Heeramandi The Diamond Bazaar से संजय लीला भंसाली ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। तवायफों के इर्द-गिर्द घूमने वाली इस सीरीज को ऑडियंस काफी प्यार दे रही है। अक्षय कुमार Akshay Kumar ने भंसाली की सीरीज को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया है। यही नहीं को-स्टार रह चुकीं सोनाक्षी सिन्हा की परफॉर्मेंस के बारे में भी रिएक्ट किया...
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Heeramandi The Diamond Bazaar: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ' हीरामंडी : द डायमंड बाजार' रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। सीरीज की कहानी 'तवायफों' के ऊपर गढ़ी गई है जो दर्शक को पसंद भी आ रही है। कई सेलिब्रिटीज ने भी भंसाली की पहली वेब सीरीज को पसंद किया है। अब अक्षय कुमार ने ' हीरामंडी ' को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया है। 1 मई को ओटीटी पर रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज को अक्षय ने देखा है और सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें ये सीरीज कैसी लगी है। यही नहीं, अभिनेता ने सोनाक्षी सिन्हा की परफॉर्मेंस पर भी रिएक्शन दिया है। हीरामंडी पर क्या बोले अक्षय कुमार अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ' हीरामंडी ' के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने कहा, हीरामंडी देखी। बहुत ही शानदार है। सीरीज की तारीफ करने के साथ-साथ अक्षय कुमार ने अपनी को-स्टार रह चुकी सोनाक्षी सिन्हा को भी स्पेशल मेंशन किया है। उन्होंने सोनाक्षी को टैग करते हुए कहा, बढ़िया चल रहे हो। अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा ने रीशेयर करते हुए उन्हें धन्यवाद किया है। बता दें कि दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। अक्षय और सोनाक्षी की जोड़ी 'राउडी राठौड़' में खूब जमी थी। वे 'मंगल मिशन', 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई', 'हॉलीडे' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। यह भी पढ़ें- Heeramandi : 'मैंने उन्हें सेट पर.
..', शर्मिन सेगल को मिल रही नफरत के बीच 'हीरामंडी' की साइमा ने कही ये बात हीरामंडी की कास्ट बात करें 'हीरामंडी' की तो संजय लीला भंसाली निर्मित और निर्देशित सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सेगल, श्रुति शर्मा, प्रतिभा रांटा, फरदीन खान, अध्ययन सुमन और शेखर सुमन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। यह भी पढ़ें- Heeramandi: अंग्रेजों के जुल्म की इंतिहा दिखाता है Manisha Koirala का ये सीन, जेसन शाह ने बताया क्यों था जरूरी?
Heeramandi Heeramandi The Diamond Bazaar Sonakshi Sinha Sonakshi Sinha Heeramandi Akshay Kumar Heeramandi Heeramandi OTT Heeramandi Netflix हीरामंडी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिलजीत दोसांझ ने सरदारों को लेकर बनाए गए Punjabi Stereotype का दिया जवाब, बोले- लो जी मैंने वो सब करके दिखा और...Diljit Dosanjh: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने मुंबई कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे सरदारों को लेकर बनाए गए स्टीरियोटाइप पर रिएक्ट किया है.
Read more »
दिल्ली में भगवान राम की इमेज वाली प्लेट में परोसी बिरयानी, मामला दर्जमौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहन जांच का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया.
Read more »
Heeramandi: 'उन्होंने मुझे 'मिर्ची' दे दी है', भंसाली के कास्ट सलेक्शन पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हासंजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज हो रही है. इस वेब सीरीज को लेकर हर कोई काफी एक्साइटेड हैं. इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, शर्मिन सहगल , संजीदा शेख,शेखर सुमन, अध्ययन सुमन और फरदीन खान जैसे सितारे अहम किरदार में नजर आएंगे.
Read more »
Sonakshi Sinha ने एक टेक में शूट किया Heeramandi का ये गाना, लास्ट मोमेंट में भंसाली ने बदलवा दी कोरियोग्राफीHeeramandi The Diamond Bazaar में सोनाक्षी सिन्हा फरीदन का किरदार निभा रही हैं। दबंग एक्ट्रेस पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रही हैं। ट्रेलर में अभिनेत्री की परफॉर्मेंस की एक झलक लोगों को भा गई थी। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि सीरीज का गाना तिलस्मी बाहें की शूटिंग में भंसाली ने ऐन मौके पर कोरियोग्राफी बदलवा दी...
Read more »
पिता शत्रुघ्न सिन्हा के नक्शेकदम पर चलने को सोनाक्षी तैयार, क्या जॉइन करेंगी पॉलिटिक्स?Sonakshi sinha political career : हीरामंडी: द डायमंड बाजार स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तरह राजनीति में आने की अपनी योजना का खुलासा किया.
Read more »
