Atal Canteen News: दिल्ली में आज यानी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अटल कैंटीन शुरू हुई हैं. आज 45 कैंटीन की शुरुआत हुई, जहां 5 रुपए में पौष्टिक भोजन मिलेगा. यह योजना गरीबों और मजदूरों के लिए खास तौर पर बनाई गई है.
Atal Canteen News: दिल्ली में आज से अटल कैंटीन की शुरुआत हो गई. दिल्ली सरकार ने आज यानी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर पूरे राष्ट्रीय राजधानी में 100 में से 45 अटल कैंटीन शुरू किया.
55 आने वाले दिनों में शुरू होंगे. अटल कैंटीन में केवल 5 रुपए में खाना मिलेगा. भाजपा ने दिल्ली चुनाव घोषणापत्र में इसका वादा भी किया था और इस पहल का मकसद पूरे शहर के निवासियों को किफायती और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है. ये कैंटीन खास तौर पर दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों और कम आय वाले परिवारों के लिए डिजाइन की गई हैं, जिन्हें नियमित भोजन का खर्च उठाने में मुश्किल होती है. अटल कैंटीन में क्या मिलेगा? प्रत्येक अटल कैंटीन में दिन में दो बार भोजन मिलेगा. इसमें दाल और चावल, रोटी और सब्जियां शामिल होंगी. उम्मीद है कि यह रोजाना लगभग 1,000 लोगों को खाना खिलाएगी. अधिकारियों ने बताया कि सरकार इस कार्यक्रम को भारी सब्सिडी देगी ताकि कीमत 5 रुपए प्रति भोजन तय रहे. अटल कैंटीन क्या है? दिल्ली में अटल कैंटीन एक नई सरकारी योजना है. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, खासकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों, मजदूरों और जरूरतमंदों को सस्ता, ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है. यह योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखी गई है और उनकी जन्म शताब्दी वर्ष के सम्मान में शुरू की गई. • बजट घोषणा: मार्च 2025 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पहले बजट में 100 अटल कैंटीन खोलने की घोषणा की. इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. • कीमत और सुविधा: हर कैंटीन में सिर्फ 5 रुपये में गरमागरम थाली उपलब्ध होगी. प्रत्येक कैंटीन रोजाना 1000 भोजन परोसने की क्षमता रखेगी. • स्थान: मुख्य रूप से झुग्गी बस्तियों, निर्माण स्थलों और गरीब इलाकों के पास 100 कैंटीन खोली जाएंगी. अभी 45 खुली हैं. दिल्ली में करीब 700 झुग्गी क्लस्टर हैं. अटल कैंटीन: लोकेशन, टाइमिंग दिल्ली सरकार ने आज दिल्ली भर में फैली 45 अटल कैंटीन खोलीं. RK पुरम, जंगपुरा, शालीमार बाग, ग्रेटर कैलाश, राजौरी गार्डन, नरेला, बवाना, और दूसरी जगहों पर. बाकी 55 कैंटीन आने वाले दिनों में शुरू की जाएंगी. ये कैंटीन रोज़ाना लगभग 500 लोगों को दो टाइम का खाना देंगी. दोपहर का खाना 11 बजे से 4 बजे के बीच और रात का खाना 6:30 बजे से 9:30 बजे के बीच. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली सरकार की नई शुरुआत. अटल कैंटीन का मन्यू: 5 रुपये में गरमागरम थाली उपलब्ध होगी. क्वालिटी से नहीं होगा समझौता सरकारी सूत्रों के अनुसार, एक अंतर-विभागीय समिति ने पहले चरण के लिए 100 कैंटीनों के स्थान, भोजन सूची और संचालन दिशानिर्देशों को पहले ही अंतिम रूप दे दिया है. इसका लक्ष्य शुरू से ही सभी केंद्रों पर एकरूपता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है. किचन में कैमरे अनियमितताओं को रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, भोजन का वितरण मैनुअल कूपन के बजाय डिजिटल टोकन सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा. सभी कैंटीनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से रियल-टाइम निगरानी की जाएगी. किचन में एलपीजी-आधारित स्टोव, इंडस्ट्रियल-ग्रेड आरओ वॉटर सिस्टम और कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं होंगी.
Atal Canteen Menu अटल कैंटीन Delhi Government Food Scheme Affordable Meals Delhi Atal Bihari Vajpayee Canteen Subsidized Food Delhi Cheap Food For Poor Delhi Delhi Budget Food Initiative
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जब हेमा से जुड़े बयान पर सफाई देते वक्त लालू ने अटल बिहारी वाजपेयी का लिया था नामLalu Prasad Yadav, Hema Malini Cheeks, Lalu Yadav Hema Malini, Atal Bihari Vajpayee, Lalu Prasad News, lalu Yadav Health, लालू यादव, हेमा मालिमी, अटल बिहारी वाजपेयी
Read more »
Mohali News: ਕਾਲ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਨਾਮ ‘ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਠੱਗੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼Mohali News: ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲੋਂ 45 ਲੈਪਟਾਪ, ਹੈਡਫੋਨ ਮਾਈਕ 45, ਮੋਬਾਈਲ 59 (ਦਫ਼ਤਰੀ 23, ਪਰਸਨਲ 36) ਅਤੇ ਇਕ ਮਰਸਡੀਜ਼ ਕਾਰ ਰੰਗ ਕਾਲਾ ਨੰਬਰ (ਡੀਐੱਲ-08-ਸੀਏਕੇ 5520) ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।
Read more »
Birupaksha Biswas: দিনে একশো কাপ চা, দামি সিগারেট! ক্যান্টিনে ২৩,৮০০ টাকা বাকি রেখে উধাও বিরুপাক্ষ...Birupaksha Biswas leaves Burdwan Medical college without paying bill in canteen
Read more »
Maharashtra Updates: नितेश राणे के नफरती भाषण को लेकर केस दर्ज; बैंक कर्मी ने अटल सेतु से कूदकर की आत्महत्याMaharashtra Updates:बैंक कर्मी ने अटल सेतु से कूदकर की आत्महत्या; MSRTC कर्मचारियों की हड़ताल खत्म Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar MSRTC ATal Setu Politics Crime and other News in Hindi
Read more »
सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट, बच्चों के सपनों को कर रहा पूरा, ISRO जाएगी श्वेता, जानेगी अंतरिक्ष के रहस्यAtal Residential School News: योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट अटल आवासीय विद्यालय गरीब और निराश्रित परिवारों के सपनों में रंग भर रहा है.
Read more »
बाबरी केस सुलझाने का पूर्व PM अटल के पास था प्लान, सरकार थी राजी, आधी रात जागे राष्ट्रपति...फिर कहां फंसा प...Atal Bihari Vajpayee News: अटल बिहारी वाजपेयी के पास बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद सुलझाने का प्लान था, लेकिन आडवाणी की असहमति से योजना विफल हो गई.
Read more »
