Apple ने लॉन्च किया iPhone Pocket, फोन को कैरी करने के आएगा काम; कीमत करीब 13,300 रुपये

Iphone Pocket News

Apple ने लॉन्च किया iPhone Pocket, फोन को कैरी करने के आएगा काम; कीमत करीब 13,300 रुपये
Iphone Pocket PriceIphone Pocket LaunchIphone Pocket Design
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 53%

Apple ने जापान की मशहूर फैशन ब्रांड Issey Miyake के साथ मिलकर नया iPhone Pocket पेश किया है। ये लिमिटेड-एडिशन 3D-निट एक्सेसरी है, जिसे iPhone, AirPods और छोटी जरूरत के सामानों को साथ रखने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका डिजाइन 'अ पीस ऑफ क्लॉथ' कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड है और टेक्नोलॉजी और आर्टिस्टिक क्राफ्ट को खूबसूरती से जोड़ता...

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने जापान की फैशन हाउस Issey Miyake के साथ पार्टनरशिप करके iPhone Pocket नाम की लिमिटेड-एडिशन 3D-निट एक्सेसरी लॉन्च की है। इसे खास तौर पर iPhone, AirPods और दूसरे छोटे एसेंशियल्स को साथ रखने के लिए डिजाइन किया गया है। 'अ पीस ऑफ क्लॉथ' कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड ये iPhone Pocket टेक्नोलॉजी और क्राफ्ट्समैनशिप का बेहतरीन ब्लेंड बताया गया है, जो दोनों ब्रांड्स की सिंपलिटी और डिजाइन फिलॉसफी को शोकेस करता है। इसका रिब्ड और फ्लेक्सिबल डिजाइन iPhone को सेफली लपेटता है और स्क्रीन को हल्का-सा दिखने देता है, जिससे डिवाइस कैरी करने का एक नया तरीका सामने आता है। iPhone Pocket की कीमत और उपलब्धता iPhone Pocket के शॉर्ट स्ट्रैप वर्जन की कीमत $149.

95 रखी गई है, जो आठ कलर ऑप्शन्स में आएगा- लेमन, मैंडरिन, पर्पल, पिंक, पीकॉक, सैफ़ायर, सिनामन और ब्लैक। वहीं, इसका लॉन्ग क्रॉसबॉडी वर्जन $229.95 में मिलेगा, जो पीकॉक, सैफ़ायर, सिनामन और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक, दोनों वर्जन सभी iPhone मॉडल्स के साथ कम्पैटिबल हैं। iPhone Pocket की बिक्री शुक्रवार, 14 नवंबर से चुनिंदा Apple Store लोकेशन्स और Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी। ये एक्सेसरी अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, ग्रेटर चाइना समेत कई मार्केट्स में उपलब्ध होगी। iPhone Pocket का डिजाइन और यूज जापान में तैयार किया गया iPhone Pocket 3D-निटेड रिब्ड टेक्सचर के साथ आता है, जो Issey Miyake के सिग्नेचर 'Pleats' डिजाइन से इंस्पायर है। इसका डिजाइन स्ट्रेचेबल है, जिससे ये iPhone के साथ-साथ छोटे सामान जैसे चाबियां या कार्ड्स रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे हैंडहेल्ड, बैग्स से टाई करके या बॉडी पर पहनकर यूज किया जा सकता है। यानी ये एक फंक्शनल एक्सेसरी के साथ-साथ फैशन स्टेटमेंट भी है। Issey Miyake के डिजाइन डायरेक्टर Yoshiyuki Miyamae के मुताबिक, ये प्रोडक्ट 'अपने तरीके से iPhone पहनने के आनंद' को एक्सप्लोर करता है, जो इंडिविजुअलिटी और डेली यूज पर ध्यान देता है। वहीं, Apple की वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडस्ट्रियल डिजाइन Molly Anderson ने कहा कि यह कोलैबोरेशन 'क्राफ्ट्समैनशिप, सिंपलिटी और डिलाइट' का जश्न है, और इसका कलर पैलेट खास तौर पर मौजूदा iPhone मॉडलों के साथ मैच करने के लिए तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें: Instagram स्टोरीज को Meta AI से ऐसे करें एडिट, बदल जाएगा पूरा लुक

