Delhi NCR News | Delhi News | Delhi NCR News in Hindi | Atal Canteen | Atal Canteen Scheme | Atal Canteen News | CM Rekha Gupta | Atal Canteen scheme launched in Delhi offering a full and nutritious meal for just 5 rupees |
" Atal Canteen : दिल्ली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर एक अहम जनकल्याणकारी योजना "अटल कैंटीन" की शुरुआत की है. इस योजना के तहत राजधानी दिल्ली में 100 स्थानों पर केवल 5 रुपये में भरपेट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में इस योजना का शुभारंभ किया.Advertisment आखिर क्या है अटल कैंटीन योजना? यह दिल्ली सरकार की एक महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा योजना है. सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए. इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, रेहड़ी-पटरी वालों, कम आय वाले परिवारों और जरूरतमंद लोगों को मिलेगा. पहले चरण में 100 अटल कैंटीन खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 45 कैंटीन पहले ही दिन शुरू कर दी गई हैं. बाकी 55 कैंटीन अगले 15 से 20 दिनों में शुरू की जाएंगी. Delhi Govt rolls out Atal Canteens offering wholesome meal plate for Rs. 5.Read @ANI Story| https://t.co/wk65rQTAHu#AtalCanteen #Delhi #AffordableMeals pic.twitter.com/dpiqJwob80 — ANI Digital December 26, 2025 खाने की क्वालिटी और मात्रा दिल्ली सरकार के अनुसार, 5 रुपये में मिलने वाला भोजन पूरी तरह पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण है. लोगों का कहना है कि खाने की मात्रा और स्वाद दोनों अच्छे हैं. बाहर यही खाना खाने पर करीब 70-80 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. बता दें कि दुरुपयोग रोकने के लिए नाम, मोबाइल नंबर और फोटो के जरिए पहचान दर्ज की जा रही है. थाली में क्या मिलेगा? 5 रुपये की थाली में 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम मौसमी सब्जी, 100 ग्राम चावल, अचार और 6 रोटियां दी जाएंगी. हर कैंटीन में रोजाना लगभग 500 लोगों को दोपहर का भोजन और 500 लोगों को रात का खाना मिलेगा. व्यवस्था “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगी. सरकार को कितनी लागत आएगी? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि एक थाली की वास्तविक लागत करीब 30 रुपये है. इसमें से 5 रुपये लाभार्थी देगा और बाकी 25 रुपये की सब्सिडी दिल्ली सरकार देगी. इस योजना के लिए कुल 104.24 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है. खाने का समय और व्यवस्था हर अटल कैंटीन में दिन में दो बार भोजन मिलेगा. दोपहर का खाना: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रात का खाना: शाम 6:30 बजे से रात 9:00 बजे तक डिजिटल व्यवस्था और निगरानी खाना वितरण के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम लागू किया गया है. सभी कैंटीनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी DUSIB के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की जाएगी. कौन करेगा संचालन? अटल कैंटीन का संचालन स्थानीय समूहों और महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपा गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. यह योजना गरीबों के लिए सस्ती और सम्मानजनक भोजन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. यह भी पढ़ें- प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की बड़ी तैयारी, नई ईवी पॉलिसी में मिडिल क्लास को राहत"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Zee Archive: मुसलमानों के बारे में क्या सोचते थे अटल बिहारी बाजपेयी? कैसे किया था अल्पसंख्यकों को आश्वस्तAtal Bihari Vajpayee Video: लोगों को इस बारे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए. देश के कई राज्यों में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
दिल्ली में आज से अटल कैंटीन शुरू, 5 रुपए में मिल रहा भोजन, जानिए मेन्यू में क्या-क्या?Atal Canteen News: दिल्ली में आज यानी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अटल कैंटीन शुरू हुई हैं. आज 45 कैंटीन की शुरुआत हुई, जहां 5 रुपए में पौष्टिक भोजन मिलेगा. यह योजना गरीबों और मजदूरों के लिए खास तौर पर बनाई गई है.
Read more »
10 रुपयांच्या शिवभोजन थाळीनंतर 5 रुपयांच्या अटल कॅन्टीनची देशभरात चर्चा; काय मिळणार? जाणून घ्या सर्वकाही!Atal Canteen food Price: तुम्ही शिवभोजन थाळीबद्दल ऐकलं असेल. उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री असताना सुरु झालेल्या या योजनेत अवघ्या 10 रुपयांच्या शिवभोजन थाळीत नागरिकांना पोटभर अन्न मिळतं.
Read more »
Atul Canteen in Delhi: ৫ টাকায় ভেজ থালির অটল ক্যান্টিন, একই দামে ডিম-ভাতের মা! নতুন বছরে কেন্দ্রের অ্যাপ ভারত, অনেক আগেই বাংলার যাত্রীসাথী...l canteen launched in delhi on the birth anniversary of Atal Bihari Vajpayee
Read more »
दिल्ली में अटल कैंटीन: जानिए गाजियाबाद और नोएडा में कहां मिलता है 5 रुपये में भरपेट खानाGhaziabad Noida Cheap Rates Canteen News: बढ़ती महंगाई के कारण दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले श्रमिक वर्ग-दिहाड़ी मजदूरों के पेट भरने को लेकर अब इंतजामों पर जोर दिया जा रहा है।
Read more »
दिल्ली में अटल कैंटीन: जानिए गाजियाबाद और नोएडा में कहां मिलता है 5 रुपये में भरपेट खानाGhaziabad Noida Cheap Rates Canteen News: बढ़ती महंगाई के कारण दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले श्रमिक वर्ग-दिहाड़ी मजदूरों के पेट भरने को लेकर अब इंतजामों पर जोर दिया जा रहा है।
Read more »
