AAP की केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को खुली बहस की चुनौती, पूछे 5 सवाल

United States News News

AAP की केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को खुली बहस की चुनौती, पूछे 5 सवाल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 63%

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को दी खुली चुनौती, कहा- दिल्ली से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बहस करने को तैयार (PankajJainClick की रिपोर्ट)

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर बयान देने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को आम आदमी पार्टी ने खुली बहस की चुनौती दी है. आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि पुरी आप की चिता न करें, अगले सात दिनों तक हम दिल्ली की जनता के बीच भाजपा के असली चेहरे को बेनकाब करने का काम करेंगे.

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की दिल्ली विरोधी नीतियों के बारे में बताने का काम करेंगे. सौरभ ने पुरी पर आरोप लगाया कि वो अपना काम दिखाने के नाम पर शून्य हैं. वह अब चुनावी राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर अपनी किस्मत आजमाने निकले हैं. यह समझ से बिल्कुल ही परे है कि पुरी दिल्ली की राजनीतिक स्थिति पर अपनी विशेषज्ञ टिप्पणी किस क्षमता के आधार पर दे रहे हैं. भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म लोकपाल आंदोलन से हुआ है. भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र में इसे लागू करने का वादा किया था. परंतु वर्तमान सरकार ने पांच साल तक देश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है. इसलिए देश के सर्वोच्च न्यायालय को कड़ा कदम उठाना पड़ा और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद मजबूरीवश भाजपा सरकार को लोकपाल की नियुक्ति करनी पड़ी. आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने हरदीप सिंह पुरी को खुली चुनौती देते कहा कि दिल्ली से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बहस करने को तैयार है. इसी बीच सौरभ ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से 5 सवाल पूछे हैं- 1- हरदीप पुरी बताएं कि दिल्ली मेट्रो बोर्ड में केंद्र सरकार के नुमाइंदों ने अनुचित मेट्रो किराया बढ़ाने का समर्थन क्यों किया? 2- दिल्ली मेट्रो किराया बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से मेट्रो मंत्रालय के प्रतिनिधियों को आप ने क्या निर्देश दिए थे? 3- नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली मेट्रो फेज 4 के तीन मार्गों को, जो दिल्ली सरकार ने मंजूरी दी थी उसे क्यों रोक दिया? 4- आप और आपका मंत्रालय मेट्रो फेज फोर के तीन मार्गो को मंजूरी नहीं देने के कारणों को जनता के बीच सार्वजनिक करने से क्यों डरते हैं? 5- भारतीय चुनाव आयोग के आदर्श आचार संहिता लागू होने से 1 दिन पहले डीडीयू मार्ग पर भाजपा को 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का क्या औचित्य है?पिछले ही दिन हरदीप सिंह पुरी ने आप पर निशाना साधते हुए कहा था कि केजरीवाल व उनकी सरकार हर दिन दिल्लीवालों से झूठ बोलकर गलत धारणा बनाने कोशिश कर रहे हैं. केंद्र सरकार उनके झूठ को दिल्ली वालों के बीच उजागर करेगी. उन्होंने कहा था कि एक तरफ केजरीवाल सरकार धन के अभाव की बात करके दिल्ली-मेरठ जैसी महत्वपूर्ण परियोजना में अपने हिस्से की राशि देने से साफ इंकार करती है, दूसरी तरफ करोड़ों रुपये विज्ञापन पर खर्च कर रही है. इस झूठ के सहारे लोगों को भ्रमित करने के अलावा कुछ भी नहीं रहता.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, हो सकती है 100 से अधिक उम्मीदवारों की घोषणाभाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, हो सकती है 100 से अधिक उम्मीदवारों की घोषणादिल्ली में होने वाली बैठक में पीएम मोदी अमित शाह सहित बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य जिसमे सुषमा स्वराज राजनाथ सिंह अरुण जेटली नितिन गडकरी शिवराज सिंह चौहान आदि शामिल होंगे।
Read more »

भाजपा की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर- Amarujalaभाजपा की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर- Amarujalaभाजपा की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर narendramodi AmitShah BJPLive Elections2019 LokSabhaElection2019
Read more »

भारत की पाकिस्तान को दो टूक- आतंकवाद पर सख्त तो दाऊद, सलाउद्दीन को सौंपेभारत की पाकिस्तान को दो टूक- आतंकवाद पर सख्त तो दाऊद, सलाउद्दीन को सौंपेभारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अगर वो सच में आतंकवाद को लेकर गम्भीर है तो उसे दाऊद इब्राहिम और सैयद सलाउद्दीन को भारत को सौंप देना चाहिए.
Read more »

केंद्रीय मंत्री ने प्रियंका को कहा राहुल की पप्‍पी, लोगों ने बताया शर्मनाककेंद्रीय मंत्री ने प्रियंका को कहा राहुल की पप्‍पी, लोगों ने बताया शर्मनाकLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी की खोई हुई जमीन की तलाश में प्रियंका गांधी गंगा यात्रा पर निकली हैं। इस वजह से वह बीजेपी के निशाने पर भी हैं।
Read more »

बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबीजेपी में सबसे बडी घामासान की वजह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा एलजेडी के हिस्से में जाने से और शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू को जाने की वजह से हैं. केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब से सीट तय होने की खबर को लेकर उनके और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बीच तनातनी जारी है. भागलपुर और बाल्मीकीनगर की सीट जेडीयू को जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है और कई मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की है.
Read more »

14 की उम्र में आतंकियों को खदेड़ने वाले वाले रमजान को शौर्य चक्र14 की उम्र में आतंकियों को खदेड़ने वाले वाले रमजान को शौर्य चक्रPresident Ram Nath Kovind Confers Shaurya Chakra Award upon Irfan Ramzan Sheikh of Jammu and Kashmir | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ले. जनरल अनिल भट्‌ट को दिया उत्तम युद्ध सेवा मेडल आतंकी हमलों को नाकाम करने पर सिपाही विजय, प्रदीप को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी की अध्यक्षता में भाजपा की अहम बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर मंथन- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी की अध्यक्षता में भाजपा की अहम बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर मंथन- Amarujalaइस बैठक के बाद ही लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा सकता है। BJP4India AmitShah JPNadda BJP Elections2019 LokSabhaElections LokSabhaElections2019
Read more »

पुलवामा शहीदों को KXIP का सलाम, पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख की मदद- Amarujalaपुलवामा शहीदों को KXIP का सलाम, पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख की मदद- Amarujalaकिंग्स इलेवन पंजाब ने फरवरी में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के पांच जवानों (पंजाब और हिमाचल) के परिवारों
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:27:11