Apple के iPhone 17 मॉडल को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया है. हालांकि, चीन के लोगों को इसका लंबा इंतजार कर पड़ा है. वहीं, हाल ही में इसे चीन की मार्केट में भी उतार दिया गया है, जहां उम्मीद से बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिली है.
Apple की 17 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले ही दुनियाभर में धूम देखने को मिली. खासतौर इसके साथ लॉन्च हुए Apple के पहले iPhone Air मॉडल ने सभी का ध्यान खींचा. हालांकि, इस डिवाइस को अब चीन में भी लॉन्च कर दिया गया है.
वहीं, बताया जा रहा है कि चीन में प्री-ऑर्डर की शुरुआत होते ही कुछ मिनटों में यह iPhone Air मॉडल सोल्ड आउट हो गए. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये जानकारी Apple Store की चीनी वेबसाइट पर दिख रहे शिपिंग टाइम्स से मिली है. वहीं, अमेरिका में इसे सितंबर, 2025 में लॉन्च किया गया था, लेकिन वहां इसकी ऐसी डिमांड नहीं देखने को मिली थी. अमेरिका में नहीं मिला था चीन जैसा प्यार अमेरिका में iPhone Air मॉडल्स सबसे फास्ट डिलीवरी के उपलब्ध कराए गए थे. हालांकि, इसके लिए इतनी मांग ही नहीं थी, जबकि iPhone 17 Pro Max की जबरदस्त डिमांड देखने को मिली. Apple अपने किसी भी डिवाइस के प्रोडक्शन नंबर को सार्वजनिक नहीं करता, इसलिए यह साफ नहीं हो पाया कि चीन के लिए iPhone की कितनी यूनिट्स तैयार की गई थीं. दूसरी ओर, iPhone 17 Pro Max की प्री-ऑर्डर विंडो के दौरान चाइनीज ई-कॉमर्स साइट JD.com ने दावा किया कि उसने पहले ही मिनट में पिछले साल की पहले दिन की बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया. चीन को करना पड़ा लंबा इंतजार बता दें कि चीन में Apple को अपने iPhone Air की लॉन्चिंग के लिए बाकी देशों की तुलना में ज्यादा इंतजार करना पड़ा. इसकी वजह है कि फोन में फिजिकल सिम का न होना. दरअसल, चीन में अब तक eSIM डिजाइन वाले फोन का इस्तेमाल नहीं किया गया था और इसी वजह से iPhone Air की लॉन्चिंग में कुछ रेगुलेटरी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हालांकि, बाद में कंपनी ने इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने इन परेशानियों को सुलझा लिया है. इसके बाद से फोन के लिए प्री-ऑर्डर दिए जाने लगे. क्या ये टिम कुक की थी स्टैटजी? iPhone Air को प्रमोट करने के लिए Apple के CEO टिम कुक चीन भी पहुंच गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव होकर इस फोन का प्रमोशन किया. यहां उन्होंने चीन के सरकारी अधिकारियों से मुलाकात भी की. कह सकते हैं कि उनकी अधिकारियों से मिलने और चीन जाने की स्ट्रैटजी की वजह से iPhone Air और iPhone 17 सीरीज की बिक्री में एक उछाल देखने को मिला. iPhone Fold की लॉन्चिंग में ट्वीस्ट, Apple का ये फैसला कर सकता है परेशान! क्योंकि... चीन में दिखा जबरदस्त क्रेज iPhone Air के ग्लोबल लॉन्च के करीब एक महीने बाद जब यह चीन में बिक्री के लिए पहुंचा, तो बीजिंग, शंघाई और तियानजिन जैसे बड़े शहरों में Apple स्टोर्स के बाहर कस्टमर्स की लंबी लाइनें लग गई. वहीं, रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि ऑनलाइन ऑर्डर्स की डिलीवरी में एक से दो हफ्तों की देरी हो रही थी. सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है ये मॉडल दूसरी ओर iPhone 17 के बाकी मॉडल्स पहले ही चीन में काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. ProMotion डिस्प्ले वाले बेस मॉडल्स को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके लिए ऑर्डर करते वक्त कुछ देर के लिए तो Apple की चीनी वेबसाइट क्रैश भी हो गई थी. TCS ने कर्मचारियों पर दिखाई तानाशाही, एक वायरल पोस्ट ने दुनिया के सामने खोली पोल! iPhone 16 के लिए निकालने पड़े थे ऑफर्स बता दें कि प्री-ऑर्डर के दौरान एक ऑनलाइन रिटेलर ने करीब 50 लाख बुकिंग्स रजिस्टर कर दीं. इनमें से लगभग 37 लाख JD.com पर बुकिंग्स हुईं, जहां साल की शुरुआत में Apple ने iPhone 16 सीरीज की बिक्री बढ़ाने के लिए भारी-भरकम डिस्काउंट देने पड़े थे, वहीं अब iPhone 17 लाइनअप और iPhone Air की मांग बिना किसी ऑफर के ही काफी ज्यादा देखने को मिल रही है.
