Apple के iPhone Fold को लेकर लंबे वक्त से कई तरह की खबरें सुनने को मिल रही है. लेकिन अब इसे लेकर जो रिपोर्ट सामने आ रही है वो फैंस का दिल तोड़ सकती है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Apple के पहले फोल्डेबल फोन का पूरी दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है. उम्मीद जताई जा रही थी कि यह फोन 2026 में लॉन्च कर दिया जाएगा, लेकिन अब इसे लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. हाल में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने इस लॉन्च को टाल दिया है.
पहले यह फोन सितंबर 2026 में आने वाला था, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि iPhone Fold 2027 से पहले नहीं आ पाएगा. यानी Apple फैंस को इसका फोल्डेबल डिवाइस देखने के लिए एक साल और इंतजार करना पड़ सकता है. इसकी कई तरह की वजह बताई जा रही हैं, जिसमें एक वजह यह भी है कि फोल्डेबल डिस्प्ले की सप्लाई भी कम है, जिससे प्रोडक्शन में देरी हो रही है. 2027 तक लॉन्च हो सकता है iPhone Fold The Elec की रिपोर्ट के मुताबिक, अब iPhone Fold 2027 तक ही लॉन्च होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसका कारण है कि Apple अभी तक इसके फोल्डेबल डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और हिंज को फाइनल नहीं कर पाया है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद 2026 की तीसरी तिमाही में इसका बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन भी नहीं कर पाएगा. देरी की एक बड़ी वजह यह भी है कि Apple अब तक ऐसा हिंज डिजाइन तय नहीं कर पाया है जिससे स्क्रीन पर कोई क्रीज न दिखे. इसके अलावा कंपनी लाखों फोल्डेबल डिस्प्ले पैनल मंगवाने की तैयारी में है, लेकिन फिलहाल इतनी सप्लाई नहीं है कि बड़े स्तर पर प्रोडक्शन शुरू किया जा सके. इसीलिए कहा जा सकता है कि Apple फिलहाल 2026 लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है. Google का दिवाली धमाका! सिर्फ 11 रुपये में मिल रही 2TB स्टोरेज, लेकिन... पार्ट्स की कमी से जूझ रहा Apple ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि Apple को अपने फोल्डेबल फोन के लिए सही कंपोनेंट्स जुटाने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी को लेकर बहुत सख्त रहती है. पहले भी Apple को ऐसा हिंज मैकेनिज्म और डिस्प्ले तैयार करने में परेशानी हुई थी, जिससे स्क्रीन पर क्रीज न दिखे. अब कंपनी को जरूरी पार्ट्स और डिस्प्ले यूनिट्स की कमी का सामना करना पड़ रहा है. इस वजह से जो लोग iPhone Fold का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब और इसके लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. अगर आपके WhatsApp मैसेज का नहीं मिल रहा कोई जवाब, तो.... जानें क्या है ये नया नियम iPhone 18 की लॉन्च स्ट्रैटेजी होगी सबसे खास इसके अलावा, Mizuho Securities की रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple अपने iPhone 18 की लॉन्च स्ट्रैटेजी में बदलाव कर सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर 2026 में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे. वहीं, iPhone 18 और iPhone 18e की लॉन्चिंग 2027 में होगी. अगर iPhone Fold 2027 में आता है तो उसकी लॉन्च डेट अलग से रखी जा सकती है.
Apple Iphone Fold Iphone Fold Twist Iphone Fold News Iphone Fold Features Iphone Fold Latest Report Iphone Fold News In Hindi Iphone Fold Launch Date Iphone 18 Iphone Fold Specification Iphone Fold Screen आईफोन एप्पल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iPhone 17 Pro के दाम टूटे, Amazon पर दिवाली सेल में इतना सस्ता मिल रहा Apple का फोनiPhone 17 Pro Price Dropped: यदि आप भी iPhone 17 Pro खरीदने का ड्रीम देख रहे हैं, तो दिवाली से पहले ही यह सपना पूरा कर सकते हैं। अमेजन पर बैंक ऑफर चल रहे हैं, जिससे इसके दाम कुछ कम हो गए हैं।
Read more »
iPhone 16e हुआ 45 हजार से सस्ता, सेल में एकदम से बिखरे दाम, पता नहीं फिर कब मिले ऐसा मौकात्योहारी सीजन में आईफोन खरीदने का शानदार मौका है। रिलायंस डिजिटल पर आईफोन 16ई को 45 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।
Read more »
चीन में मिनटों में हुआ सोल्ड आउट Apple वो फोन... जिसे अमेरिका ने नहीं दिया प्यार!Apple के नए iPhone Air मॉडल ने चीन में प्री-ऑर्डर शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। ये कंपनी का अब तक का सबसे स्लिम iPhone है और चीन में इसकी जबरदस्त डिमांड देखने को मिली। पहले इसके लॉन्च में eSIM नियमों की वजह से देरी हुई थी, लेकिन अब Apple ने समस्या सुलझाकर प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए...
Read more »
iPhone 17 रिव्यू : 2025 का ‘वैल्यू फॉर मनी’ आईफोन जो है एक कंप्लीट पैकेजइस साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज को देखकर कहा जा सकता है कि iPhone 17 ने Pro, Pro Max और Air मॉडलों की चकाचौंध के आगे अपनी वैल्यू हासिल की है।
Read more »
iPhone 16 खरीदने का सुनहरा मौका, दाम में गिरावट के बाद सिर्फ 51,999 रुपये में मिल रहादिवाली से पहले आईफोन खरीदने का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में आईफोन 16 मात्र 51,999 रुपये में उपलब्ध है।
Read more »
iPhone 16e के बिखरे दाम! ₹45,000 से कम में खरीदने का गोल्डन चांस, एक ही झटके में हुआ सस्ताiPhone 16e Diwali Offer: आईफोन लवर्स के लिए फोन खरीदने का धमाकेदार मौका है. रिलायंस डिजिटल पर iPhone 16e की कीमत में भारी गिरावट आई है. दिवाली ऑफर्स के चलते इसे 45,000 रुपये से भी कम में अपना बना सकते हैं. ऐसा शानदार ऑफर फिर नहीं मिलेगा.
Read more »