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Iphone Pocket Price Iphone Pocket Launch Iphone Pocket Design Iphone Pocket Features Iphone Apple

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

1 नहीं 2 कैमरा, Apple iPhone Air के अपग्रेड वर्जन में होने जा रहा बदलाव, मिलेंगे ये नए फीचर1 नहीं 2 कैमरा, Apple iPhone Air के अपग्रेड वर्जन में होने जा रहा बदलाव, मिलेंगे ये नए फीचरApple iPhone Air को लॉन्च हुए अभी दो महीने हुए हैं और अब अपग्रेड मॉडल को लेकर बड़ा खुलासा हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone Air 2 में बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें स्लिम और स्लीक डिजाइन को मेंटेनेंस करके रखा जाएगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »

24MP अंडर-डिस्प्ले कैमरे वाला पहला फोन होगा iPhone Fold, कई एडवांस फीचर्स के साथ आएगा Apple का फोल्डेबल स्मार्टफोन24MP अंडर-डिस्प्ले कैमरे वाला पहला फोन होगा iPhone Fold, कई एडवांस फीचर्स के साथ आएगा Apple का फोल्डेबल स्मार्टफोनऐपल का नया आईफोन फोल्ड जल्द लॉन्च हो सकता है। इसमें 24MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा होगा, जो इंडस्ट्री में पहली बार होगा। यह फोन फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस देगा।
Read more »

सस्ते में खरीद सकते हैं iPhone 16, मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंटसस्ते में खरीद सकते हैं iPhone 16, मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंटiPhone 16 Discount Offer: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iPhone 16 पर मिल रहे ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
Read more »

नो सिग्नल, नो प्रॉब्लम… फिर भी भेज पाएंगे मैसेज! Apple ला रहा नया सेटेलाइट फीचरनो सिग्नल, नो प्रॉब्लम… फिर भी भेज पाएंगे मैसेज! Apple ला रहा नया सेटेलाइट फीचरApple न्यू सेटेलाइट फीचर पर काम कर रहा है, जिसके बाद iPhone यूजर्स बिना सिग्नल के भी मैसेज सेंड कर सकेंगे. साथ ही Apple Maps का भी यूज कर पाएंगे. iPhone में इमरजेंसी SOS के तहत सेटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर मिलता है. आइए इसके फायदे जानते हैं.
Read more »

iPhone Air 2 के लॉन्च में हो सकती है देरी, दो प्रोडक्ट्स पर कंपनी का फोकसiPhone Air 2 के लॉन्च में हो सकती है देरी, दो प्रोडक्ट्स पर कंपनी का फोकसएप्पल ने हाल ही में लॉन्च हुए iPhone Air की खराब बिक्री के कारण इसके अगले वर्जन, iPhone Air 2, के लॉन्च में देरी कर सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने मौजूदा iPhone Air का उत्पादन कम कर दिया है, क्योंकि इसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। एप्पल अब 2026 में iPhone 18 Pro और एक फोल्डेबल iPhone पर ध्यान केंद्रित कर सकता है, जबकि iPhone Air 2...
Read more »

₹43,000 डिस्काउंट में मिल रहा 90 हजार वाला iPhone, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील₹43,000 डिस्काउंट में मिल रहा 90 हजार वाला iPhone, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डीलiPhone Price Drop: अगर आप कम कीमत में iPhone ढूंढ रहे हैं, तो iPhone 15 Plus एक बढ़िया चॉइस साबित हो सकता है. प्रीमियम फीचर्स और मॉडर्न डिजाइन के साथ यह फोन आपको शानदार एक्पीरियंस देगा. चलिए जानते हैं कहां मिल रही है ये तगड़ी छूट.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:25:52