Fraud in medical: जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां रामप्रताप सिंह नामक फार्मासिस्ट की कहानी ने सबको हैरान कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह 'चमत्कारी फार्मासिस्ट' एक ही समय में दो अलग-अलग जिलों में तैनात था और दोनों जगह से वेतन भी ले रहा था.
बलिया. जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जो प्रशासन और अधिकारियों के होश उड़ा सकती है. रामप्रताप सिंह नामक फार्मासिस्ट की नियुक्ति ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में सनसनी फैला दी है. मामला इतना अद्भुत है कि यह व्यक्ति एक ही समय में दो अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी करता पाया गया, और वह भी पूरे वेतन के साथ.
जब सच्चाई सामने आई, तो सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए. सीएमओ बलिया संजीव वर्मन ने बताया कि रामप्रताप सिंह की नियुक्ति पर गंभीर सवाल उठे हैं। वर्ष 2016 में उन्हें बलिया सीएमओ कार्यालय में फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्ति दिखाई गई, लेकिन जांच में यह खुलासा हुआ कि वाराणसी सीएमओ कार्यालय में भी उनके नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि के आधार पर एक फार्मासिस्ट की नियुक्ति दर्ज थी. यानी, एक ही व्यक्ति, लेकिन दो अलग-अलग पते और दो अलग-अलग ड्यूटी. स्वास्थ्य विभाग का खुलासा सितंबर महीने में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने पत्र जारी कर इस मामले पर बड़ा खुलासा किया. पत्र में उल्लेख किया गया कि रामप्रताप सिंह कागज़ों में एक साथ दो जगह ड्यूटी कर रहे थे. यह मामला केवल प्रशासनिक गड़बड़ी नहीं है, बल्कि फर्जीवाड़े का प्रमाण भी प्रस्तुत करता है. जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जो रामप्रताप सिंह की नियुक्ति को कूट रचित और फर्जी तरीके से होने का प्रमाण देते हैं. अब इस पर FIR दर्ज करने की तैयारी चल रही है. सीएमओ संजीव वर्मन ने साफ कहा कि मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन और सिस्टम पर प्रभाव एक ही व्यक्ति की दो-दो नियुक्तियों की पुष्टि पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करती है. स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक के अधिकारियों के लिए यह गंभीर चुनौती है. एक तरफ जहां मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करनी हैं, वहीं दूसरी ओर फर्जी नियुक्तियों का यह मामला सिस्टम को बदनाम करने का प्रयास माना जा रहा है.
UP Khabar Ballia News Ballia Khabar Strange News Ballia's 'Miraculous Pharmacist' Local 18 यूपी न्यूज यूपी खबर बलिया न्यूज बलिया खबर अजब गजब खबर बलिया का 'चमत्कारी फार्मासिस्ट' लोकल 18
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ajab Gajab: क्यों कहते हैं MP को नदियों का मायका? बेहद रोचक है खास वजहMP Ajab Gajab News: मध्य प्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है, क्योंकि यहां से निकलने वाली नदियां पूरे भारत की प्यास बुझाती हैं. नर्मदा, चंबल, सोन, ताप्ती, माही और बेतवा जैसी नदियां न सिर्फ जल देती हैं बल्कि आस्था और संस्कृति को भी संजोए हुए हैं. यही वजह है कि मध्य प्रदेश देश के लिए जीवन दायिनी माना जाता है. आइए जानते है प्रमुख नदियों के बारे में.
Read more »
Ajab Gajab: न कोर्ट न कचहरी...ऑन द स्पॉट होता फैसला, लकड़ी तोड़ने से हल होते बड़े से बड़े मुद्दे!Burhanpur Ajab Gajab Tradition: मध्यप्रदेश में आज भी पुरानी मान्यताओं को अहमियत दी जाती है. इन्हीं में से एक प्रथा है लकड़ी तोड़कर विवाद सुलझाना, आइए जानते हैं इसके बारे में...
Read more »
Ravan Ajab Gajab Facts: यहां खलनायक नहीं नायक है रावण, ढोल-नगाड़ों के साथ पूजा, प्रसाद में मिलते दाल-बाटी, ...Mandsaur Ajab Gajab Facts: मंडसौर के खांपुरा गांव में दशहरा पर रावण को दामाद मानकर पूजा जाता है. स्थानीय लोग उसे जलाने के बजाय ज्ञान, भक्ति और पारिवारिक सम्मान के प्रतीक के रूप में ‘दाल बाटी’ और लड्डू चढ़ाते हैं.
Read more »
Ajab Gajab: सीकर के बाय गांव का अनोखा दशहरा... यहां नहीं जलता रावण, होता है असली संग्राम!Sikar News: सीकर के बाय गांव का दशहरा मेला दक्षिण भारतीय शैली में होता है, रावण का पुतला नहीं जलता, राम रावण युद्ध का मंचन होता है, विदेशी पर्यटक भी आकर्षित होते हैं.
Read more »
Ajab Gajab, Offbeat stories, Viral Videos, Odd news, Funny news, Weird newsअजब गजब (Ajab Gajab): Read Offbeat Stories, Odd, Funny and Wired News, watch viral videos on News18 हिंदी
Read more »
Ajab Gajab, Offbeat stories, Viral Videos, Odd news, Funny news, Weird newsअजब गजब (Ajab Gajab): Read Offbeat Stories, Odd, Funny and Wired News, watch viral videos on News18 हिंदी
Read more »
