Arts vs Commerce: आर्ट्स या कॉमर्स, 10वीं के बाद किसमें लें एडमिशन? करियर का है सवाल, सोच-समझकर लें फैसला

Arts Vs Commerce News

Arts vs Commerce: आर्ट्स या कॉमर्स, 10वीं के बाद किसमें लें एडमिशन? करियर का है सवाल, सोच-समझकर लें फैसला
Arts Vs Commerce Which In BetterArts Vs Commerce SubjectsArts Vs Commerce Careers
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 223 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 116%
  • Publisher: 51%

Arts vs Commerce: 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स के लिए 11वीं में सही स्ट्रीम चुन पाना किसी चुनौती से कम नहीं है. 10वीं के बाद स्टूडेंट्स के पास मुख्य रूप से मैथ्स, साइंस और कॉमर्स विषयों की पढ़ाई का विकल्प होता है.अगर आप आर्ट्स और कॉमर्स विषयों के बीच कंफ्यूज्ड हैं तो जानिए दोनों के बीच प्रमुख अंतर और करियर स्कोप.

नई दिल्ली . सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी, एमपी, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत ज्यादातर राज्यों ने 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. 10वीं पास सभी स्टूडेंट्स इन दिनों 11वीं में एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं.

ज्यादातर स्कूल 11वीं की पढ़ाई के लिए आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स विषयों के विकल्प देते हैं. 10वीं के बाद सही स्ट्रीम चुनना एक बड़ा और चैलेंजिंग फैसला है. इसी से आपका फ्यूचर शेप होता है. आर्ट्स और कॉमर्स , दोनों ही स्ट्रीम्स विविध अवसर प्रदान करती हैं. लेकिन सही फैसला लेने के लिए आपको अपनी रुचि, स्किल्स और करियर गोल्स का एनालिसिस करना होगा. 10वीं के बाद किसी के दबाव में आकर एडमिशन का फैसला न लें. कई स्टूडेंट्स दोस्तों या परिजनों के प्रेशर में आकर किसी भी स्ट्रीम में एडमिशन ले लेते हैं लेकिन फिर विषयों में दिलचस्पी न होने पर परेशान होते हैं. जानिए 10वीं के बाद आर्ट्स या कॉमर्स, किसमें लें एडमिशन. Arts vs Commerce which in better: आर्ट्स बनाम कॉमर्स: सही फैसला कैसे लें? 10वीं कक्षा के बाद 11वीं में स्ट्रीम चुनना काफी बड़ा और चुनौतीपूर्ण फैसला है. आपका आगे का करियर ग्राफ इसी फैसले पर निर्भर करता है. आर्ट्स और कॉमर्स , दोनों स्ट्रीम्स के करियर स्कोप अलग हैं. सही फैसला लेने के लिए अपनी रुचि, स्किल्स और करियर प्लान का मूल्यांकन करना जरूरी है. आर्ट्स vs कॉमर्स: एक ओवरव्यू आर्ट्स: यह स्ट्रीम ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस पर फोकस्ड है. इसमें इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, साहित्य और कला जैसे विषय शामिल हैं. क्रिएटिव, एनालिटिकल और सोशल इश्यूज में रुचि रखने वाले के लिए यह उपयुक्त है. कॉमर्स: यह स्ट्रीम बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स जैसे विषयों से संबंधित है. इसमें अकाउंटिंग, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और गणित जैसे विषय शामिल हैं. यह उन स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो फाइनेंस, मैनेजमेंट या Entrepreneurship में रुचि रखते हैं. यह भी पढ़ें- 121 संस्थान, 60 हजार से ज्यादा सीटें, JoSAA काउंसलिंग से पहले समझें सीट Matrix आर्ट्स के फायदे और अवसर आर्ट्स में करियर ऑप्शन की डायवर्स रेंज है, जैसे सिविल