Iphone Iphone Air China America Iphone 17 Iphone 17 Pro Iphone 17 Pro Max Tim Cook Iphone 16 Iphone Air Price Iphone Air Price In Chine Iphone Air Demand Iphone Air Production Iphone Air Latest News Iphone Air Tim Cook Iphone Air China Iphone Air Sale In China एप्पल आईफोन एयर आईफोन 17
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iPhone 17 Pro के दाम टूटे, Amazon पर दिवाली सेल में इतना सस्ता मिल रहा Apple का फोनiPhone 17 Pro Price Dropped: यदि आप भी iPhone 17 Pro खरीदने का ड्रीम देख रहे हैं, तो दिवाली से पहले ही यह सपना पूरा कर सकते हैं। अमेजन पर बैंक ऑफर चल रहे हैं, जिससे इसके दाम कुछ कम हो गए हैं।
Read more »
Ahmedabad Plane Crash: আমার ছেলে মৃত, ও এসে তো কোর্টে সওয়াল করতে পারবে না! প্লিজ নিরপেক্ষ তদন্তের ব্যবস্থা করুন..., Air India পাইলটের বাবার আর্জি...Ahmedabad Plane Crash Father Of Air India Pilot Approaches Supreme Court Seeks Independent Probe
Read more »
Indias Skies Get Swadeshi Wings: IAF To Welcome First Tejas Mk-1A Fighter Jet TomorrowThe first batch will be deployed at Nal Air Base in Bikaner, Rajasthan, strategically positioned near the Pakistan border.
Read more »
चीन में मिनटों में हुआ सोल्ड आउट Apple वो फोन... जिसे अमेरिका ने नहीं दिया प्यार!Apple के नए iPhone Air मॉडल ने चीन में प्री-ऑर्डर शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। ये कंपनी का अब तक का सबसे स्लिम iPhone है और चीन में इसकी जबरदस्त डिमांड देखने को मिली। पहले इसके लॉन्च में eSIM नियमों की वजह से देरी हुई थी, लेकिन अब Apple ने समस्या सुलझाकर प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए...
Read more »
iPhone 17 रिव्यू : 2025 का ‘वैल्यू फॉर मनी’ आईफोन जो है एक कंप्लीट पैकेजइस साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज को देखकर कहा जा सकता है कि iPhone 17 ने Pro, Pro Max और Air मॉडलों की चकाचौंध के आगे अपनी वैल्यू हासिल की है।
Read more »
iPhone Fold की लॉन्चिंग में आया ट्वीस्ट, Apple का ये फैसला कर सकता है परेशान! क्योंकि...Apple के iPhone Fold को लेकर लंबे वक्त से कई तरह की खबरें सुनने को मिल रही है. लेकिन अब इसे लेकर जो रिपोर्ट सामने आ रही है वो फैंस का दिल तोड़ सकती है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Read more »
