मुस्लिम बाहुल्य वाले इस इलाके की एक-एक सीट की समीक्षा करें तो 3 सीटों पर मुकाबला त्रिकोणात्मक नजर आता है INCIndia BJP4India samajwadiparty Bahujan4India yadavakhilesh BJP4UttarPrdesh INCUttarPradesh anilrai123
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ रैली के बाद उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव का औपचारिक शंखनाद हो गया है. उत्तर प्रदेश की जिन आठ लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदाना होना है, इन सभी आठ सीटों पर 2014 के लोकसभा चुनाव मेंने जीत दर्ज की थी.
हालांकि कैराना के सांसद हुकुम सिंह की मौत के बाद हुए उपचुनाव में ये सीट आरएलडी के खाते में गई थी. कहा ये भी जाता है कि इसी सीट से गठबंधन का फॉर्मूला निकला, जिसने बीजेपी के सामने मुश्किल खड़ी की. मुस्लिम बाहुल्य वाले इस इलाके की एक-एक सीट की समीक्षा करें तो 3 सीटों पर मुकाबला त्रिकोणात्मक नजर आता है. जबकि पांच सीटें ऐसी हैं जहां एसपी-बीएसपी गठबंधन और बीजेपी के बीच आमने सामने की टक्कर दिख रही है.लोकसभा चुनावों की घोषणा के पहले भले ही बीजेपी और एसपी-बीएसपी गठबंधन कांग्रेस को कहीं भी लड़ाई में नहीं मान रहे हों लेकिन जैसे जैसे चुनाव की गर्मी बढ़ रही है,मजबूत से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है. बात करें पहले चरण की 8 लोकसभा सीटों की तो उनमें करीब 3 सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस के उम्मीदवार लड़ाई को त्रिकोणात्मक बना रहे है. बात करें गौतमबुद्धनगर सीट की, गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के ऐलान से पहले लड़ाई गठबंधन बनाम बीजेपी बताई जा रही थी. जिसमें बीजेपी का पलड़ा भारी दिख रहा था लेकिन कांग्रेस ने जैसे ही उम्मीदवार का ऐलान किया, बीजेपी खेमें में बेचैनी बढ़ गई. कांग्रेस ने इस सीट से अरविंद सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है. नोएडा की सीट का जातीय गणित देखें तो यहां ठाकुर मतदाताओं की तादात सबसे ज्यादा है. कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद सिंह चौहान ठाकुर बिरादरी से आते हैं. ऐसे में माना ये जा रहा कि वो ठाकुर वोट अगर अपने पक्ष में लाने में कामयाब होते हैं तो लड़ाई त्रिकोणात्मक हो सकती है क्योंकिके उम्मीदवार वोट गणित में दूसरे नंबर पर आने वाली गुर्जर बिरादरी से आते हैं. तीसरे नंबर पर आने वाली ब्राह्मण बिरादरी के उम्मीदवार महेश शर्मा बीजेपी उम्मीदवार हैं. ऐसे में बिसाड़ा कांड के बाद नोएडा का अल्पसंख्यक मतदाता एंटी बीजेपी वोट करने की अटकलों की बीच लड़ाई त्रिकोणात्मक होती दिख रही है क्योंकि शहरी मतादाताओं का प्रभाव बीजेपी पर ज्यादा माना जाता है.सहारनपुर को कांग्रेस अपनी सीट मानती है, ऐसे में कांग्रेस ने अपने विवादित नेता इमरान मसूद को मैदान में उतारा है. हालांकि मुस्लिम बहुल्य इस सीट पर एसपी-बीएसपी गठबंधन ने हाजी फजर्लुर रहमान को टिकट दिया है. 50 फीसदी से ज्यादा अल्पसंख्यक मतदाता वाली इस सीट पर दो-दो मुस्लिम उम्मीदवार आने के बाद लड़ाई त्रिकोणात्मक होती दिख रही है. बिजनौर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने बीएसपी के दिग्गज नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दिकी को उम्मीदवार बनाया है. मुस्लिम वोटों के बाहुल्य वाली इस सीट पर कांग्रेस ने नसीमुद्दीन सिद्दिकी को मैदान में उतारकर अकेले मुस्लिम उम्मीदवार होने का दाव खेला है. 44 फीसदी के आस-पास मुस्लिम मतदाताओं वाली इस सीट पर नसीमुद्दीन की एंट्री ने लड़ाई त्रिकोणात्मक बना दी है.