Apple Watch के लाइफ सेविंग फीचर ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है. अब मध्य प्रदेश के शख्स की वक्त रहते जान बचाई है. इससे पहले मुंबई के शख्स की जान बचाई थी, जिसमें वे स्कूबा डाइविंग के दौरान डूब सकते थे. आइये इन दोनों ही मामले के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Apple Watch ने एक महीने के अंदर दो भारतीयों की जान बचा ली है. साथ ही दोनों लोगों की स्टोरी इंटरनेट पर वायरल भी हो चुकी है. दरअसल, अक्टूबर महीने की शुरुआत में मुंबई के एक शख्स की जान बचाई थी और अक्टूबर के अंत में मध्य प्रदेश के शख्स की जान बचाई है.
सबसे पहले शुरुआत मध्य प्रदेश के शख्स से शुरू करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि साहिल बिजनेस के काम से बाहर गए थे और वहां उनकी तबियत बिगड़ने से पहले Apple Watch ने अलर्ट दे दिया और उनकी जान बच गई.Apple Watch ने दिया वक्त रहते अलर्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजनेस मीटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने मूवी देखने का प्लान बनाया. इसके बाद जब वे मूवी देख रहे थे, तभी उनकी स्मार्टवॉच पर एक अलर्ट आया, जिसमें बताया गया कि उनकी हार्ट रेट बहुत तेज हो गई है. हालांकि वे करीब 2 घंटे से आराम से बैठे हुए थे और वहां AC भी चल रहा था. कुछ देर के बाद उनको ट्रेन का सफर करना था. यह भी पढ़ें: Apple Watch का कमाल! वक्त रहते किया अलर्ट और MP के शख्स की बच गई जान Advertisement डॉक्टर को दिखाया और कराए टेस्ट हालांकि उन्होंने ऐपल वॉच के अलर्ट को नजर अंदाज नहीं किया और डॉक्टर को दिखाया. वॉच पर हार्ट रेट 150 पर थी, जो 10-15 मिनट को लेकर था. इसके बाद डॉक्टर ने ECG कराई और फिर ब्लड टेस्ट कराया. Apple Watch ने बचाई जान रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनकी हार्टबीट काफी ज्यादा थी और ट्रेन सफर के दौरान उनको स्ट्रोक या ब्रेन हेमरेज का खतरा हो सकता था. ऐपल वॉच ने उनकी जान बचाई है. इसके बाद उन्होंने सीधे Apple CEO टिम कुक को थैंक्यू बोलने के लिए ईमेल कर दिया. यह भी पढ़ें: Apple का बड़ा कदम, रिमूव कर दिए ये पॉपुलर डेटिंग ऐप्स, ये है बैन की वजह मुंबई के शख्स की बचाई थी जान अक्टूबर महीने की शुरुआत में भी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिनमें दावा किया था कि मुंबई के रहने वाले एक शख्स की जान Apple Watch ultra ने बचाई है. हालांकि वह मामला किस तारीख को हुआ था, उसकी जानकारी नहीं है. वे पुडुचेरी के पास स्कूबा डाइविंग कर रहे थे. तभी पानी के अंदर उनकी सपोर्ट बेल्ट ढीली गो गई. इसके बाद वे अपने बचाव की कोशिश करने लगे.ऐपल वॉच ने तुरंत खतरे को पहचाना और अलर्ट बजने लगा और स्क्रीन की लाइट भी तेज हो गई. इसके बाद उनके इन्स्ट्रक्टर ने तुरंत उस अलार्म की लाइट को पहचाना और शख्स की मदद की. इससे बाद क्षितिज जोडपे ने बताया कि ऐपल वॉच के इस फीचर के बारे में उनको भी पता नहीं था. ---- समाप्त ----
Apple Watch Life Saving Feature Apple Watch Health Tracking Features Does The Apple Watch Save Lives? How To Save Life On Apple Watch? How Many Years Will An Apple Watch Last? क्या एप्पल वॉच जान बचाती है? एप्पल वॉच पर जान कैसे बचाएं?
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Apple Watch बनेगी ‘लाइफसेवर’! अब AI से मिलेगा इस खतरनाक बीमारी का अलर्ट, टिम कुक ने किया ऐलानApple Watch New Feature: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बार फिर Apple ने इतिहास रचने की तैयारी में है! कंपनी अब अपनी Apple Watch को सिर्फ एक स्मार्ट गैजेट ही नहीं बल्कि लाइफसेवर डिवाइस बनाने की तैयारी में है.
Read more »
हरियाणवी गाने 52 गज का दामन पर लड़की ने लगाए जबरदस्त ठुमके, लटके-झटके देख जनता हुई फैन!Girl Dance Video: डेली इंटरनेट पर कितनी सारी हरियाणवी गानों पर डांस की रील वायरल होती रहती हैं. ऐसी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Yuzi Chahal और Shikhar Dhawan ने फिल्मी डायलॉग पर बनाई फनी रील, फैंस ने जोक्स से भर दिया कमेंट सेक्शन!Yuzi Chahal And Shikhar Dhawan Funny Video: इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फनी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Apple Watch का कमाल! वक्त रहते किया अलर्ट और MP के शख्स की बच गई जानApple Watch ने एक बार फिर से एक शख्स की जान बचाई है. मध्य प्रदेश के शख्स कंपनी की सीईओ टिम कुक को लेटर भी लिखा है. वॉच ने वक्त रहते शख्स को रिमाइंडर दिया और उनकी बचाई जा सकी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
67 साल की दादी ने हवा हवाई गाने पर किया बॉलीवुड स्टाइल डांस, कॉन्फिडेंस और स्टेप्स ने लूट ली जनता की तारीफें!Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 67 साल की दादी का धमाकेदार डांस, जिसमें वो बॉलीवुड के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
6 साल की बच्ची ने ढोलीडा गाने पर किया धमाकेदार डांस, फुल ऑन एनर्जी के आगे फीकी पड़े प्रोफेशनल्स!Little Girl Dance Video: रोजाना सोशल मीडिया पर कितनी सारी डांस की वीडियो वायरल होती रहती हैं, ऐसी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
