Allu Arjun Vs Thalapathy Vijay: एक सा हादसा, दो सितारे; फिर कार्रवाई अलग-अलग क्यों? जानें दोनों मामलों का अंतर

Allu Arjun News

Allu Arjun Vs Thalapathy Vijay: एक सा हादसा, दो सितारे; फिर कार्रवाई अलग-अलग क्यों? जानें दोनों मामलों का अंतर
Allu Arjun Vs Thalapathy VijayTamilaga Vettri Kazhagam Chief Actor Thalapathy VThalapathy Vijay
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 51%

अभिनेता से नेता बने तमिलगा वेत्त्री कझगम (टीवीके) प्रमुख व एक्टर विजय की करूर रैली में भगदड़ की घटना में 41 लोगों की जान चली गई है। भगदड़ की ऐसी ही घटना बीते वर्ष

करूर भगदड़ में क्या हुआ? तमिलगा वेत्त्री कझगम प्रमुख विजय की रैली के दौरान 27 सितंबर को करूर के वेलुसामीपुरम में हुई भगदड़ में 41 लोगों की जान चली गई और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने पार्टी के जिला सचिव वीपी मथियालगन को गिरफ्तार कर लिया। मथियालगन पर भीड़ नियंत्रण में लापरवाही और पुलिस आदेशों की अवहेलना का आरोप है। भगदड़ में हुई 41 लोगों की मौत मामले में दर्ज एफआईआर में टीवीके के तीन पदाधिकारियों के नाम है, जिसमें जिला सचिव वी पी.

मथियालगन, प्रदेश महासचिव बुसी आनंद और उप महासचिव निर्मल कुमार का नाम शामिल है। Karur Stampede: सितारे...फैंस...दीवानगी और भगदड़, सेलेब्स के इवेंट में कब-कब घटीं दिल दहला देने वाली घटनाएं? क्या विजय पर दर्ज हुआ है कोई मामला? विजय को एफआईआर में आरोपी बनाया गया है, मगर उन पर रैली में देर से पहुंचने जैसे आरोप लगे हैं। प्रत्यक्ष रूप से उन्हें भगदड़ का आरोपी नहीं माना गया है। एफआईआर में यह जिक्र है कि विजय कार्यक्रम में जानबूझकर देरी से पहुंचे। हालांकि, फिलहाल उन पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस घटना ने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ की घटना की याद दिला दी है। अल्लू अर्जुन की हुई थी गिरफ्तारी साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के बीते वर्ष दिसंबर में हुए इवेंट में भी भगदड़ की घटना घटी थी। इसमें एक महिला की जान चली गई थी। दरअसल, अल्लू अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान 04 दिसंबर को हैदराबाद स्थित संध्या थिएटर में पहुंचे थे। उनकी एक झलक के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी थी कि पुलिस प्रशासन के काबू से बाहर हो गई और वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और मृतक महिला का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। भगदड़ के इस मामले में 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एक्टर को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने एक्टर से करीब तीन घंटे पूछताछ की। अल्लू के वकीलों ने हाईकोर्ट में अपील की, जहां से उन्हें उसी दिन अंतरिम जमानत मिल गई थी। Vijay: भगदड़ मामले पर विजय ने जताया दुख, मृतकाें को देंगे 20 लाख मुआवजा; यूजर्स ने पूछा- रैली से भागे क्यों? विजय और अल्लू के खिलाफ एक्शन में अंतर 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक की मौत के बाद अल्लू अर्जुन के खिलाफ न सिर्फ एफआईआर हुई थी, बल्कि गिरफ्तारी भी हुई थी। पूछताछ के लिए पुलिस थाने में चक्कर लगे। मगर, करूर रैली में 41 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बावजूद विजय के खिलाफ एफआईआर नहीं हुई है। इस मामले में दर्ज एफआईआर में यह कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष विजय जानबूझकर रैली में देर से पहुंचे, जिससे भीड़ में बेचैनी और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस चेतावनियों के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने भीड़ को संभालने की जिम्मेदारी नहीं निभाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य दोषियों की तलाश जारी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Allu Arjun Vs Thalapathy Vijay Tamilaga Vettri Kazhagam Chief Actor Thalapathy V Thalapathy Vijay Karur Rally Stampede Allu Arjun Pushpa 2 Premiere Stampede Allu Arjun Vs Thalapathy Vijay Stampede Case Vijay Karur Rally Stampede Vs Allu Arjun Pushpa 2 Entertainment News In Hindi Entertainment News In Hindi Entertainment Hindi News विजय और अल्लू अर्जुन थलपति विजय विजय एक्टर विजय अल्लू अर्जुन करूर भगदड़ हादसा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

