्रमुख और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि गुनहगार को पत्थरों से मार-मार कर सजा-ए-मौत दी जानी चाहिए।
Read more »
मुंबई से आकर भाई को कुचलने वाली कैब को ढूंढ रहा है शख्स-Navbharat TimesDelhi Samachar: 7 मई को पांडव नगर के मंगलम हॉस्पिटल के पास एक बाइकसवार को कैब ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह उछलकर बोनट पर आ गए थे और रफ्तार बढ़ाने पर कैब के नीचे आकर कुचल गए। मुंबई से आकर उनका भाई हत्यारे की तलाश में है।
Read more »
