Apple इवेंट: Apple TV+, ऐपल कार्ड, ऐपल न्यूज प्लस, ऐपल टीवी ऐप लॉन्च

United States News News

Apple इवेंट: Apple TV+, ऐपल कार्ड, ऐपल न्यूज प्लस, ऐपल टीवी ऐप लॉन्च
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 208 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 63%

क्लिक करें और पढ़ें वो तमाम सर्विस के बारे में जिसे ऐपल ने अभी लॉन्च किया है..

ऐपल Show Time इवेंट में कंपनी ने नई सर्विसेसज का ऐलान किया है. यह इवेंट स्टीव जॉब्स थियेटर में आयोजित किया गया और ऐपल के सीईओ टिम कुक ने इसकी शुरुआत की. ऐपल के सीईओ टिम कुक ने Apple TV Plus पेश किया है.

इस सर्विस के तहत ऐपल के ऑरिजनल कॉन्टेंट यानी फिल्म और सीरिज देखने को मिलेंगे. ऐपल ने ऐपल टीवी प्लस के लिए हॉलीवुड के लेजेंड्री फिल्म मेकर स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ पार्टनर्शिप किया है. इस इवेंट के दौरान Steven Spielberg भी मौजूद थे और उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया.स्टेज पर एक्वामैन के स्टार और गेम ऑफ थ्रोन्स में खाल ड्रोगो का रोल प्ले करने वाले Jason Momoa भी मौजूद थे. एक एक करके स्टेज पर हॉलीवुड के कई स्टार्स आए, जिनके साथ ऐपल ने ऐपल टीवी प्लस के कॉन्टेंट के लिए पार्टनर्शिप की है.ऐपल टीवी प्लस के लिए इन स्टार्स के साथ पार्टनर्शिप की गई है पाकिस्तानी ऐक्टर ऐपल इवेंट के स्टेज पर आए, और मजाक में कहा, 'यहां पाकिस्तान भी है''. कुमैल निंजानी ने कई फिल्मों और अमेरिकन सिरीज में काम किया है जिसमें सिलिकॉन वैली काफी पॉपुलर है. उन्होंने यहां इमिग्रेंट्स की बात की और कहा कि अमेरिका में इमिग्रेंट्स की लिस्ट लंबी है जिनमें अल्बर्ट आइंस्टाइन भी हैं. ऐपल इमिग्रेशन को लेकर शो लाने वाला है.टिम कुक ने एक नई सर्विस का ऐलान किया जिसे Apple Card कहा जाएगा. iPhone से साइन अप करें और आपके पास Apple Card होगा, यूज करना शुरू करेंगे. इसे दुनिया भर में यूज किया जा सकेगा. इसके लिए कहीं बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी. ऐपल कार्ड में आपके तमाम खर्चे का लेखा जोखा होगा. सपोर्ट के लिए आपको मैसेज सेंड करना होगा और यहीं से आपको सपोर्ट भी मिलेगा. ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को बेहतर तरीके से शो करने के लिए मशीन लर्निंग का यूज किया गया है. इसमें अलग अलग तरह की कैटिगरी है जिसके तहत आपके सभी खर्चे दिखेंगे. ग्राफ के जरिए आपको दिखाया जाएगा. इस ऐप को यूज करने पर आपको रिवॉर्ड भी मिलेगा. हर बार इसे यूज करने पर कैशबैक मिलेगा. इसे कंपनी ने Daily Cash का नाम दिया है. कंपनी के कमुताबिक आप ऐपल कार्ड को कहीं भी शॉपिंग स्टोर या कॉफी स्टोर पर यूज कर सकते हैं.ऐपल कार्ड के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा, कोई लेट फीस भी नहीं होगी. पेनाल्टी चार्ज नहीं किए जाएंगे. ऐपल कार्ड के लिए कंपनी ने गोल्डमैन सैक्स के साथ पार्टनर्शिप की है. इसके अलावा मास्टर कार्ड के साथ भी पार्टनर्शिप की गई है. कंपनी के मुताबिक ऐपल कार्ड प्राइवेट होने के साथ साथ सिक्योर भी है. ऐपल कार्ड के साथ आपको एक युनिक नंबर दिया जाएगा और सिक्योरिटी के कोड के जरिए आपको दिया गया कोड प्रोटेक्ट होगा. कंपनी के मुताबिक ऐपल कार्ड प्राइवेसी को ध्यान में रख कर बनाया गया है. ऐपल को ये नहीं पता चलेगा कि आप अपना पैसा कहां खर्च कर रहे हैं इस तरह की कोई भी जानकारी ऐपल के सर्वर पर नहीं होगा. ऐपल ने ये भी दावा किया है कि गोल्डैमैन सैक्स आपकी जानकारी विज्ञापन के लिए यूज नहीं करेगा.अमेरिका में इसकी शुरुआत अगले कुछ महीने से शुरू होगी.ऐपल ने नया ऐपल टीवी ऐप लॉन्च किया गया है. ऑन डिमांड टीवी चैनल्स का भी ऑप्शन मिलेगा. एचबीओ और कई स्ट्रीमिंग ऐप का सपोर्ट दिया गया है. इसमें ऐमेजॉन प्राइम वीडियो का भी का भी सपोर्ट दिया गया है. यानी वन स्टॉप शॉप की तरह होगा, जहां कई तरह के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ऐप्स मिलेंगे. इसके यूजर इंटरफेस में भी बदलाव किया गया है. सबसे पहले टिम कुक ने बात की है Apple News की जो नया प्रोडक्ट नहीं है. लेकिन कंपनी ने अब इसकी परिभाषा बदल दी है. टिम कुक ने दावा किया है Apple News नंबर-1 न्यूज ऐप है. ऐपल न्यूज में खबरों को पर्सनलाइज कर सकते हैं. जल्द ही दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों में ऐपल टीवी ऐप का सपोर्ट दिया जाएगा.Apple News + लॉन्च किया गया है जिसमें मैगजीन का ऑप्शन मिलेगा.कंपनी के मुताबिक इसमें दुनिया भर से 3,00 मैगजीन्स का सपोर्ट दिया जाएगा. इनमें स्पोर्ट्स, फैशन, फूड, ट्रैवलर और दूसरी सभी कैटिगरी की मैगजीन्स शामिल होंगी. ऐपल न्यूज प्लस सब्सक्रिप्शन बेस्ड होगा, यानी इसके लिए आपको पैसे देने होंगे. खास बात ये है कि सभी मैगजीन को ऐपल न्यूज प्लस के लिए खासतौर से डिजाइन किया जाएगा और इसे इंटरऐक्टिव बनाने की पूरी कोशिश की गई है. ग्राफिक्स डिजाइन पर काफी ध्यान दिया गया है. ऐपल न्यूज प्लस में LA Times और द वॉल स्ट्रीट जर्नल जैसे न्यूज पेपर्स का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी के मुताबिक ऐडवर्टाइजर आपको ट्रैक नहीं कर सकेंगे. हर महीने इसे 9.99 डॉलर दे कर इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं. इसके साथ कंपनी ने फैमिली शेयरिंग ऑप्शन भी दिया है, यानी कोई भी फैमिली मेंबर इसे आईफोन पर यूज कर सकता है. एक महीने तक फ्री है. शुरुआत में ऐपल न्यूज प्लस अमेरिका और कनाडा में लॉन्च किया गया है. ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में आने वाले कुछ समय में इसे लॉन्च किया जाएगा.यह गेमिंग सब्सक्रिप्शन है, जिसमें कई अलग अलग तरीके के गेम होंगे. ऐपल के लैपटॉप और कंप्यूटर सहित आईफोन में इसे यूज किया जा सकेगा. यह सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस है और यह आपको ऐप स्टोर पर ही मिलेगा. इसके लिए ऐप स्टोर पर एक अलग कैटिगरी तैयार की गई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Apple ने लॉन्च किया अपडेटेड iPad Mini और iPad Air, जानें खास बातेंApple ने लॉन्च किया अपडेटेड iPad Mini और iPad Air, जानें खास बातेंApple launches New iPad Mini and iPad Air ऐपल ने अपडेटेड आईपैड मिनी और आईपैड एयर को लॉन्च कर दिया है. यहां ऐपल पेंसिल का भी सपोर्ट मिलेगा. जानें कीमत और खूबियां.
Read more »

