Asia Cup 2025: बांग्लादेश को हराने के बावजूद खुश नहीं कप्तान सूर्या, मैच के बाद निकाल दी ये बड़ी कमी

Team India News

Asia Cup 2025: बांग्लादेश को हराने के बावजूद खुश नहीं कप्तान सूर्या, मैच के बाद निकाल दी ये बड़ी कमी
Asia Cup 2025India Vs BangladeshSuryakumar Yadav
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 63%

Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 41 रन से हरा दिया. भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य दिया था.

Asia Cup 2025 : भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 41 रन से हरा दिया. भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य दिया था.

जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए. कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट, वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए. अक्षर पटेल और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला. बांग्लादेश को हराने के बावजूद खुश नहीं कप्तान सूर्या टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बावजूद खुश नहीं है. मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, इस टूर्नामेंट में हमें पहले बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, मुझे लगता है कि हमने ओमान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की थी, लेकिन हम सुपर-4 में पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि क्या होता है. उनकी गेंदबाजी लाइनअप में एक लेफ्ट आर्म स्पिनर और एक लेग स्पिनर था. सूर्यकुमार यादव ने ऑलराउंडर शिवम दुबे को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजने के फैसले का भी बचाव किया है. मैच के बाद निकाल दी ये बड़ी कमी सूर्यकुमार यादव ने कहा, मुझे लगता है कि शिवम दुबे 7-15 ओवरों की रेंज में उस मौके के लिए एकदम सही थे, लेकिन यह कारगर नहीं रहा, यही तो होता है. अगर आउटफील्ड वाकई तेज होती, तो 180-185 रन का स्कोर बनता, लेकिन हम अगर इस गेंदबाजी लाइनअप के साथ 12-14 अच्छे ओवर फेंकते हैं, तो हम ज़्यादातर मौकों पर जीत हासिल कर लेंगे. बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे. टीम इंडिया को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने 6.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत दी थी. मध्यक्रम के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके. अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद पर 75 रन की पारी खेली. इस पारी में 5 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. भारत ने यह मैच 41 रन से जीत लिया हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों पर 38 रन और शुभमन गिल ने 19 गेंद पर 29 रन बनाए. शिवम दुबे 2 रन, कप्तान सूर्यकुमार यादव 5 रन और तिलक वर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल 10 रन बनाकर नाबाद रहे. बांग्लादेश के लिए के लिए तंजीम हसन साकिब, मुस्तिफुजर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1-1 और रिशाद हुसैन ने 2 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई. भारत ने यह मैच 41 रन से जीत लिया. लगातार गिरते विकेटों के बीच बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 51 गेंद पर 5 छक्के और 3 चौके की मदद से 69 रन की पारी खेली. सैफ हसन का अकेला संघर्ष बांग्लादेश की जीत के लिए पर्याप्त नहीं था. भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Asia Cup 2025 India Vs Bangladesh Suryakumar Yadav Suryakumar Yadav Statement

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Team India Shocking News: এশিয়া কাপের মাঝেই চমকে দেওয়া আপডেট, অধিনায়কত্বের সঙ্গেই দল ছেড়ে দেশে ফিরলেন মহারথী!Team India Shocking News: এশিয়া কাপের মাঝেই চমকে দেওয়া আপডেট, অধিনায়কত্বের সঙ্গেই দল ছেড়ে দেশে ফিরলেন মহারথী!Indian Star Criketer quits Captaincy And Back to India Amidst Asia Cup 2025
Read more »

Asia cup 2025: किसकी कप्तानी में आखिरी बार पाकिस्तान एशिया कप फाइनल में पहुंचा था, आज कट सकता है पत्ताAsia cup 2025: किसकी कप्तानी में आखिरी बार पाकिस्तान एशिया कप फाइनल में पहुंचा था, आज कट सकता है पत्ता- asia cup 2025 pakistan played last asia cup final babar azam was captain and sri lanka wins trophy
Read more »

PAK vs SL LIVE score Asia Cup 2025: दूसरी ही गेंद पर शाहीन को मिला विकेट, कुसल मेंडिस 0 पर आउटPAK vs SL LIVE score Asia Cup 2025: दूसरी ही गेंद पर शाहीन को मिला विकेट, कुसल मेंडिस 0 पर आउटPAK vs SL LIVE Asia Cup 2025: श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2025 में सुपर-फोर राउंड के करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है.
Read more »

अबरार-हसरंगा ने सेलिब्रेशन कॉपी करके एक-दूजे को चिढ़ाया: रिव्यू गंवाकर अपने बॉलर पर भड़के पाकिस्तानी कप्तान, ...अबरार-हसरंगा ने सेलिब्रेशन कॉपी करके एक-दूजे को चिढ़ाया: रिव्यू गंवाकर अपने बॉलर पर भड़के पाकिस्तानी कप्तान, ...abrar ahmed Vs wanindu hasaranga; asia cup 2025 pak vs sl match moments records shaheen afridiटॉप मोमेंट्स 1.
Read more »

...तर भारत-पाक Asia Cup 2025 च्या फायनलमध्ये भिडणार! लंकेच्या पराभवाने Points Table मध्ये उलथापालथ...तर भारत-पाक Asia Cup 2025 च्या फायनलमध्ये भिडणार! लंकेच्या पराभवाने Points Table मध्ये उलथापालथAsia Cup 2025 Final: भारतीय संघाला फायनल खेळण्यासाठी आजचा सामना जिंकावा लागणार आहे. मात्र भारताविरुद्ध कोण खेळणार हे कसं निश्चित होणार आहे समजून घ्या...
Read more »

ஆசிய கோப்பை 2025: வங்கதேசத்தை வீழ்த்தி இறுதிப்போட்டிக்கு முன்னேறிய இந்தியாஆசிய கோப்பை 2025: வங்கதேசத்தை வீழ்த்தி இறுதிப்போட்டிக்கு முன்னேறிய இந்தியாAsia Cup 2025: ஆசிய கோப்பை கிரிக்கெட் தொடரில் இந்திய கிரிக்கெட் அணி வங்கதேச அணியை வீழ்த்தி இறுதிப் போட்டிக்கு முன்னேறியது.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:04:05