सेवा, पत्रकारिता, शिक्षण, मनोविज्ञान, सामाजिक कार्य और डिजाइनिंग. 12वीं के बाद BA, LLB, पत्रकारिता, डिजाइन या MBA जैसे कोर्स चुने जा सकते हैं. यह स्ट्रीम लेखन, लॉजिकल थिंकिंग और सोशल अंडरस्टैंडिंग को बढ़ावा देती है, जो UPSC, SSC और अन्य सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है. करियर स्कोप: IAS/IPS अधिकारी, पत्रकार, इतिहासकार, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राफिक डिजाइनर, आर्टिस्ट आदि. कॉमर्स के फायदे और अवसर कॉमर्स के स्टूडेंट्स चार्टर्ड अकाउंटेंसी , कंपनी सेक्रेटरी और कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स चुन सकते हैं. इनमें करियर बनाकर हाई सैलरी वाली नौकरी हासिल करना आसान हो जाता है. अगर आप भविष्य में बिजनेस या स्टार्टअप का प्लान बना रहे हैं तो अकाउंटिंग, टैक्सेशन और बिजनेस मैनेजमेंट की नॉलेज बहुत काम आ सकती है. करियर स्कोप: चार्टर्ड अकाउंटेंट, इन्वेस्टमेंट बैंकर, मार्केटिंग मैनेजर, उद्यमी . सीए बनने के लिए कठिन परीक्षा पास करनी होगी. आर्ट्स vs कॉमर्स: दोनों कोर्स में क्या अंतर है? विषय और कौशल: आर्ट्स में थ्योरेटिकल और क्रिएटिव विषय हैं, जैसे इतिहास और साहित्य, जो निबंध-लेखन और एनालिसिस पर फोकस करते हैं. कॉमर्स में अकाउंटिंग और गणित जैसे तकनीकी विषय हैं, जो मैथमेटिकल और एनालिटिकल स्किल्स विकसित करते हैं. करियर स्कोप: आर्ट्स विषय सोशल और क्रिएटिव क्षेत्रों में करियर बनाने का अवसर देते हैं, जबकि कॉमर्स अकाउंटिंग और बिजनेस पर केंद्रित है. कठिनाई स्तर: कॉमर्स में गणित और अकाउंटिंग जैसे विषय चैलेंजिंग हो सकते हैं, खासकर अगर गणित में रुचि कम हो. आर्ट्स में पढ़ाई थ्योरी और याद करने पर ज्यादा आधारित है. वेतन और डिमांड: कॉमर्स में शुरुआती वेतन शानदार हो सकता है, जबकि आर्ट्स में सिविल सेवा जैसे क्षेत्र लॉन्ग टर्म प्रतिष्ठा और प्रभाव देते हैं. यह भी पढ़ें- CS या IT, किसमें करें बीटेक? किस कोर्स में मिलेगी ज्यादा सैलरी? 10वीं के बाद सही फैसला कैसे लें? 10वीं के बाद 11वीं में एडमिशन के लिए सही कोर्स चुनना कठिन फैसला है. इसलिए सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें. रुचि का मूल्यांकन: क्या आपको इतिहास, साहित्य और सामाजिक मुद्दों में दिलचस्पी है ? या क्या आप संख्याओं, वित्त और व्यवसाय में रुचि रखते हैं ? 10वीं में सामाजिक विज्ञान और गणित जैसे विषयों में अपने मार्क्स को एनालाइज करें. कौशल विश्लेषण: अगर आप गणित और स्टैटिस्टिक्स में अच्छे हैं तो कॉमर्स उपयुक्त हो सकता है. अगर लेखन, पढ़ाई-लिखाई और क्रिएटिविटी में बेहतर हैं तो आर्ट्स चुनें. लॉन्ग टर्म गोल्स: क्या आप सिविल सेवा, पत्रकारिता, डिजाइनिंग, आर्ट्स या सोशल सर्विसेज में जाना चाहते हैं ? या क्या आप CA, MBA या बिजनेस करना चाहते हैं ? करियर गाइडेंस: शिक्षकों, करियर काउंसलर या सीनियर्स से सलाह लें. DMIT या psychometric tests जैसे करियर मूल्यांकन टूल भी मदद कर सकते हैं. बजट: अपने परिवार की आर्थिक स्थिति और अपनी जिम्मेदारियों पर विचार करें. कॉमर्स में तुरंत नौकरी के अवसर ज्यादा हो सकते हैं, जबकि आर्ट्स में थोड़ी देरी हो सकती है. स्कूल और विषय उपलब्धता: सुनिश्चित करें कि आपके स्कूल में चुनी गई स्ट्रीम के लिए सभी विषय उपलब्ध हैं . यह भी पढ़ें- पिता इंजीनियर, मां प्रोफेसर, बेटे ने जेईई एडवांस्ड में रैंक 1 के साथ किया टॉप

