Asia Cup Final: भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराया, चौथी बार ट्रॉफी जीती और वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई किया.
नई दिल्ली. भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में धमाकेदार खेल दिखाते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया. टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने कोरिया की टीम को पूरे मैच के दौरान कभी भी वापसी का मौका नहीं दिया. खेल शुरू होने के साथ ही पहला गोल मारा और हर एक क्वार्टर में गोल ठोकते रहे.
4-1 के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया और साथ ही वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया. एशिया कप में भारत ने अपने शानदार खेल को जारी रखते हुए कोरिया को एकतरफा मुकाबले में हरा चौथी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. ऐसा लगा जैसे भारत ने पिछले मुकाबले में चीन के खिलाफ मिली 7-0 की जीत से आगे खेलना शुरू किया. पहले मिनट में ही भारत ने गोल ठोकते हुए कोरिया की टीम को हैरान परेशान कर दिया. आखिरी क्वार्टर तक टीम छटपटाती रही और बड़ी मुश्किल से एक गोल किया. पहले मिनट में भारत का गोल भारत ने कोरिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले की आक्रामक शुरुआत की और पहले ही मिनट में गोल ठोक दिया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पास दिया जिसे सुखजीत सिंह ने कोरिया के गोल पोस्ट में डाल भारत को बढ़त दिला दी. भारत के लिए दूसरा गोल दूसरे क्वार्टर के 13वें दिलप्रीत ने ठोका. इसके बाद हाफ टाइम में भारत 2-0 की बढ़त के साथ गया. भारत ने हर क्वार्टर में मारे गोल पहले दो क्वार्टर में दो गोल कर स्कोर 2-0 करने के बाद भारत की तरफ से तीसरे क्वार्टर में भी गोल ठोका गया. तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में दिलप्रीत सिंह ने अपना दूसरा फील्ड गोल मारा और स्कोर को 3-0 कर दिया. भारत के लिए चौथा गोल अमित रोहिदास ने 50वें मिनट में किया. भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे गोल पोस्ट में डालने में उन्होंने कोई गलती नहीं की. भारत ने कटाया वर्ल्ड कप का टिकट एशिया कप का खिताब जीतने वाली टीम को 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड्स की मेजबानी में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री मिलना था. कोरिया के खिलाफ भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत के साथ ही इस टूर्नामेंट का टिकट भी पक्का कर लिया. अगस्त 2026 में अब भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना लेकर मैदान पर उतरेगी.
भारत ने कोरिया को हराया India Vs Korea India Vs Korea Live Score Hockey Asia Cup 2025 Asia Cup Hockey Match Today Hockey Asia Cup Super 4 Match India Vs Korea Hockey Match Asia Cup Hockey Live Asia Cup India Vs Korea Asia Cup Hockey India Vs Korea Live Asia Cup 2025 Asia Cup Hockey Live Score India Vs Korea Hockey Match Live Updates Asia Cup 2025 Hockey Asia Cup Live India Vs Korea Highlights India Vs Korea Today India Vs Korea Hockey एशिया कप हॉकी एशिया कप फाइल भारत बनाम कोरिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
வருண், குல்தீப் இருவரும் இருந்தால்... இந்திய அணி பிளேயிங் லெவனில் யாருக்கு வாய்ப்பில்லை?Asia Cup 2025: ஆசிய கோப்பை 2025 தொடரில் குல்தீப் யாதவ் மற்றும் வருண் சக்ரவர்த்தி இருவரும் விளையாடினால் இந்திய அணியின் பிளேயிங் லெவன் எப்படி இருக்கும்
Read more »
घातक जसप्रीत बुमराह, खतरनाक हार्दिक पंड्या... अब पाकिस्तान कैसे बचेगा? दुबई में दिखा टीम इंडिया का जलवाAsia Cup 2025: एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया ने प्रैक्टिस सेशन शुरू कर दिया है। इस बीच जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा का कमाल देखने को मिला है।
Read more »
Hardik Pandya Watch During Asia Cup 2025: এবার ফোকাসে হার্দিকের হাত! অনুশীলনে অতি বিরল ঘড়ি, ওই দামে চলে আসবে ৩ রোলস রয়েস!Hardik Pandya Watch During Asia Cup 2025 Creates Buzz, 3 Rolls Royces will come at that price
Read more »
India Vs Korea Live Score: थोड़ी देर में मुकाबला, धमाकेदार फॉर्म में भारत, चौथे खिताब पर नजरIndia Vs Korea, Asia Cup Hockey final Live Score Updates: शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम अब से कुछ देर बाद कोरिया के खिलाफ एशिया कप फाइनल में खेलने उतरेगी.
Read more »
India vs Korea Hockey Asia Cup 2025: भारत ने साउथ कोरिया पर बनाई बढ़त, 4-1 से आगेHockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और साउथ कोरिया के बीच खेला जा रहा है. चौथे क्वार्टर का खेल जारी है. भारत ने 3-0 की बढ़त बना रखी है.
Read more »
ஆசிய கோப்பை 2025: யுஏஇ-க்கு எதிரான போட்டி.. இந்திய அணியின் முக்கிய வீரருக்கு ஓய்வு!Asia Cup 2025: ஆசிய கோப்பை தொடரில் யுஏஇ அணிக்கு எதிராக விளையாட இருக்கும் முதல் போட்டியில் இந்திய அணி முக்கிய வீரர் ஒருவருக்கு ஓய்வு அளிக்க இருப்பதாக கூறப்படுகிறது.
Read more »
