ट्रैवेल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का 32 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 2022, 2023 और 2024 में लगातार तीन साल के लिए फोर्ब्स इंडिया की शीर्ष 100 डिजिटल स्टार्स सूची में शामिल थे।
दुबई: यूएई के दुबई में रहने वाले ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद के निधन हो गया है। वे महज 32 साल के थे। डिजिटल दुनिया के स्टार अनुनय की मौत की खबर जब उनके लाखों चाहने वालों को जब सोशल मीडिया के माध्यम से मिली तो वे हैरान रह गए। अनुनय के परिवार ने इंस्टाग्राम के जरिए उनके निधन की जानकारी दी है। अनुनय सूद के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स थे। इंस्टाग्राम पर उन्हें 14 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे और यूट्यूब पर 3.
8 लाख सब्सक्राइबर थे। वह 2022, 2023 और 2024 में लगातार तीन साल के लिए फोर्ब्स इंडिया की शीर्ष 100 डिजिटल स्टार्स सूची में शामिल थे।अनुनय सूद की फोर्ब्स प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्राओं का विवरण देकर अपने करियर की शुरुआत की और बाद में दुबई में अपनी डिजिटल परफॉर्मेंस और मार्केटिंग एजेंसी स्थापित की। अनुनय ने अब तक 46 देशों का दौरा किया था और दुनिया के सभी 195 देशों और क्षेत्रों की यात्रा करने का लक्ष्य रखा हुआ था।अनुनय सूद की संपत्ति अनुनय सूद को भारत के सबसे लोकप्रिय ट्रैवल इनफ्लुएंसरों में गिना जाता था। वह अपनी फोटोग्राफी और अनोखी कहानी कहने वाली शैली के लिए मशहूर थे। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर के रूप में स्विटजरलैंड टूरिज्म, विजिट सऊदी और न्यूजीलैंड टूरिज्म जैसे दुनिया के प्रमुख टूरिज्म बोर्ड के साथ कोलैब्रेशन किया था। अनुनय ने दो साल पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग में बताया था कि वह बॉस के घर में व्लॉग करने वाले पहले यूट्यूबर हैं। वीडियो में सूद प्रतियोगियों से मिले थे।मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में इन्फ्लुएंसल एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के हवाले से अनुनय सूद की संपत्ति लगभग 7-8 करोड़ रुपये बताई गई है। इसका अलावा इंस्टाग्राम पर ब्रांड डील से उन्हें कथित तौर पर 3800 से 5200 डॉलर हर महीने और यूट्यूब पर 400 से 9000 डॉलर हर महीने की आमदनी हुई।मौत के कारणों का नहीं चला पताइस बीच अनुनय सूद की मौत के बारे में जानकारी देते हुए उनके परिवार ने प्रशंसकों से उनकी निजता का सम्मान करने को कहा है। अभी तक सूद की मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि आखिरी समय में वह अमेरिका के लास वेगास में थे। लास वेगास के अधिकारियों ने भी अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया है। अनुनय के निधन से टूरिज्म इंडस्ट्री और उनके लाखों प्रशंसक सदमे में हैं।
Anunay Sood Travel Influencer Anunay Sood Travel Blogger Anunay Sood News Anunay Sood Age अनुनय सूद की संपत्ति अनुनय सूद कमाई अनुनय सूद का निधन अनुनय सूद ट्रैवेल इंफ्लुएंसर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gopichand Hinduja Net Worth: हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जानें अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्तिGopichand Hinduja Net Worth: हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जानें अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति
Read more »
தொழிலதிபர் கோபிசந்த் இந்துஜா காலமானார் அவரின் நிகர சொத்து மதிப்பு எவ்வளவு தெரியுமா?Gopichand Hinduja Net Worth: இந்துஜா குழுமத் தலைவர் கோபிசந்த் இந்துஜா காலமானார்: அவரின் தொழில், குடும்பம், நிகர மதிப்பு மற்றும் நீங்கள் தெரிந்து கொள்ள வேண்டிய அனைத்தும்!
Read more »
बड़े दुख के साथ हम आपको..., फेमस ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन, लास वेगास में कल्पनाओं वाली जी रहे थे दुनिया, अचानक...Anunay Sood dies at 32: दुबई के मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का निधन हो गया. 32 साल के अनुनय के इंस्टाग्राम पर 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. परिवार ने इंस्टाग्राम पर शोक संदेश पोस्ट किया, लेकिन मौत का कारण अज्ञात है. वे लास वेगास में थे.
Read more »
कौन थे अनुनय सूद? 32 साल में कहा दुनिया को अलविदा, इन्फ्लुएंसर के निधन से फैंस हैरान, फोर्ब्स की लिस्ट में ...Popular Travel Influencer And Photographer Anunay Sood: अनुनय सूद के निधन से फैंस हैरान हैं. ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का महज 32 साल की उम्र में निधन हो गया है. कौन थे अनुनय सूद चलिए बताते हैं...
Read more »
Net Worth: लालू प्रसाद यादव के बेटों की कितनी है संपत्ति? जानें तेजस्वी और तेज प्रताप में कौन है ज्यादा रईसNet Worth: लालू प्रसाद यादव के बेटों की कितनी है संपत्ति, जानें तेजस्वी यादव या तेज प्रताप यादव कौन है ज्यादा रईस Tejashvi Yadav Net Worth vs Tej Pratap Yadav Net Worth know who is more rich बिहार
Read more »
नहीं रहे 32 साल के ट्रेवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद…चौंका देने वाली पोस्ट ने किया खुलासा, सुबह-सुबह छलके आंसूAnunay Sood Travel Influencer Death: दुबई के मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का 32 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर सभी को सदमे में डाल दिया है। परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उनके निधन की पुष्टि की, हालांकि कारण स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि वे इन दिनों लास वेगास में...
Read more »
