Surya Arghya Vidhi: हिंदू धर्म में सूर्य देवता साक्षात देवता के रूप में पूजे जाते हैं. पुराने समय
Surya Arghya Vidhi: हिंदू धर्म में सूर्य देवता साक्षात देवता के रूप में पूजे जाते हैं. पुराने समय से ही सूर्यदेव को जल चढ़ाने का विधान चला आ रहा है. सूर्यदेव आत्मा, पिता, यश , प्रसिद्धी और मान सम्मान के कारक हैं.
ऐसे जब कोई जातक सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करता है और उन्हें सूर्योदय के समय अर्घ्य अर्पित करता है तो उसके पिता की तबियत अच्छी रहती है. खुद उस जातक का सम्मान धन संपत्ति यश में वृद्धि होती है. जातक की करियर संबंधी दिक्कतें भी दूर होने लगती हैं. आइए इस कड़ी में जानें सूर्य देव को अर्घ्य देने की विधि और मंत्र. सूर्य को जल अर्पित करने की विधि सूर्यदेव को अर्घ्य देने से पहले नहा लें और साफ कपड़ा पहनें. सूर्यदेव को अर्घ्य सूर्योदय के समय ही दें. सूर्यदेव को अर्घ्य हमेशा तांबे के लोटे से ही दें. अर्घ्य के जल में लाल फूल, कुमकुम और चावल डाले और इसी जल को अर्पित करें. जल की गिरती धार के साथ सूर्यदेव के दर्शन करते रहें. अर्घ्य देते समय सूर्यदेव की किरणों देखना अति शुभ होता है. सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय सूर्यदेव के शक्तिशाली मंत्रों का जाप करें. सूर्यदेव को जल चढ़ाते समय अपना मुख पूर्व दिशा में रखें. सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान सूर्यदेव के समय सूर्यदेव को जल से अर्घ्य देने का एक समय निर्धारित करें और उसी समय के आस पास सूर्य के निकते ही अर्घ्य दे दें. सूर्यदेव को बासी जल से अर्घ्य न दें. इससे आपका सम्मान कम होगा. अर्घ्य देते समय सूर्यदेव के जिस भी मंत्र का जाप करें सही सही उसका उच्चारण करें. ध्यान रहे की सूर्य को अर्घ्य देते समय जूते-चप्पल न पहनें. सूर्यदेव को जल अर्पित करते समय जल ऐसे चढ़ाएंगी पैर में वह जल न लगे. सूर्य के जल चढ़ाने के फायदे धार्मिक मान्यता है कि जो भी जातर नियमित रूप से हर दिन सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल अर्पित करते हैं उनका सम्मान बढ़ता है. व्यक्ति के तरक्की के रास्ते खुलते हैं और धन की दिक्कत दूर होती है. किस्मत चमकती है और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है. मानसिक तनाव दूर करने के लिए भी कई जातक सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं और उनके सामने सूर्य नमस्कार करते हैं. सूर्य देव के शक्तिशाली मंत्र ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य: ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ॐ सूर्याय नम: ॐ घृणि सूर्याय नम: ॐ भास्कराय नमः ॐ अर्काय नमः ॐ सवित्रे नमः (Disclaimer- प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. और पढ़ें- Margashirsha Amavasya 2025: कब है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और पितृ दोष दूर करने के उपाय! और पढ़ें- Laddu Gopal Ki Seva: क्या घर में एक से ज्यादा लड्डू गोपाल रख सकते हैं, जानें सेवा से जुड़े ये जरूरी नियम! और पढ़ें- Ramayan Katha: भाई की भक्ति में लक्ष्मण जी ने त्याग दी 14 वर्ष के लिए अपनी नींद, हैरानी में डाल देगी निद्रा पर जीत की ये कथा!
Surya Arghya Dene Ki Vidhi In Hindi Surya Ko Arghya Dete Samy Mantra Jaap How To Offer Arghya To Sun Offering Arghya To Sun Benefits When To Offer Water To Sun Time Surya Arghya Benefits Offering Water To Sun Benefits
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पुराने कप और बोतल का कमाल– इन देसी ट्रिक्स से घर बनेगा लग्जरी होटलTips And Tricks: देसी जुगाड़ का कमाल! पुराने कप, बोतल और कपड़े बदल देंगे घर का रूप, ट्राय करें ये डेकोर ट्रिक
Read more »
ये ब्यूटी स्टॉक कराएगा कमाई, आज दिखाया ट्रेलर, ब्रोकरेज बोले- खरीद लोStock Tips : ये ब्यूटी स्टॉक कराएगा कमाई, आज दिखाया ट्रेलर, ब्रोकरेज बोले- खरीद लो
Read more »
Couples Relationship Tips: गिफ्ट्स और दिखावा नहीं, ये 6 बातें बनाती हैं रिश्तों को मजबूतज्यादातर कपल्स को लगता है कि रिश्तों को मजबूत करने के लिए रोमांस और महंगे महंगे गिफ्ट्स जरूरी हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. असली प्यार तो छोटी-छोटी बातों से महसूस होता है. जो कपल्स हो रोज एक दूसरे के लिए करनी चाहिए. जैसे एक दूसरे को थैंक्यू बोलना.
Read more »
ಸಂಜೆ ತುಳಸಿ ಮುಂದೆ ಈ ವಸ್ತು ಇರಿಸಿ.. ಲಕ್ಷ್ಮಿ ದೇವಿಯ ವಿಶೇಷ ಕೃಪೆ ಸಿಗುವುದು!Tulsi Astro tips: ತುಳಸಿ ಸಸ್ಯವನ್ನು ಪೂಜನೀಯವೆಂದು ಪರಿಗಣಿಸಲಾಗುತ್ತದೆ. ಬೆಳಿಗ್ಗೆ ಮತ್ತು ಸಂಜೆ ತುಳಸಿಯನ್ನು ಪೂಜಿಸುವ ಮನೆಯಲ್ಲಿ ಲಕ್ಷ್ಮಿ ದೇವಿಯು ಯಾವಾಗಲೂ ವಾಸಿಸುತ್ತಾಳೆ ಎಂದು ಹೇಳಲಾಗುತ್ತದೆ.
Read more »
Saving Tips: सैलरी मिलने के कुछ दिन बाद ही बटुआ हो जाता है खाली? एक्सपर्ट ने बताए काम के टिप्स, मिडिल क्लास को नहीं रहेगी टेंशनNitin Kaushik Saving Tips: सैलरी मिलने के कुछ ही दिनों में काफी लोगों का अकाउंट खाली हो जाता है। इससे बचने के लिए एक्सपर्ट सीए नितिन कौशिक ने कुछ सुझाव दिए हैं।
Read more »
तुलसी में आई मंजरी तो समझ लें लक्ष्मी का आगमन! ऐसे करें उपाय, बरसेगा धन और सुखTulsi Manjari Astro Tips: जब आपके आंगन या मंदिर की तुलसी में मंजरी आए, तो इसे शुभ संकेत मानें और बताए गए उपाय करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं. जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता भी बढ़ती है.
Read more »
