आधिकारिक टीज़र को गुरुवार को ज़ारी किया गया ताकि Asus ZenFone 6 के बिना बेज़ल और बिना नॉच वाले डिजाइन को दिखाया जा सके। टीज़र नए फोन के स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं करता है।
Asus ZenFone 6 को 16 मई को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले नए ZenFone हैंडसेट का टीज़र सोशल मीडिया पर ज़ारी हुआ है। Asus के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए टीज़र में असूस ज़ेनफोन 6 का बिना बेज़ल वाला डिज़ाइन नज़र आ रहा है। इसके अलावा असूस के इस फ्लैगशिप हैंडसेट में डिस्प्ले नॉच नहीं होने की पुष्टि हो गई है। ZenFone 6 के टीज़र में इस्तेमाल किया गया टैगलाइन"Defy Ordinary", इससे अलग डिज़ाइन की ओर इशारा करता है। इंटरनेट पर सामने आईं ग्राफिक्स से बनी तस्वीरों से पता चला था कि असूस ज़ेनफोन 6 डुअल स्लाइडर डिज़ाइन से लैस होगा। फ्रंट और बैकपैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। हालांकि, यहां पर आपको ZenFone 6 के लिए बनी माइक्रोसाइट का लिंक भी मिलेगा। साइट पर 16 मई को स्पेन के वेलेंसिया में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए काउंटडाउन टाइमर है। हाल ही में लीक हुए कुछ रेंडर्स से डुअल स्लाइडर डिज़ाइन और डुअल फ्रंट व रियर कैमरा सेटअप का पता चला था। माना जा रहा है कि अनोखा डिज़ाइन असूस ज़ेनफोन 6 के 5जी वेरिएंट का होगा। Asus ZenFone 6 स्पेसिफिकेशन बीते महीने असूस ज़ेनफोन 6 को अमेरिका की सर्टिफिकेशन साइट FCC पर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट किया गया था। हाल ही में लीक हुए AnTuTu लिस्टिंग से पता चला कि नया ज़ेनफोन हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें कम से कम 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। स्मार्टफोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले और 19.
5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकता है। वैसे, 16 मई को साफ हो जाएगा कि असूस के पिटारे में क्या है। तब तक कंपनी द्वारा और आधिकारिक टीज़र ज़ारी किए जाने की उम्मीद की जा सकती है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गर्लफ्रेंड को फिल्म दिखाने के लिए बॉयफ्रेंड के नियम- पॉपकॉर्न के लिए लाइन में नहीं लगूंगाबॉयफ्रेंड साइरिल ने लिखा- फिल्म के दौरान मेरे सामने से नहीं निकलने दूंगा, अलग रास्ता खोज लो नियमावली सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने फिल्म को लेकर साइरिल की प्रतिबद्धता की तारीफ की | boyfriend of a woman make rules for a film in London
Read more »
वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उताकर क्या कांग्रेस ने बीजेपी का नुकसान कर दिया है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के न लड़ने के पीछे अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं. खबरों के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संयुक्त उम्मीदवार मानने इनकार कर दिया. लेकिन इन खबरों के बीच सीटों के अंकगणित पर ध्यान दें तो मामला कुछ और ही नजर आता है. उत्तर प्रदेश की जमीनी रिपोर्ट के मुताबिक सपा और बसपा के गठबंधन ने बीजेपी के लिए अच्छी खासी चुनौती खड़ी कर दी है. कई सीटें ऐसी हैं जहां पर दोनों पार्टियों का वोट बैंक बीजेपी से ज्यादा है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कोशिश है कि दोनों पार्टियों के इस जातिगत गठजोड़ को काटने के लिए पूरे चुनाव को मोदी बनाम अन्य बना दिया जाए. इसलिए हर रैली में बीजेपी के नेता यही बताने की कोशिश कर रहे हैं कि हर सीट पर पीएम मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन प्रियंका के आने और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस थोड़ा मजबूत होने से उत्तर प्रदेश की जंग त्रिकोणीय होती दिखाई दे रही है. इसका फायदा बीजेपी उठा सकती है.
Read more »
गुजरात के किसानों को राहत, Pepsico ने कहा- समझौते को तैयार– News18 हिंदीकंपनी द्वारा रजिस्टर्ड खास किस्म के आलू उगा रहे थे किसान, कंपनी ने किया था 1 करोड़ का दावा, अब समझौते के तहत कंपनी के लिए एफएल 2027 आलू उगा सकेंगे किसान
Read more »
हरप्रीत को रजत, ज्ञानेन्द्र को कांस्य, एशियाई कुश्ती में भारत के नाम 16 पदकग्रीको रोमन पहलवान हरप्रीत और ज्ञानेन्द्र के क्रमश: रजत और कांस्य पदक के साथ भारत ने रविवार को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप
Read more »
Realme के पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारीवीबो अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कंपनी ने एक बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी किया है।
Read more »
जेट एयरवेज के कर्मचारियों को राहत, 500 लोगों को यहां मिलेगी नौकरी– News18 हिंदीतीन साल पहले भारतीय आसमान में दस्तक देने वाली ये सबसे बड़ी हायरिंग होगी airvistara jetairways
Read more »
मायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इलाके के डीएम के पास अर्जी लगाने को कहा है. याचिकाकर्ता छतर सिंह राछोया ने कहा, 'मायावती ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर खुद की तुलना भगवान से की है. लिहाजा कोर्ट पुलिस को मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे. हालांकि कोर्ट ने इस अर्जी पर कुछ करने के बजाय याचिकाकर्ता को ही इलाके के डीएम से संपर्क करने के निर्देश दिया है. साथ ही मामले की सुनवाई को टाल दिया है.
Read more »
अटल के गढ़ में राजनाथ को कौन देगा टक्कर, चर्चा जीत के अंतर को लेकरपहले आम चुनाव में नेहरू परिवार की बहन पं. विजयलक्ष्मी पंडित को जिताकर संसद में भेजने वाली लखनऊ संसदीय सीट की प्राथमिकता
Read more »
