भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप के सभी मैचों की अपनी फीस भारतीय सेना को दान करेंगे। सूर्यकुमार ने यह एलान पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल जीतने के बाद किया है। भारत ने
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप के सभी मैचों की अपनी फीस भारतीय सेना को दान करेंगे। सूर्यकुमार ने यह एलान पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल जीतने के बाद किया है। भारत ने रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी थी। फाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया और संजू सैमसन व शिवम दुबे के साथ उपयोगी साझेदारी की, जिसकी बदौलत फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, जीत के साथ भारत ने अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय एशिया कप खिताब और एकदिवसीय संस्करण समेत कुल नौवां खिताब जीता। ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अजेय रहते हुए भारत ने जीता एशिया कप का खिताब, तिलक और कुलदीप के दम पर पाकिस्तान को धूल चटाई भारतीय सेना को देना चाहता हूं सभी मैचों की फीस: सूर्यकुमार पाकिस्तान को हराने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं इस टूर्नामेंट में खेले गए सभी मैचों की अपनी मैच फीस भारतीय सेना को देना चाहता हूं।' हालांकि, मैच समाप्त होने के बाद पुरस्कार समारोह में भारत ने अपने पदक और ट्रॉफी नहीं ली, जिससे दर्शकों और खिलाड़ियों में निराशा देखने को मिली। प्रस्तुतकर्ताओं ने बताया- भारत अपने पदक-ट्रॉफी नहीं लेगा तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा, न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल के साथ मैच के बाद के साक्षात्कारों के बाद, प्रस्तुतकर्ता ने बताया कि भारत समारोह के दौरान अपने पदक या ट्रॉफी नहीं लेगा, और इस प्रकार समारोह समाप्त हो गया। वहीं, लाइव प्रसारण के दौरान साइमन ने कहा,'देवियों और सज्जनों, मुझे एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा सूचित किया गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम आज रात अपने पुरस्कार नहीं लेगी। इसलिए मैच के बाद की प्रस्तुति यहीं समाप्त होती है।' ये भी पढ़ें: Asia Cup Prize Money: एशिया कप में दिखा तिलक-अभिषेक और कुलदीप का जलवा, पुरस्कार समारोह में हुई नोटों की बारिश ट्रॉफी न मिलने पर कप्तान सूर्यकुमार ने जताई निराशा इस पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी चैंपियन टीम को ट्रॉफी से वंचित होते नहीं देखा। उन्होंने भारत के शानदार प्रदर्शन की भी प्रशंसा की और कहा कि वे वास्तव में इस ट्रॉफी के हकदार थे। सूर्यकुमार ने पत्रकारों से कहा, 'ऐसा मैंने अपने इतने वर्षों के क्रिकेट खेलने और उसका अनुसरण करने के दौरान कभी नहीं देखा। एक चैंपियन टीम को ट्रॉफी से वंचित कर दिया गया, और यह कड़ी मेहनत से अर्जित की गई थी। यह आसान नहीं था। हमने लगातार दो दिन दमदार मैच खेले। मुझे लगा कि हम वास्तव में इसके हकदार थे। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।' उन्होंने आगे कहा, अगर आप मुझसे ट्रॉफियों के बारे में पूछें, तो मेरे ड्रेसिंग रूम में 14 ट्रॉफियां हैं। खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ ही असली ट्रॉफियां हैं। मैं इस एशिया कप के पूरे सफर में उनका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। यही वो असली यादें हैं जो मैं अपने साथ ले जा रहा हूं, और ये हमेशा मेरे साथ रहेंगी।.
