Apple Watch पर अब चलेगा WhatsApp! बिना iPhone उठाए करें चैट, कॉल और वॉइस मैसेज; जानिए कैसे करें डाउनलोड

Whatsapp Apple Watch App News

Apple Watch पर अब चलेगा WhatsApp! बिना iPhone उठाए करें चैट, कॉल और वॉइस मैसेज; जानिए कैसे करें डाउनलोड
Whatsapp For Apple WatchWhatsapp Launch November 2025Whatsapp Voice Message On Apple Watch
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 63%

अब यूजर्स बिना iPhone उठाए ही अपने वॉच से चैट, वॉइस मैसेज भेजने और कॉल रिसीव करने जैसे काम कर पाएंगे. नया ऐप मंगलवार, 4 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. WhatsApp का यह कदम इस दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

WhatsApp ने अब अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. कंपनी ने पहली बार Apple Watch के लिए ऑफिशियल WhatsApp ऐप लॉन्च कर दिया है. इसका मतलब यह है कि अब यूजर्स बिना iPhone उठाए ही अपने वॉच से चैट, वॉइस मैसेज भेजने और कॉल रिसीव करने जैसे काम कर पाएंगे.

नया ऐप मंगलवार, 4 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. WhatsApp का यह कदम इस दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि यह ऐप अब iPhone के साथ-साथ Apple Watch पर भी वही end-to-end encryption सिक्योरिटी देता है, जो सभी मैसेज और कॉल्स को प्राइवेट रखता है. क्या है नए WhatsApp Apple Watch ऐप की खासियतें WhatsApp के इस नए वर्जन में कई ऐसी सुविधाएं दी गई हैं जो यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को और आसान बनाती हैं. अब आप अपने Apple Watch पर सीधे कॉल नोटिफिकेशन पा सकते हैं, पूरे मैसेज देख सकते हैं और वॉइस मैसेज रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं, वो भी बिना iPhone छुए. इसके अलावा, अब आप किसी मैसेज पर emoji रिएक्शन देकर तुरंत जवाब भी दे सकते हैं. वॉच की स्क्रीन पर अब इमेज और स्टिकर भी पहले से ज्यादा साफ़ और बेहतर क्वालिटी में दिखेंगे. साथ ही, WhatsApp ने यह भी जोड़ा है कि यूजर्स अब वॉच से पुराने चैट हिस्ट्री तक पहुंच सकते हैं, जिससे बातचीत को वहीं से जारी रखा जा सकता है जहां छोड़ा था. सबसे खास बात – WhatsApp ने कन्फर्म किया है कि Apple Watch पर भेजे और प्राप्त किए गए सभी मैसेज और कॉल्स भी end-to-end encrypted रहेंगे, जिससे आपकी गोपनीयता और डेटा सुरक्षा पूरी तरह बरकरार रहती है. कैसे डाउनलोड करें WhatsApp Apple Watch ऐप अगर आपके पास Apple Watch Series 4 या उससे नया मॉडल है, और उसमें watchOS 10 या उससे नया वर्जन इंस्टॉल है, तो आप इस ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं. डाउनलोड करने का तरीका आसान है: पहले अपने iPhone को iOS के लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें और App Store से WhatsApp का नवीनतम वर्जन डाउनलोड करें. इसके बाद Apple Watch को iPhone से पेयर करें. अब iPhone में Watch ऐप खोलें और “Available Apps” सेक्शन में जाकर WhatsApp इंस्टॉल करें. इंस्टॉल होने के बाद बस WhatsApp में लॉगिन करें और नोटिफिकेशन ऑन कर दें. इसके बाद आपके सभी मैसेज, कॉल और वॉइस नोटिफिकेशन सीधे वॉच पर आने लगेंगे. कौन-कौन से मॉडल्स को मिलेगा सपोर्ट यह नया ऐप केवल Apple Watch Series 4 या उससे नए मॉडल्स पर चलेगा. अगर आपका वॉच इससे पुराना है या उसमें watchOS 10 से पुराना वर्जन है, तो नया WhatsApp ऐप काम नहीं करेगा. क्या वॉच से वॉइस मैसेज और इमोजी भेज सकते हैं? हां, अब यूजर्स अपने वॉच से ही वॉइस मैसेज रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं, और साथ ही किसी चैट पर इमोजी रिएक्शन देकर जवाब दे सकते हैं. इससे चैटिंग का पूरा अनुभव हाथ की कलाई से ही संभव हो जाता है — यानी अब WhatsApp को इस्तेमाल करने के लिए iPhone निकालने की जरूरत नहीं. कितनी सुरक्षित है Apple Watch पर WhatsApp? WhatsApp ने यह साफ किया है कि चाहे यूजर iPhone पर चैट करे या वॉच पर, सभी मैसेज और कॉल्स end-to-end encrypted रहेंगे. इसका मतलब है कि न तो WhatsApp और न ही कोई तीसरा व्यक्ति आपकी बातचीत पढ़ सकता है या सुन सकता है. यह फीचर पूरी तरह से सिक्योर और प्राइवेट एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Whatsapp For Apple Watch Whatsapp Launch November 2025 Whatsapp Voice Message On Apple Watch Whatsapp End-To-End Encryption Watchos Whatsapp Apple Watch Download Apple Watch Series 4 Whatsapp Features व्हाट्सएप एप्पल वॉच ऐप एप्पल वॉच पर व्हाट्सएप कैसे चलाएं व्हाट्सएप डाउनलोड एप्पल वॉच एप्पल वॉच व्हाट्सएप फीचर्स वॉइस मैसेज एप्पल वॉच एप्पल वॉच व्हाट्सएप कॉल व्हाट्सएप वॉच अपडेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Apple Watch का कमाल, एक महीने में दो भारतीयों की बचाई जान, मिलते हैं ये लाइफ सेविंग फीचरApple Watch का कमाल, एक महीने में दो भारतीयों की बचाई जान, मिलते हैं ये लाइफ सेविंग फीचरApple Watch के लाइफ सेविंग फीचर ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है. अब मध्य प्रदेश के शख्स की वक्त रहते जान बचाई है. इससे पहले मुंबई के शख्स की जान बचाई थी, जिसमें वे स्कूबा डाइविंग के दौरान डूब सकते थे. आइये इन दोनों ही मामले के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »

