Voter rolls surge 21.8 pc in Bengal border: बंगाल की राजनीति में फिर आग लग गई है. बीजेपी लंबे समय से कह रही थी कि राज्य के बॉर्डर इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठिए वोटर बनकर घुस आए हैं. अब चुनाव आयोग का ताजा डेटा सामने आया तो सबकी सब हैरान हैं.
Bengal Voter List: भारतीय चुनाव आयोग के मतदाता सूची आंकड़ों से पता चला है कि 2009 और 2017 के बीच पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की संख्या में 21.8 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि हुई है, जो विशेष गहन पुनरीक्षण के तीन निर्धारित चरणों में सबसे अधिक वृद्धि है.
ईसीआई के आंकड़े बताते हैं कि इस चरण के दौरान सबसे अधिक वृद्धि, जिसमें वाम मोर्चा सरकार के अंतिम दो वर्ष और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस शासन के शुरुआती छह वर्ष शामिल हैं, मुख्य रूप से बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करने वाले ज़िलों में केंद्रित थी. पूरे राज्य में वोटरों की संख्या 21.8% बढ़ी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग का नए डेटा ने राज्य में फिर से कई सारे सवाल खड़ा कर दिया है. नए डेटा के मुताबिक, 2009 से 2017 के बीच पूरे राज्य में वोटरों की संख्या 21.8% बढ़ी, लेकिन सीमा से सटे जिलों में ये आंकड़ा 115% तक पहुंच गया. खासकर उत्तर दिनाजपुर, मालदा, कूच बिहार जैसे इलाकों में. ये वो इलाके हैं, जो बांग्लादेश के बॉर्डर के पास हैं. सीमावर्ती इलाकों में डबल-सेंचुरी जैसी छलांग अब जरा आंकड़ों पर नजर डालें. 2009-2017 में उत्तर दिनाजपुर में वोटरों की संख्या लगभग 105 प्रतिशत बढ़ गई. यानी दोगुनी से ज्यादा. बाकी बॉर्डर जिलों में 72 से 95 प्रतिशत तक की तेजी आई. कूच बिहार में 80% के करीब, मालदा में 90% से ऊपर. ये आंकड़े बताते हैं कि सीमा पर बसे गांवों में आबादी का बड़ा बदलाव हुआ. लोग कहते हैं कि नई जनगणना या माइग्रेशन की वजह से ऐसा हुआ, लेकिन सवाल ये है कि इतनी जल्दी इतने नाम कैसे जुड़े? चुनाव आयोग ने ये डेटा SIR प्रक्रिया के तहत जारी किया है, जो वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा बनाने के लिए चल रही है. 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले ये रिवीजन बहुत जरूरी है, क्योंकि राज्य में 7.6 करोड़ वोटर हैं.लेकिन ये बढ़ोतरी कई सवाल खड़े कर रही है. राजनीति गर्म: भाजपा vs टीएमसी का नया रंग विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी पार्टी तो लगातार चुनाव आयोग से अपील करती रही है कि बॉर्डर जिलों पर खास नजर रखें. उनका कहना है, कई गांवों में तो डेमोग्राफी पूरी तरह बदल गई है. अवैध घुसपैठिए वोटर बनकर घुस आए हैं. भाजपा इसे बांग्लादेश से आने वाले अवैध प्रवासियों से जोड़ रही है. लेकिन टीएमसी का मानना है कि भाजपा ये मुद्दा सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने और लोगों में गलतफहमियां फैलाने के लिए उठा रही है. ममता सरकार कहती है कि वोटर बढ़ना तो अच्छी बात है, ये लोकतंत्र की ताकत दिखाता है. फिर भी, SIR में अब 3.5 करोड़ वोटरों की वेरिफिकेशन होनी है, जो तीन महीने में पूरी करनी है. जिसके बाद ही शायद असली सच्चाई आ पाए.
EC Data West Bengal Elections Illegal Immigration TMC Vs BJP Special Intensive Revision North Dinajpur Voters Mamata Banerjee Suvendu Adhikari Bangladesh Border Electoral Rolls 2009-2017 Voter Increase 21.8% SIR Process Bengal Voter List वोटर बढ़ोतरी बंगाल चुनाव आयोग डेटा सीमावर्ती जिले पश्चिम बंगाल चुनाव अवैध घुसपैठ टीएमसी बनाम भाजपा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन उत्तर दिनाजपुर वोटर ममता बनर्जी सुवेंदु अधिकारी बांग्लादेश बॉर्डर निर्वाचक नामावली 2009-2017 वोटर वृद्धि 21.8% SIR प्रक्रिया बंगाल वोटर लिस्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SIR in Bengal: ২০০২-এর সঙ্গে মিলছে মাত্র ৩২% নাম! বাংলায় SIR শুরুতেই হইচই... প্রথমদিন ফর্ম বিলি হল ৭০ লাখ...SIR in Bengal: West Bengal Assembly Election 2026 SIR controversy only 32 percent names match with 2002 Voter list
Read more »
Bihar Election: इन 121 विधानसभा सीटों पर मतदान कल; 45,341 बूथ बनाए गए, चुनावी मैदान में 1314 उम्मीदवारबिहार में पहले चरण मतदान कल यानी छह नवंबर को है। 115 विधानसभा क्षेत्र के 45341 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। छह विधानसभा क्षेत्रों के 2135
Read more »
SIR Step-by-Step Guide: বিএলও ঘরে আসার আগেই কীভাবে জানবেন, লিস্টে আপনার নাম আছে কি না? জেনে নিন সাইট, স্টেপ-বাই-স্টেপ...West Bengal SIR West Bengal voter list Step by step guide to check name in electoral roll of 2002 How to check name on Bengal 2002 roll
Read more »
यूपी में राज्य हज इंस्पेक्टरों के चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा आठ को, 115 पदों के लिए होगा चयनसऊदी अरब में हज यात्रियों की सहायता के लिए राज्य हज इंस्पेक्टरों के चयन हेतु कंप्यूटर आधारित परीक्षा 8 नवंबर को होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। प्रदेश से 17,226 हज यात्री रवाना होंगे, और 115 हज इंस्पेक्टरों का चयन किया जाएगा। इच्छुक कर्मचारी हज कमेटी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट भी उपलब्ध...
Read more »
Bihar Election 2025 1st Phase: 121 विधानसभा सीटों पर मतदान आज; जानिए, 1314 में किस दल के कितने उम्मीदवारबिहार में पहले चरण मतदान आज छह नवंबर को है। 115 विधानसभा क्षेत्र के 45341 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। छह विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान
Read more »
Bihar Election 2025: पहले चरण में 16 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, आज जनता कर रही इनके भाग्य का फैसलाबिहार में पहले चरण में 115 विधानसभा क्षेत्र के 45341 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग शुरू हो गई। छह विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह
Read more »