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप के सभी मैचों की अपनी फीस भारतीय सेना को दान करेंगे। सूर्यकुमार ने यह एलान पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल जीतने के बाद किया है। भारत ने रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी थी। फाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया और संजू सैमसन व शिवम दुबे के साथ उपयोगी साझेदारी की, जिसकी बदौलत फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, जीत के साथ भारत ने अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय एशिया कप खिताब और एकदिवसीय संस्करण समेत कुल नौवां खिताब जीता। ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अजेय रहते हुए भारत ने जीता एशिया कप का खिताब, तिलक और कुलदीप के दम पर पाकिस्तान को धूल चटाई भारतीय सेना को देना चाहता हूं सभी मैचों की फीस: सूर्यकुमार पाकिस्तान को हराने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं इस टूर्नामेंट में खेले गए सभी मैचों की अपनी मैच फीस भारतीय सेना को देना चाहता हूं।' हालांकि, मैच समाप्त होने के बाद पुरस्कार समारोह में भारत ने अपने पदक और ट्रॉफी नहीं ली, जिससे दर्शकों और खिलाड़ियों में निराशा देखने को मिली। प्रस्तुतकर्ताओं ने बताया- भारत अपने पदक-ट्रॉफी नहीं लेगा तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा, न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल के साथ मैच के बाद के साक्षात्कारों के बाद, प्रस्तुतकर्ता ने बताया कि भारत समारोह के दौरान अपने पदक या ट्रॉफी नहीं लेगा, और इस प्रकार समारोह समाप्त हो गया। वहीं, लाइव प्रसारण के दौरान साइमन ने कहा,'देवियों और सज्जनों, मुझे एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा सूचित किया गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम आज रात अपने पुरस्कार नहीं लेगी। इसलिए मैच के बाद की प्रस्तुति यहीं समाप्त होती है।' ये भी पढ़ें: Asia Cup Prize Money: एशिया कप में दिखा तिलक-अभिषेक और कुलदीप का जलवा, पुरस्कार समारोह में हुई नोटों की बारिश ट्रॉफी न मिलने पर कप्तान सूर्यकुमार ने जताई निराशा इस पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी चैंपियन टीम को ट्रॉफी से वंचित होते नहीं देखा। उन्होंने भारत के शानदार प्रदर्शन की भी प्रशंसा की और कहा कि वे वास्तव में इस ट्रॉफी के हकदार थे। सूर्यकुमार ने पत्रकारों से कहा, 'ऐसा मैंने अपने इतने वर्षों के क्रिकेट खेलने और उसका अनुसरण करने के दौरान कभी नहीं देखा। एक चैंपियन टीम को ट्रॉफी से वंचित कर दिया गया, और यह कड़ी मेहनत से अर्जित की गई थी। यह आसान नहीं था। हमने लगातार दो दिन दमदार मैच खेले। मुझे लगा कि हम वास्तव में इसके हकदार थे। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।' उन्होंने आगे कहा, अगर आप मुझसे ट्रॉफियों के बारे में पूछें, तो मेरे ड्रेसिंग रूम में 14 ट्रॉफियां हैं। खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ ही असली ट्रॉफियां हैं। मैं इस एशिया कप के पूरे सफर में उनका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। यही वो असली यादें हैं जो मैं अपने साथ ले जा रहा हूं, और ये हमेशा मेरे साथ रहेंगी।
Suryakumar Yadav Indian Army Pakistan Cricket News In Hindi Cricket News In Hindi Cricket Hindi News एशिया कप 2025 सूर्यकुमार यादव भारतीय सेना पाकिस्तान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बवाली एशिया कप के 7 बड़े विवाद! पाकिस्तानी खिलाड़ी पर जुर्माना, प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, फोटो शूट का बहिष्कार...- india vs pakistan final asia cup 2025 7 controversy created by pakistan team and cricket board no handshake to photoshoot refusal ahead of asia cup final
Read more »
Asia Cup 2025 Final: ঐতিহাসিক ফাইনাল; চড়চড়িয়ে রক্তচাপ বাড়ছে ভারতের... বিশ্বজয়ী মহারথীর সঙ্গে অনিশ্চিত আরেক রত্নও!Double Injury Concern For India Before Asia Cup 2025 Final
Read more »
IND vs PAK Final Live: दो बार पाकिस्तान को हरा चुका भारतAsia Cup Final 2025, India vs Pakistan Live Cricket Score: एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।
Read more »
Asia Cup 2025 Final: কোহলির বিরাট রেকর্ড ভাঙার পথে নয়া শর্মা জি! আগুনে ওপেনারের ইতিহাস লিখতে দরকার আর মাত্র...Abhishek Sharma Aims To Break Virat Kohlis Huge Record At Asia Cup 2025 Final
Read more »
ಭಾರತ-ಪಾಕ್ ಪಂದ್ಯದ ವೇಳೆ ಈ ನಿಯಮವನ್ನು ಉಲ್ಲಂಘಿಸಿದ್ರೆ ಬೀಳುತ್ತೆ 7 ಲಕ್ಷ ದಂಡ; 3 ತಿಂಗಳು ಜೈಲು ಶಿಕ್ಷೆ!!Asia Cup 2025 Dubai Police guidelines: ಏಷ್ಯಾ ಕಪ್ 2025 ಈಗ ಅಂತಿಮ ಹಂತಕ್ಕೆ ತಲುಪಿದೆ. ಇಂದು, ಭಾರತ ಮತ್ತು ಪಾಕಿಸ್ತಾನ ದುಬೈ ಮೈದಾನದಲ್ಲಿ ಪ್ರಶಸ್ತಿಗಾಗಿ ಸೆಣಸಾಡಲಿವೆ.
Read more »
अभिषेक शर्मा पक्का सेंचुरी… एशिया कप फाइनल से पहले फैंस का जोश हाई, कर डाली ऐसी भविष्यवाणी!Asia Cup Final 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने जा रही Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