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Arts Vs Commerce Which In Better Arts Vs Commerce Subjects Arts Vs Commerce Careers Arts Vs Commerce Jobs School Admission आर्ट्स बनाम कॉमर्स 11वीं में सही स्ट्रीम कैसे चुनें

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

डिफेंस शेयरों में पैनिक में खरीदारी न करें, सोच-समझकर लें फैसला : एक्सपर्ट्स की सलाहडिफेंस शेयरों में पैनिक में खरीदारी न करें, सोच-समझकर लें फैसला : एक्सपर्ट्स की सलाहDefence Sector Stocks: डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के पास पहले से ही मजबूत ऑर्डर बुक है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे घटनाक्रमों की वजह से नए ऑर्डर्स मिलने की संभावना भी है.
Read more »

1 चम्मच शहद के साथ इस पाउडर का कर लें सेवन, शरीर का स्टैमिना होगा बूस्ट!1 चम्मच शहद के साथ इस पाउडर का कर लें सेवन, शरीर का स्टैमिना होगा बूस्ट!1 चम्मच शहद के साथ इस पाउडर का कर लें सेवन, शरीर का स्टैमिना होगा बूस्ट!
Read more »

10वीं के बाद क्या चुनें- साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स?10वीं के बाद क्या चुनें- साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स?10वीं के बाद लिया गया स्ट्रीम का फैसला ही आपके करियर की दिशा तय करता है। यह केवल एक क्लास नहीं, बल्कि भविष्य की नींव होती है। 10वीं के बाद क्या चुनें- साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स? सही फैसला लेने में ये टिप्स आएंगे काम...
Read more »

कचरा समझकर न फेंके आम के छिलके, बना लें ये मजेदार चीजें, सेहत भी रहेगा चकाचककचरा समझकर न फेंके आम के छिलके, बना लें ये मजेदार चीजें, सेहत भी रहेगा चकाचककचरा समझकर न फेंके आम के छिलके, बना लें ये मजेदार चीजें, सेहत भी रहेगा चकाचक
Read more »

साइंस, आर्ट्स या फिर कॉमर्स, 10वीं के बाद कौन से स्ट्रीम की करें पढ़ाई?साइंस, आर्ट्स या फिर कॉमर्स, 10वीं के बाद कौन से स्ट्रीम की करें पढ़ाई?Best Stream for Class 10th Pass Students: अगर आप भी 10वीं के बाद 11वीं में एडमिशन के लिए बेस्ट स्ट्रीम को सेलेक्ट करने में परेशान हैं तो इस खबर से आपको कुछ मदद मिल सकती है.
Read more »

Perfume के शौकिन EDT, EDP और EDC का मतलब जान लें, कर सकेंगे सही पहचानPerfume के शौकिन EDT, EDP और EDC का मतलब जान लें, कर सकेंगे सही पहचानPerfume के शौकिन EDT, EDP और EDC का मतलब जान लें, कर सकेंगे सही पहचान
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:42:45