MP Ajab Gajab News: मध्य प्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है, क्योंकि यहां से निकलने वाली नदियां पूरे भारत की प्यास बुझाती हैं. नर्मदा, चंबल, सोन, ताप्ती, माही और बेतवा जैसी नदियां न सिर्फ जल देती हैं बल्कि आस्था और संस्कृति को भी संजोए हुए हैं. यही वजह है कि मध्य प्रदेश देश के लिए जीवन दायिनी माना जाता है. आइए जानते है प्रमुख नदियों के बारे में.
नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कहा जाता है. इसका उद्गम अनूपपुर जिले के अमरकंटक से होता है. कुल 1312 किलोमीटर लंबी इस नदी में से 1077 किलोमीटर का हिस्सा सिर्फ मध्य प्रदेश में बहता है. नर्मदा नदी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के करोड़ों लोगों को जल उपलब्ध कराती है और अंत में खंभात की खाड़ी में जाकर मिलती है.
चंबल नदी का उद्गम इंदौर जिले के महू स्थित जानापाव पहाड़ियों से होता है. 1024 किलोमीटर लंबी यह नदी इटावा के पास जाकर यमुना में मिलती है. मध्य प्रदेश में इसका सफर 325 किलोमीटर लंबा है. प्राचीन ग्रंथों में इसे चर्मणवती कहा गया है और महाभारत काल में इसका उल्लेख मिलता है. आज भी यह नदी प्रदेश की खेती और पेयजल का बड़ा आधार है. सोन नदी का उद्गम भी अमरकंटक की पहाड़ियों से होता है. इसकी कुल लंबाई 780 किलोमीटर है, जिसमें से 509 किलोमीटर का सफर मध्य प्रदेश में है. यह नदी बिहार में जाकर गंगा में मिल जाती है. वाल्मीकि रामायण में इसका उल्लेख ‘सुभागधी’ नाम से मिलता है. सोन नदी पर बना बाणसागर बांध प्रदेश की सिंचाई और बिजली उत्पादन के लिए बेहद अहम है. ताप्ती नदी बैतूल जिले के मुलताई कस्बे से निकलती है. इसकी कुल लंबाई 724 किलोमीटर है, जिसमें से 279 किलोमीटर का सफर मध्य प्रदेश में तय होता है. यह नदी सूरत के पास खंभात की खाड़ी में मिलती है. ताप्ती को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच प्राकृतिक सीमा भी माना जाता है और यह गुजरात तक जाकर करोड़ों लोगों की प्यास बुझाती है. माही नदी का उद्गम धार जिले के मिन्डा गांव से होता है। इसकी कुल लंबाई लगभग 576 किलोमीटर है. यह नदी धार, झाबुआ और रतलाम जिलों से बहते हुए राजस्थान और गुजरात में पहुंचती है और अंत में खंभात की खाड़ी में गिरती है. खास बात यह है कि माही नदी भारत की एकमात्र ऐसी नदी है, जो दो बार कर्क रेखा को पार करती है, जो इसे विशिष्ट बनाती है. बेतवा नदी का उद्गम रायसेन जिले के कुमरा गांव से होता है. इसकी लंबाई 480 किलोमीटर है, जिसमें 380 किलोमीटर का हिस्सा मध्य प्रदेश में बहता है. यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी से मिलती है. इसके किनारे विदिशा, सांची, ओरछा और गुना जैसे ऐतिहासिक शहर बसे हैं. बेतवा को ‘मध्य प्रदेश की गंगा’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. इन नदियों ने मध्य प्रदेश को जल, ऊर्जा और उपजाऊ धरती का वरदान दिया है. कृषि के लिए सिंचाई, उद्योगों के लिए पानी और शहरों के लिए पेयजल इन्हीं पर निर्भर है. यही वजह है कि मध्य प्रदेश की नदियां न केवल प्राकृतिक धरोहर हैं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और आजीविका की रीढ़ भी हैं. मध्य प्रदेश से कुल 207 नदियां निकलती हैं, जो आसपास के कई राज्यों को भी जीवन देती हैं. यही कारण है कि इसे ‘नदियों का मायका’ कहा जाता है. यहां से बहने वाली नदियां सिर्फ जल ही नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और परंपराओं की धारा भी बहाती हैं. यह प्रदेश को एक अनोखी पहचान देती हैं, जो पूरे भारत में इसे खास बनाती है.
मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां मप्र को नदियों का मायका क्यों कहते हैं मध्य प्रदेश की नदियों का उद्गम एमपी में कितनी नदियां हैं नदियों का सांस्कृतिक महत्व मध्य प्रदेश का भूगोल Rivers Of Madhya Pradesh Why MP Mayka Of Rivers Origin Of Rivers In MP Geography Of Madhya Pradesh Rivers Cultural Of Mp Rivers Local18 Khargone Letest News Madhya Pradesh Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US: अमेरिका के सासंद ने हनुमान जी के बारे में की विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर कही ये बातUS: अमेरिका के सासंद ने हनुमान जी के बारे में की विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर कही ये बात US Republican Alexander Duncan MP blaspahamy Comment on Lord Hanuman विदेश
Read more »
MP: खाद की किल्लत से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, विजयपुर में नदी के पुल पर दिया धरना, 3 घंटे तक ट्रैफिक जामMP News: चक्काजाम से सैकड़ों वाहन फंस गए. किसानों ने पुल पर बैठकर नारेबाजी की और खाद की अनुपलब्धता के खिलाफ विरोध दर्ज किया.
Read more »
MP: नवरात्र और गरबा के नियमों पर सियासत शुरू, कांग्रेस बोली- BJP नेताओं को खुश कर रहे हैं अफसरनवरात्र यानी मां दुर्गा की भक्ति का समय मध्य प्रदेश में इस बार भक्ति से ज्यादा राजनीति और विवाद सुर्खियों में हैं. गरबा पंडालों में एंट्री से लेकर नॉन-वेज दुकानों तक, प्रशासन के फरमान और संगठनों के पोस्टर सियासत का नया मुद्दा बन गए हैं.
Read more »
MP: पहाड़ चढ़े, पार किए नाले, फिर हुआ खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार, सालों से गांव में मुक्तिधाम की मांगगुना के गढ़ा गांव में मुक्तिधाम न होने के कारण स्थानीय पत्रकार सुदामा प्रसाद शर्मा के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को पहाड़ चढ़कर नाले पार करना पड़ा. खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार किया गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 20 वर्षों से गांव में मुक्तिधाम न होने से ग्रामीणों को बार-बार कठिनाई झेलनी पड़ती है.
Read more »
MP से गाजीपुर-बिहार तक फैला असलहा गैंग, वाराणसी STF ने 10 पिस्टल संग 3 तस्कर किया गिरफ्तारवाराणसी STF ने सारनाथ इलाके से अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गैंग सरगना प्रशांत राय समेत तीन तस्कर गिरफ्तार हुए, जिनके पास से 10 पिस्टल और 15 मैगजीन बरामद की गईं. आरोपी मध्य प्रदेश के खंडवा से 20–25 हजार में पिस्टल खरीदकर गाजीपुर व बिहार में 40–50 हजार में बेचता था.
Read more »
MP में टोटल 44 इंच बारिश, सामान्य से 19% ज्यादा: गुना-रायसेन में सबसे अधिक पानी गिरा; आज तीन जिलों में तेज ...मध्यप्रदेश में अब तक 44 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा है। गुना और रायसेन ऐसे जिले हैं, जहां 61 इंच से अधिक पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के आखिरी दिनों में भी तेज बारिश होगी।
Read more »
