Alwar News: दिवाली के बाद अलवर शहर की हवा जहरीली हो चुकी है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 170 के पार पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में आता है.
Alwar News : दिवाली के बाद अलवर शहर की हवा जहरीली हो चुकी है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 170 के पार पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में आता है. rajasthan weatherभाई दूज पर लगाएं ये राजस्थान ी मेहंदी डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की सुंदरता दीपावली के बाद अलवर शहर की हवा में फिर से जहर घुलने लगा है.
मंगलवार को जिला मुख्यालय पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 170 के पार पहुंच गया, जो 'अस्वस्थ श्रेणी' में माना जाता है. बढ़ते धूलकण और प्रदूषण को देखते हुए नगर परिषद की ओर से शहर की मुख्य सड़कों पर टैंकरों से पानी का छिड़काव किया गया ताकि उड़ती धूल पर काबू पाया जा सकें. नगर निगम के कर्मचारियों ने प्रमुख बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन मार्ग और अधिक ट्रैफिक वाले क्षेत्रों में छिड़काव किया. शहर में इन दिनों निर्माण कार्य, बढ़ती वाहनों की आवाजाही और पटाखों के अवशेषों से वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है. स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे जरूरत से ज्यादा बाहर न निकलें और घर से निकलते समय मास्क का उपयोग जरूर करें. बुजुर्गों, बच्चों और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिवाड़ी, तिजारा और टपूकड़ा जैसे औद्योगिक इलाकों में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 280 से 320 के बीच दर्ज किया गया, जो 'बहुत अस्वस्थ' श्रेणी में आता है. औद्योगिक इकाइयों, भारी वाहनों की आवाजाही और कचरा जलाने जैसी गतिविधियों से यहां का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है.Rajasthan Crime: इश्क में इंतकाम! पहले बनाया वीडियो, फिर बीच सड़क.. कांप उठे लोगराजस्थान की ये लजीज डिश,एक बार चखी,तो भूल जाएंगे हर दूसरी मिठाई का स्वाद!Rajasthan Crime: युवक ने घर में घुस विवाहिता से की हैवानियत! पति वापस लौटा तो...Rajasthan Crime: इंस्टा पर दोस्ती, फिर जयपुर ले जा... नाबालिग की आपबीती सुन कांप जाएगी रूहजुलाई महीनें में घूम आए राजस्थान की ये जगहें, नजारे देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध!ऐसे बनाए स्पेशल जैसलमेरी चने, चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे-बूढ़ेइस तरह बनाए मारवाड़ी सिलबट्टा लहसुन की चटनी, पूरे दिन लेंगे चटकारेइस तरह बनाए मारवाड़ी चने का अचार, चाटते रह जाएंगे उंगलियांरातों-रात बंद हुआ कोटा का चर्चित कोचिंग सेंटर, संकट में छात्रों का भविष्यऐसे बनाए मारवाड़ी मंगोड़ी की सब्जी, बच्चे भी चाटते रह जाएंगे उंगलियांनाश्ते में चटपटा खाने का मन है? ट्राई करें सिंधी स्टाइल की ये टेस्टी डिश..चाय के साथ चाहिए कुछ क्रिस्पी और टेस्टी? बनाएं राजस्थानी पापड़ की चटपटी चूरी20वीं सदीं में बनी राजस्थान की ये खूबसूरत इमारत, घूमने के लिए है दिलचस्प..राजस्थानी रसोई की अनोखी रेसिपी! स्वाद में लाजवाब, एक बार जरूर करें ट्राईराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लागू ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत भिवाड़ी सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं. इनमें निर्माण गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, जिसमें डीजल जेनरेटर बंद रखने, और औद्योगिक यूनिटों में ईंधन के उपयोग पर नियंत्रण जैसे नियम शामिल हैं. हालांकि अलवर शहर वायु गुणवत्ता में ज्यादा खराब स्थिति में नहीं है लेकिन धारूहेड़ा ,भिवाड़ी और तिजारा जैसे इलाकों के कारण यहां भी इन पाबंदियों का प्रभाव