iPhone 18 और iPhone 18 Pro में हो सकते हैं ये बड़े अपग्रेड, नया ट्रांसपेरेंट डिजाइन भीiPhone 18 और iPhone 18 Pro में हो सकते हैं ये बड़े अपग्रेड, नया ट्रांसपेरेंट डिजाइन भीएप्पल के iPhone 18 सीरीज, जो सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकती है, में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी मॉडलों में 12GB RAM हो सकती है और iPhone 18 Pro मॉडल में ट्रांसपेरेंट डिजाइन देखने को मिल सकता है। नए आईफोन मॉडल में A20 प्रो चिप भी मिल सकती है, जो बेहतर परफॉर्मेंस...
Read more »

Teen Death: ৩২ হাজারি ফোনের পর এবার আইফোন চাই! বায়না না মেটায় ১৭-র পড়ুয়ার চরম পদক্ষেপ...Teen Death: ৩২ হাজারি ফোনের পর এবার আইফোন চাই! বায়না না মেটায় ১৭-র পড়ুয়ার চরম পদক্ষেপ...After 32 thousands phone now wants an iPhone 17 year old student takes extreme step as demands are unmet
Read more »

iPhone के लिए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बना भारत, सबसे ज्यादा रही इन मॉडल की डिमांडभारत iPhone के लिए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। भारतीय बाजार में iPhone 16 और iPhone 15 सीरीज के मॉडलों की सबसे ज्यादा डिमांड रही। Apple ने भारत में अपने ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स के माध्यम से अपनी पहुंच बढ़ाई है। प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Apple का दबदबा कायम...
Read more »

Apple iPhone 15 पर मिल रही है फ्लैट 18,910 रुपये की छूट, साथ हैं और भी ऑफर्सApple iPhone 15 पर मिल रही है फ्लैट 18,910 रुपये की छूट, साथ हैं और भी ऑफर्सअगर आप iPhone 15 खरीदने का सोच रहे थे, तो ये सही मौका हो सकता है। Amazon पर इस फोन पर अब भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 15, जो आमतौर पर 69,900 रुपये में मिलता है, अभी 51 हजार रुपये से भी कम में मिल रहा है।2023 में लॉन्च हुआ ये फोन अब भी 55,000 रुपये के अंदर मिलने वाले सबसे प्रीमियम फोन्स में से एक माना जाता...
Read more »

लंदन में चोरी हुए 80000 iPhone! पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, Apple पर ही लगाया आरोप, कहा- कंपनी ने आंखें मूंद रखी हैंलंदन में चोरी हुए 80000 iPhone! पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, Apple पर ही लगाया आरोप, कहा- कंपनी ने आंखें मूंद रखी हैंApple को NMPR की एक्सेस हर दिन मिलती है और वह इसका इस्तेमाल पुराने फोन्स की नेटवर्क स्टेटस चेक करने के लिए करता है, लेकिन चोरी की जांच या एक्शन लेने के लिए नहीं करता. यही वजह है कि कई चोरी किए गए iPhones दोबारा Apple के ट्रेड-इन प्रोग्राम में वापसी कर रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:30:38