करूर भगदड़ से विवादों में आए थलापति विजय: राजनीति के लिए फिल्में छोड़ रहे; कभी इससे दूर रहने के लिए माता-पि...करूर भगदड़ से विवादों में आए थलापति विजय: राजनीति के लिए फिल्में छोड़ रहे; कभी इससे दूर रहने के लिए माता-पि...Karur Stampede Actor Talapathy Vijay life Career Controversies
Read more »

Veteran BJP leader Death: পাঁচবার সাংসদ ও দুবারের বিধায়ক! প্রয়াত বিজেপির প্রবীণ নেতা, শোকবার্তা মোদীর...Veteran BJP leader Death: পাঁচবার সাংসদ ও দুবারের বিধায়ক! প্রয়াত বিজেপির প্রবীণ নেতা, শোকবার্তা মোদীর...BJP Veteran leader Vijay Kumar Malhotra passed away At 94
Read more »

CM சார்.. என்னை என்ன வேண்டுமானாலும் செய்யுங்கள்.. ஆனால்! வீடியோ வெளியிட்ட விஜய்!CM சார்.. என்னை என்ன வேண்டுமானாலும் செய்யுங்கள்.. ஆனால்! வீடியோ வெளியிட்ட விஜய்!TVK Vijay Video: தமிழக வெற்றிக் கழக தலைவர் விஜய், கரூர் கூட்ட நெரிசல் சம்பவம் குறித்து பேசி வீடியோ வெளியிட்டிருக்கிறார்.
Read more »

Vijay Thalapathy Video: ప్రతీకారం నాపై తీర్చుకొండి.. కరూర్ ఘటనపై భావోద్వేగానికి గురైన విజయ్ దళపతి.. వీడియో వైరల్..Vijay Thalapathy Video: ప్రతీకారం నాపై తీర్చుకొండి.. కరూర్ ఘటనపై భావోద్వేగానికి గురైన విజయ్ దళపతి.. వీడియో వైరల్..karur Stampede incident: కరూర్ టీవీకే పార్టీ ఘటనపై విజయ్ దళపతి భావోద్వేగానికి గురయ్యారు.ఈ క్రమంలో తనపై కోపాన్ని నావాళ్లపై, ప్రజలకు తీర్చుకొవద్దని సీఎం స్టాలీన్ నుకోరారు. తొందరలోనే అసలు నిజాలు బైటకు వస్తాయన్నారు.
Read more »

सगाई करने जा रही हैं अर्जुन कपूर की बहन, इस दिन बॉयफ्रेंड को पहनाएंगी अंगूठीसगाई करने जा रही हैं अर्जुन कपूर की बहन, इस दिन बॉयफ्रेंड को पहनाएंगी अंगूठीमनोरंजन | बॉलीवुड Arjun Kapoor Sister Getting Engaged: मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अब जल्दी ही दुल्हन बनने वाली हैं.
Read more »

सुपरस्टार Allu Arjun के भाई Allu Sirish ने फैंस को दिया बिग सरप्राइज, ग्रैंड फादर की बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर किया इमोशनल पोस्टसुपरस्टार Allu Arjun के भाई Allu Sirish ने फैंस को दिया बिग सरप्राइज, ग्रैंड फादर की बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर किया इमोशनल पोस्टसुपरस्टार Allu Arjun के भाई Allu Sirish ने फैंस को दिया बिग सरप्राइज, ग्रैंड फादर की बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:27:42