पड़ता है. इससे औद्योगिक क्षेत्र को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. उद्योगपतियों का कहना है कि एनसीआर का फायदा हमें नहीं, नुकसान ज्यादा होता है. प्रदूषण का मुख्य स्रोत दिल्ली और एनसीआर के अन्य इलाकों का धुआं है, लेकिन पाबंदियां अलवर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों पर भी लागू कर दी जाती हैं. नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं. शहर में सड़क सफाई, पानी का छिड़काव और खुले में कचरा जलाने पर निगरानी की जा रही है. वहीं, जिला प्रशासन ने भी प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि अलवर को अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण एनसीआर प्रदूषण का सीधा असर झेलना पड़ता है. हवा की दिशा दिल्ली-गुरुग्राम की ओर से आने पर भिवाड़ी और तिजारा के धुएं के साथ प्रदूषण कण भी अलवर तक पहुंच जाते हैं. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि शहर में हरियाली बढ़ाने, सड़क किनारे पौधारोपण, सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग और ईंधन दक्ष वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं.हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!कोटपूतली-बहरोड़ का AQI 200 के पार, इन चीजों पर लगाई गई पाबंदियांAlwar News: अलवर में हवा हुई 'जहरीली', AQI पहुंचा 170 पारकोटपूतली-बहरोड़ का AQI 200 के पार, इन चीजों पर लगाई गई पाबंदियांराजस्थान में रामा-श्यामा के बहाने सियासी मेलजोल तेज! नेताओं के घरों पर लगी लंबी कतारेंराजस्थान में 'सहकार सदस्यता अभियान' ने पार किया 9 लाख सदस्यों का आंकड़ाअलवर में दीपावली पर खूनी विवाद! 2000 रुपये के झगड़े में युवक पर फावड़े से जानलेवा हमला
Rajasthan Rajasthan AQI AQI राजस्थान अलवर AQI In Alwarrajasthan Latest News Rajasthan News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
झारखंड में दिवाली के दिन बारिश का साया... गुमला का तापमान पहुंचा 17 डिग्रीJharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में दिवाली के दिन बारिश का साया... रांची का AQI 190, गुमला का तापमान पहुंचा 17 डिग्री
Read more »
MP AQI Level Today: 166 के पार पहुंचा AQI! दिवाली से पहले भोपाल की सांसें हुईं बंद, सड़कों पर छाई धूंधBhopal AQI level today: मध्यप्रदेश समेत देशभर में दिवाली की रौनक के बीच ही हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. देश के कई इलाकों और पाकिस्तान में पराली जलाने की घटनाओं के चलते वायु गुणवत्ता का हाल बेहाल है, जहां एमपी और राजधानी भोपाल की सड़कों में विजिबिलिटी भी कम हुई है.
Read more »
दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर, GRAP-II लागूदिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब, AQI 400 के पार। CAQM ने GRAP-II लागू किया, जुर्माने की तैयारी।
Read more »
दिवाली पर दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, अगले दो दिनों में हालात और बिगड़ने के आसारकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दोपहर 12 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 334 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है.
Read more »
दिवाली के जश्न के बीच जहरीली हुई दिल्ली की हवा, बहुत खराब स्तर पर पहुंचा AQIDelhi' air turns toxic amid Diwali celebrations, AQI reaches very poor levels दिवाली के जश्न के बीच जहरीली हुई दिल्ली की हवा, बहुत खराब स्तर पर पहुंचा AQI
Read more »
Alwar: दिवाली पर सरकारी टीचर ने घर के बाहर दी जान, 5 महीने पहले ही हुई थी शादीAlwar News: राजस्थान के अलवर जिले में दिवाली के दिन एक सरकारी अध्यापक ने सुसाइड कर लिया, जिसकी 5 महीने पहले सरकारी अध्यापिका से शादी हुई थी.
Read more »