पहले चरण की बाकी बची 5 सीटों में से दो सीटों बागपत और मुजफ्फरनगर में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार न उतारकर जयंत चौधरी और अजीत सिंह को समर्थन का ऐलान कर दिया है, जबकि गाजियाबाद, मेरठ और कैराना में आमने सामने का मुकाबला होता दिख रहा है. गाजियाबाद लोकसभा सीट पर ब्राह्मण, बनिया, ठाकुर वोट बैंक बीजेपी का परम्परागत वोट बैंक रहा है. ये तीनों मिलकर बीजेपी की राह आसान बनाते रहे हैं. लेकिन इस बार बीजेपी के परम्परागत बनिया और ब्राह्मण वोटर विपक्ष के निशाने पर है. इस सीट से गठबंधन ने पहले सुरेन्द्र कुमार मुन्नी को उम्मीदवार बनाया था लेकिन जैसे ही कांग्रेस ने ब्राहम्ण उम्मीदवार डॉली शर्मा को मैदान में उतारा, सपा ने सुरेन्द्र बंसल को उम्मीदवार बना दिया. यहां बनिया और ब्राह्मण जाति के नाम पर वोट डालते हैं तो फायदा गठबंधन को होता दिख रहा है. जिससे मुकाबला आमने-सामने का होता नजर आ रहा है.बात करें मेरठ लोकसभा सीट की तो मेरठ में बीजेपी के राजेन्द्र अग्रवाल और गठबंधन के हाजी याकुब में सीधा मुकाबला था. लेकिन कांग्रेस ने यहां पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास के बेटे हरेन्द्र अग्रवाल को मैदान में उतार दिया. यानि यहां भी कांग्रेस ने बीजेपी के परंपरागत बनिया वोट का बटवारा करने की कोशिश की है. जिसका सीधा फायदा अकेले मुस्लिम उम्मीदवार हाजी याकुब को होता दिख रहा है, और मुकाबला आमने सामने को हो गया है. मुस्लिम बाहुल्य वाली कैराना सीट पर भी हालात करीब ऐसे ही हैं. कांग्रेस ने यहां से जाट नेता हरेन्द्र मलिक को उम्मीदवार बनाया है. जातिय गणित और स्थानीय प्रभाव दोनों मलिक के पक्ष में नहीं हैं. ऐसे में कैराना की लड़ाई भी बीजेपी के प्रदीप चौधरी बनाम गठबंधन की तवस्सुम बेगम के साथ होती दिख रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM नरेंद्र मोदी ने नेशनल डे पर PAK की जनता को दी बधाई, इमरान खान ने ट्वीट किया मैसेजइमरान खान ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए महाद्वीप के लोग एक साथ आएं, जहां हिंसा और आतंक के लिए कोई जगह ना हो.
Read more »
गुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या- Amarujalaगुजरात के वडोदरा के पास एक गांव में बच्ची के अपहरण के शक में भीड़ ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
Read more »
ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों के घरों से हो रही है सोने की जमकर चोरीसोने को शुभ मानने वाले भारतीयों अपनी परम्परा और संस्कृति का पालन करने के दौरान चोरी का शिकार हो रहे हैं.
Read more »
कभी मैनेजमेंट से की थी प्रोफेशन की शुरुआत, अब राहुल के हाथ में कांग्रेस की कमान19 जनवरी 2013 को जयपुर चिंतन शिविर में राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़ा पद देते हुए पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके साथ ही राहुल गांधी अधिकृत तौर पर पार्टी में नंबर दो की हैसियत वाले नेता बन गए. राहुल गांधी ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान संभाली. इसके बाद से चार राज्यों में कांग्रेस सरकार बना चुकी है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: 2 दिन में कन्हैया कुमार ने पार्टी फंड में जमा किए 10 लाख रुपये– News18 हिंदीबेगूसराय में एक बार फिर वामपंथियों ने अपनी पुरानी रणनीति शुरू करते हुए चंदे की सियासत शुरू की है. वर्तमान में महागठबंधन से अलग होने के बाद सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ने के लिए लोगों से चंदे की अपील की है. कन्हैया कुमार के अनुसार, चंदे की राजनीति सभी पार्टी करते हैं, कोई पूंजीपतियों से चंदा लेता है. लेकिन मैंने देश के आम आवाम से चंदा लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी की है. लेकिन विरोधी इसे वोट की राजनीति करार दे रहे हैं.
Read more »
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में 5 आतंकियों को किया ढेर– News18 हिंदीTwo bodies recovered in encounter between terrorists and security forces in Shopian district onm
Read more »