Apple ने लॉन्च किया नया AirPods, जानिए कीमत और फीचर्सApple ने लॉन्च किया नया AirPods, जानिए कीमत और फीचर्सApple ने नया AirPods लॉन्च किया है जिसकी भारत में शुरुआती कीमत 14,900 रुपये है. इस बार कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 2nd जेनेरेशन एयरपॉड्स पेश किए हैं.
Read more »

Amazon पर Apple की सेल, iPhone मॉडल्स पर डिस्काउंटAmazon पर Apple की सेल, iPhone मॉडल्स पर डिस्काउंटAmazon Offers ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर ऐपल फेस्ट सेल के दौरान कंपनी के ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट दिया जा रहा है. यहां जानें बेस्ट डील्स की लिस्ट.
Read more »

Amazon Fest Sale: Apple के इन प्रोडक्ट पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, ऐसे करें खरीदारी-Apple Fest on Amazon India: iPhone X, iPhone XR get huge discount– News18 HindiAmazon Fest Sale: Apple के इन प्रोडक्ट पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, ऐसे करें खरीदारी-Apple Fest on Amazon India: iPhone X, iPhone XR get huge discount– News18 Hindiअगर आप सस्ते दाम में एप्पल का प्रोडक्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपके पास अच्छा मौका है क्योंकि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने आज से यानी 22 मार्च से ऐप्पल फेस्ट सेल की शुरुआत की है, जो 28 मार्च तक चलेगी. इस 6 दिन तक चलने वाली सेल के तहत अगर आप आईफोन, मैकबुक लैपटॉप, ऐप्पल वॉच और आईपैड के खरीदते हैं तो आपको इसमें भारी डिस्काउंट मिलेगा.
Read more »

iPhone पर मिल रही 17,000 रुपए तक की छूट, यूं लें फायदाiPhone पर मिल रही 17,000 रुपए तक की छूट, यूं लें फायदाApple Fest on Amazon India: ग्राहक इसके अलावा ऐपल पेंसिल और आईपैड एसेसरीज पर भी छूट का लाभ पा सकते हैं। इन उत्पादों की शुरुआत 1499 से होती है, जबकि मैक की एसेसरीज का शुरुआती दाम 1699 रुपए है।
Read more »

Apple इवेंट आज, Netflix और Amazon Prime को मिलेगी कड़ी टक्करApple इवेंट आज, Netflix और Amazon Prime को मिलेगी कड़ी टक्करApple Show Time इवेंट में आज कंपनी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ऑरिजनल कॉन्टेंट भी लाएगी और इससे सीधी टक्कर नेटफ्लिक्स और ऐमेजॉन प्राइम वीडियोज को मिलने की उम्मीद है.
Read more »

आज Apple के 'शो टाइम' इवेंट में लॉन्च होगी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस, यहां देखें LIVE– News18 हिंदीआज Apple के 'शो टाइम' इवेंट में लॉन्च होगी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस, यहां देखें LIVE– News18 हिंदीअपने वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए एप्पल ने 2 बिलियन डॉलर यानी लगभग 14,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:49:23